Connect with us

Hi, what are you looking for?

Rail Hunt

रेल न्यूज

Goods train derailed : चक्रधरपुर रेलमंडल में 24 घंटे में दूसरी दुर्घटना, बस्ती तक पहुंची डिरेल्ड मालगाड़ी की बोगी

ROURKELA. चक्रधरपुर रेलमंडल में सेफ्टी के नाम पर अधिकारी चाहे लाख दावे कर ले लेकिन हकीकत में एक के बाद एक हादसों ने यहां की कार्यप्रणाली को सवालों के घेरे में खड़ा कर दिया है. राजखरसावां में मालगाड़ी दुर्घटना की जांच अभी चल ही रही थी कि राउरकेला में बुधवार की सुबह शंटिंग के दौरान मालगाड़ी की बोगियां पटरी से उतरकर बस्ती तक पहुंच गयी.

उड़ीसा के राउरकेला में माल गोदाम बस्ती में अचानक मालगाड़ी के रोल्ड होने की घटना से लोग दहशत में आ गये. यह संयोग रहा कि कई वाहनों को कुचलते हुए मालगाड़ी की बोगी बस्ती के एक घर के सामने आकर रुक गयी. अनुमान लगाया जा सकता है कि अगर मालगाड़ी की बोगियां रोल्ड होती रहती तो कितने लोगों की जान जा सकती थी.

बताया जा रहा है कि मालगाड़ी की शंटिंग के दौरान यह हादसा हुआ. तब सुबह के 6:00 बज रहे थे. लोग घरों में सो रहे थे. कंटेनर वाली मालगाड़ी की बोगियों को शंटिंग किया जा रहा था इसी दौरान माल गोदाम शेड में बोगियां बेपटरी से होकर बस्ती में जा घुसी.  इससे बस्ती में अफरा तफरी मच गयी. लोग अपनी जान बचाकर इधर-उधर भागने लगे.

लोगों का कहना है कि अगर और पांच मीटर तक कंटेनर आगे बढ़ते तो कई झोपड़ियां उसकी चपेट में आ जाती जिसमें लोग सो रहे थे.घटना के बाद शंटिंग कर रहे चालक और दूसरे लोग भाग निकले. हालांकि यह बस्ती भी रेलवे की जमीन पर अवैध रूप से बसी है. इस हादसे को लेकर यहां रहने वाले मौन है. उन्हें इस बात का डर सता रहा कि कहीं रेलवे इसी हादसे को आधार बनाकर माल गोदाम बस्ती को खाली करने की तैयारी नहीं कर ले.

Spread the love

अभी अभी

You May Also Like

जोन/बोर्ड/डिवीजन

नये ज्वाइन टेक्नीशियन में ड्रॉपआउट रेट अधिक, वर्क प्रेशर-मेंटल स्ट्रेस से निपटने में आ रही मुश्किलें  50 परसेंट नए जॉइन करने वाले कुछ माह...

न्यूज हंट

ट्रांसफर-पोस्टिंग की प्रकिया को लेकर लगातार सवालों में घेरे में आ रहा है कार्मिक विभाग नियमों के विरुद्ध सीनियर को ब्रांच लाइन में दी...

न्यूज हंट

PATNA. पूर्व मध्य रेल की स्थापना के 24-25 साल में कुछेक अधिकारी ऐसे रहे हैं जो अपनी पूरी नौकरी पटना-दानापुर और हाजीपुर में ही काट...

रेल न्यूज

NEW DELHI : रेलवे बोर्ड ने अपने सभी ज़ोन को निर्देश दिया है कि वे यह सुनिश्चित करें कि जिन मामलों में व्हील-सेंसिंग सिस्टम...