Close Menu
    • होम
    • रेलहंट स्पेशल
    • रेल न्यूज
    • बोर्ड/जोन
      • सर्कुलर / आर्डर
      • रेलवे की निविदा
    • रेल यूनियन
    • रेल यात्री
    • आरपीएफ-जीआरपी
    • गपशप
      • साक्षात्कार
    • अभिमत
    • मीडिया
      • सोशल मीडिया
      • समाज-संस्कृति
    • संपर्क
    Facebook X (Twitter) Instagram Threads YouTube Telegram
    Sunday, November 22
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram
    Rail HuntRail Hunt
    Subscribe
    • होम
    • रेलहंट स्पेशल
    • रेल न्यूज
    • बोर्ड/जोन
      • सर्कुलर / आर्डर
      • रेलवे की निविदा
    • रेल यूनियन
    • रेल यात्री
    • आरपीएफ-जीआरपी
    • गपशप
      • साक्षात्कार
    • अभिमत
    • मीडिया
      • सोशल मीडिया
      • समाज-संस्कृति
    • संपर्क
    Rail HuntRail Hunt
    • होम
    • रेलहंट स्पेशल
    • रेल न्यूज
    • बोर्ड/जोन
    • रेल यूनियन
    • रेल यात्री
    • आरपीएफ-जीआरपी
    • अभिमत
    • गपशप
    • मीडिया
    • समाज-संस्कृति
    Home » Kota Railway Division : डीईएन, एईएन के सामने एसएसई ने ईएसएम को पीटा, पटरी पर घसीटा, डीआरएम भी मौन!
    बोर्ड/जोन

    Kota Railway Division : डीईएन, एईएन के सामने एसएसई ने ईएसएम को पीटा, पटरी पर घसीटा, डीआरएम भी मौन!

    Railhunt News DeskBy Railhunt News DeskJuly 8, 2025
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    प्रतीकात्मक
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    • कई घटनाओं के बाद भी अनसेफ वर्किंग में नहीं हो रहा सुधर, डीआरएम तक पहुंचा मामला  
    • ट्रैकमेंटेनर और ट्रालीमैन पर मारपीट करने का आरोप, आरोपी एसएसई संघ का पदाधिकारी 
    • IRSTMU ने घटना को बताया दुर्भाग्यपूर्ण, कहां किसी को ड्यूटी बाधित करने का अधिकार नहीं 

    KOTA. पश्चिम मध्य रेलवे के कोटा रेल मंडल में अगर रेलवे में अराजकता चरम पर है कहा जाये तो कोई अतिशयोक्ति नहीं होगी. नया मामला गंगापुर-बयाना रेल खंड स्थित पिलौदा स्टेशन के पास शनिवार 5 जुलाई को सामने आयी. जब डीईएन ऐश्वर्य आलोक, एईएन एके जैन, एसएसई समय सिंह मीणा की मौजदूगी में ट्रैक मेंटेनर और ट्रालीमैन ने सिग्नल मेंटेनर के साथ मारपीट की. इस कृत्य में डीईएन ऐश्वर्य आलोक, एईएन एके जैन, एसएसई भी शामिल नजर आये. इलेक्ट्रिकल सिग्नल मेंटेनर (ईएसएम) लखन लाल के साथ पहली गाली गलौज की गयी  फिर उसका गिरेबान पकड़ कर उसे रेल पटरी पर घसीटा गया. इसमें उसका मोबाइल टूट गया तो यूनिफॉर्म भी फट गया. रविवार 6 जुलाई को यह मामला डीआरएम के पास पहुंचा.

    अनसेफ वर्किंग रोका तो कर दी पीटाई, पीडि़त कर्मचारी ने की यह शिकायत

    दरअसल यह सारा मामला अनसेफ वर्किंग से जुड़ा है. बताया जाता है कि ट्रॉली करने से पहले कंट्रोल से ऑथोरिटी लेना होता है और पर्सनल नंबर एक्सचेंज करने के बाद ही ब्लॉक सेक्शन में ट्रॉली को ले जाने का प्रावधान है. यदि ब्लॉक सेक्शन में ट्रॉली है तो कंट्रोल उसे ध्यान में रख कर ही गाड़ी चलाएगा साथ ही ट्रॉली से ब्लॉक सेक्शन फेल नहीं होना चाहिए यह भी अधिकारी को सुनिश्चित करना है

    यहां अपनी शिकायत में पिलौदा स्टेशन पर इलेक्ट्रिकल सिग्नल मेंटेनर (ईएसएम) पद पर तैनात कर्मचारी लखन लाल ने बताया कि कोटा कंट्रोल रूम से सूचना मिली थी कि पुश ट्रॉली ने छोटी उदई और पिलौदा स्टेशनों के बीच ब्लॉक सेक्शन फेल कर दिया है. कंट्रोल रूम ने इस ट्राली की जीपीएस कैमरे से फोटो खींचने के निर्देश दिए थे. इसके बाद मौके पर पहुंची ट्रॉली के उन्होंने फोटो लिया. साथ ही एक्सेल काउंटर फेल होने से बचने की जानकारी देते हुए लिए अधिकारियों से ट्रॉली को उठाकर निकालने का अनुरोध किया था. इसके बाद उसके साथ यह कृत्य किया गया.

    अपनी इंसल्ट मान कर भड़के अधिकारी ! 

    बताया जाता लखन की बात को तौहीन मानकर ट्रॉली में सवार मंडल इंजीनियर ऐश्वर्या आलोक, सहायक मंडल इंजीनियर गंगापुर एके जैन तथा वरिष्ठ खंड अभियंता (रेल पथ) समय सिंह मीना जो (मजदूर संघ के मंडल के पदाधिकारी हैं), ने अभद्रता और गाली गलौज  शुरू कर दी. आक्रोशित ऐश्वर्या ने लखन का कॉलर पकड़ लिया. इसके बाद ट्रॉलीमैन एवं ट्रैकमेंटनरों ने भी हाथापाई की और लखन को करीब 10 मीटर तक रेल पटरियों की गिट्टियों पर घसीटते ले गये. इससे उसकी वर्दी फट गई. मोबाइल टूट गया और गले की माला भी गायब हो गई. बाद में बड़ी मुश्किल से इन लोगों ने लखन को छोड़ा.

    अधिकारियों ने किया अनसुना, डीआरएम ने दिया भरोसा, भयभीत है लखन 

    लखन ने इस पूरे मामले की शिकायत अपने अधिकारियों को की, लेकिन किसी भी अधिकारी ने मामले के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की. लखन ने अपनी शिकायत में बताया कि इस घटना के बाद वह अपने आप को बहुत ही डरा हुआ है और बहुत ही अपमानित महसूस कर रहे हैं. पीड़ित कर्मचारी का कहना है कि यदि उसके साथ कुछ अनहोनी होती है तो उसके जिम्मेदार ट्रॉली में सवार अधिकारी और उनके साथ मारपीट करने वाले इंजीनियरिंग विभाग के कर्मचारी होंगे. इसके बाद लखन ने पूरे मामले की जानकारी डीआरएम अनिल कालरा को दी. डीआरएम ने मामले को संज्ञान लेते हुए उचित कार्रवाई का भरोसा दिया है. परन्तु दो दिन बीत जाने के बाद भी किसी भी अधिकारी पर कोई कार्रवाई नहीं हुई है.

    IRSTMU के अध्यक्ष नवीन ने दुर्भाग्यपूर्ण घटना की भर्त्सना

    IRSTMU के अध्यक्ष नवीन कुमार ने घटना पर आपत्ति जताई और कहा कि प्रशासन द्वारा उचित कार्यवाही होनी चाहिए. किसी भी अधिकारी द्वारा कर्मचारी को उसकी ड्यूटी बाधित करने का कोई अधिकार नहीं है ना ही उसे इस प्रकार मारपीट करने या करवाने का अधिकार है.

    दो दिन बाद भी डीआरएम ने नहीं लिया एक्शन, न करायी जांच 

    छह जुलाई काे यह मामला डीआरएम तक पहुंचाय लेकिन अब तक मामले मेंकिसी तरह की जांच शुरू नहीं हुई है. डीआरएम के मौन को रेलकर्मी संदिग्ध मान रहे हैं. इसे लेकर सिग्नल एंड टेलीकम्यूनिकेशन विभाग के कर्मचारियों में आक्रोश देखा जा रहा है. कहां जा रहा कि आला अफसरों के सामने ही जब कर्मचारी मारपीट करेंगे और नियमों का अनुपालन नहीं होगा तो दुर्घटनाओं को लेकर जिम्मेदारी कैसे तय की जायेगी? हालांकि यह मामला धीरे-धीरे तुल पकड़ रहा है और सक्षम माध्यम से बात को सेफ्टी अनुपालन में चूक बताकर रेलवे बोर्ड तक भी पहुंचाया गया है. अब तक इस मामले में डीईएन ऐश्वर्य आलोक, एईएन एके जैन, एसएसई समय सिंह मीणा का पक्ष सामने नहीं आ सका है.

    AEN dragged him on the track DRM also silent! IRSTMU Kota Railway Division Kota Railway Division: SSE beat up ESM in front of DEN
    Share. Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link
    Previous ArticleReel बनाने का ऐसा नशा की रेलवे ट्रैक पर लेट गया नाबालिग, ऊपर से निकल गयी ट्रेन, सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना वायरल वीडियो
    Next Article SER : रांची Sr. DCM की अनुशंसा पर IRCTC नियंत्रित फूड प्लाजा ”कॉमसम” पर रेलवे ने लगाया एक लाख का जुर्माना, जाने क्या है पूरा मामला …
    Railhunt News Desk
    • Website
    • Facebook
    • X (Twitter)
    • Instagram

    देश के अनुभवी मीडिया प्रोफेशनल्स और पत्रकारों का एक ऐसा मंच है, जिसका उद्देश्य रेलवे और परिवहन जगत की खबरों को पूरी विश्वसनीयता के साथ प्रस्तुत करना है।

    Related Posts

    रेल यूनियन

    शताब्दी के श्रमिक योद्धा: 109 वर्षीय कॉमरेड केएल गुप्ता का निधन, जाने… रेलवे में क्या था उनका ऐतिहासिक योगदान

    November 7, 2026
    बोर्ड/जोन

    Railway DA Update: रेलकर्मियों को मिला दिवाली गिफ्ट! 1 जुलाई से प्रभावी 63% DA का एरियर, 8 नवंबर से पहले खाते में आएगी राशि

    November 6, 2026
    रेल यूनियन

    JHANSI DIVITION में मान्यता प्राप्त यूनियनों की तानाशाही या अवैध वसूली! चंदा कटौती पर रेलकर्मियों का फूटा गुस्सा

    November 3, 2026
    Latest Posts

    झांसी डिवीजन में 48 लोको पायलटों को भेजी गयी ‘चार्जशीट’!, चालकों के रेस्ट रोस्टर और मानसिक तनाव पर छिड़ी नई बहस

    November 22, 2026

    रेलवे यार्ड में दरिंदगी: खाली कोच में महिला का कत्ल, अंगूठी के हॉलमार्क से गुजरात-रायपुर होते हुए कातिल तक पहुंची पुलिस

    November 21, 2026

    रेलवे बोर्ड की सख्ती पर भारी ‘हाजीपुर’ की मेहरबानी! IPF बरनवाल की दानापुर वापसी पर घिरे RPF IG और कमांडेंट

    November 21, 2026

    CLW के 16 नंबर शॉप में बड़ा हादसा: रेलकर्मी रिंकू यादव के सिर पर गिरा इंजन का भारी हिस्सा, सुरक्षा पर उठे सवाल

    November 19, 2026

    तत्काल का खेल: RPF के शिकंजे में रेलवे क्लर्क, कुली और ‘गुरुजी’, लाखों के अवैध टिकट बरामद

    November 18, 2026

    KOTA: स्वराज एक्सप्रेस से उतरते ही विजिलेंस के शिकंजे में फंसे मुंबई के तीन TTE, तलाशी में मिला अधिक ‘कैश’!

    November 15, 2026

    टाटानगर–एर्नाकुलम एक्सप्रेस के ए-2 कोच में लगी आग, बड़ा हादसा टला, यात्रियों में रही अफरा-तफरी

    November 15, 2026

    Rajasthan Railway Track Blast: पाकिस्तानी फंडिंग से रची गई थी साजिश, पंजाब के गुरदासपुर से युवक-युवती गिरफ्तार

    November 15, 2026

    प्रेमिका को बदनाम करने के लिए ट्रेन को बम से उड़ाने की दी धमकी, लखनऊ से मोहम्मद शारिक गिरफ्तार

    November 13, 2026

    रेलवे ग्रुप डी सीबीटी परीक्षा 2026 का परिणाम घोषित, 22,195 पदों के लिए अगले चरण की प्रक्रिया शुरू

    November 13, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram
    • About Us
    • Advertisement
    • Write for Us
    • Editorial Policy
    • Privacy
    • Cookies Policy
    • Contact Us
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Railhunt Group