Connect with us

Hi, what are you looking for?

Rail Hunt

रेल यूनियन

Kanpur Central : उत्तर मध्य रेलवे कर्मचारी संघ ने शुरू किया चुनाव प्रचार, ओल्ड पेंशन को बनाया मुख्य मुद्दा

  • कानपुर सेंट्रल पहुंचे अखिल भारतीय महामंत्री का उत्तर मध्य रेलवे कर्मचारी संघ ने किया स्वागत

KANPUR. भारतीय रेलवे मजदूर संघ के अखिल भारतीय महामंत्री मंगेश देशपांडे आज कानपुर पहुंचे. स्टेशन पर उत्तर मध्य रेलवे कर्मचारी संघ के नेताओं ने उनका स्वागत किया. मंगेश देशपांडे यहां उतरने के बाद सीधे रेलकर्मियों के बीच गये और उनकी समस्याओं को जाना. महामंत्री ट्रैक मेंटेनर, ट्रेन मैनेजर, लोको पायलट, पावर केविन, अनवरगंज स्टेशन, अनवरगंज लोको पायलट लॉबी, विद्युत लोको शेड, आउट पिट, जीएमसी लॉबी, कानपुर सेंट्रल लॉबी गये.

यहां उन्होंने बताया कि एआईआरएफ और एनएफआईआर के महामंत्री द्वारा UPS को सहमति देकर कर्मचारियों को धोखा दिया है. जिस तरह से उन्होंने वर्ष 2004 में एनपीएस को सहमति दी और उसके गुणगान किया ठीक उसी प्रकार यह अब कर्मचारियों के समक्ष यूपीएस को लाकर के एक नई समस्या पैदा कर दी है. उत्तर मध्य रेलवे कर्मचारी संघ और भारतीय रेलवे मजदूर संघ NPS के साथ-साथ UPS का भी विरोध कर रहा है औरOPS पुरानी पेंशन की पूर्णता बहाल हो इसके लिए निरंतर संघर्ष करता रहेगा.

रेलवे में जन्म से ही दोनों संगठन मान्यता में है उसके बाद भी बहुत सी समस्याएं आज रेलवे में व्याप्त है चाहे एलडीसी तो ओपन आल हो, लाइन बॉक्स का विषय हो, कारखाने में इंटेक की कमी, टिकट चेकिंग स्टाफ का बढ़ता शोषण हो, इत्यादि सैकड़ो समस्याएं आज जस के तस बनी हुई है. कानपुर सेंट्रल पर प्रवास के दौरान जोनल अध्यक्ष राजाराम मीणा, संगठन मंत्री चंद्रकांत चतुर्वेदी, महामंत्री हेमंत कुमार विश्वकर्मा, कोषाध्यक्ष कुंदन कुमार सिंह, रूपम पांडे, मंडल कार्यकारी अध्यक्ष श्रीमती उषा देवी, मंडल मंत्री श्री आशीष मिश्रा, सत्यम कुमार गुप्ता, सहायक मंडल मंत्री हरिशंकर पोरवाल, आईपीएस चौहान, ओ पी मिश्रा, प्रभात कुमार, अभिजीत राय, प्रशांत सिंह , राकेश रंजन, मणिहरण, बजरंग लाल मौर्या आदि ने महामंत्री के साथ जनसंपर्क कर यूनियन के संकल्प को कर्मचारियों के बीच दोहराया है.

Spread the love

अभी अभी

You May Also Like

न्यूज हंट

59 महीने बाद महानिदेशक लेखापरीक्षा ने लिया संज्ञान, डिवीजन में चल रहे गोलमाल की खुली पोल  SSE/P.WAY/DDU South और North की मिलीभगत से हुआ...

आरपीएफ-जीआरपी

BHOPAL. जबलपुर सीबीआई की टीम ने गुरुवार देर रात सागर में कार्रवाई करते हुए DyCE-II/Con/WCR को एक लाख रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथ...

आरपीएफ-जीआरपी

SER आईजी के मौन ने सिस्टम को बद से बदतर बनाया, सफेद हाथ बनकर रह गये CIB-SIB-IVG ASC/ROU अग्निदेव प्रसाद का आंध्र प्रदेश के...

आरपीएफ-जीआरपी

अवैध वेंडिंग संचालन को लेकर स्थानीय सिंडिकेट के निशाने पर आ गये थे कमलेश समादार ASC/ROU ने रेलवे बोर्ड को भेजी ‘X’ की शिकायत...