Connect with us

Hi, what are you looking for?

Rail Hunt

न्यूज हंट

रेलवे बोर्ड की चेयरमैन पहुंचीं प्रयागराज, महाकुंभ की तैयारियों को लेकर करेंगी हाईलेवल मीटिंग

PRAYAGRAJ. रेलवे बोर्ड की चेयरमैन (CRB) जया वर्मा सिन्हा मंगलवार 20 फरवरी 2024 की सुबह प्रयागराज पहुंचीं. सीआरबी ने रेलवे अधिकारियों के साथ रेलवे स्टेशन का दौरा किया. प्रयागराज जंक्शन पर चल रहे रि-डेवलपमेंट कार्यों को देखा. इसके बाद वह फाफामऊ स्टेशन पहुंचीं. वहां भी स्टेशन पर चल रहे कार्यों को देखा. जया वर्मा सिन्हा प्रयाग स्टेशन भी जाएंगी. वहां महाकुंभ की तैयारियों का जायजा लेने के बाद वापस प्रयागराज जंक्शन आकर लॉबी में अफसरों के साथ बैठक करेंगी.

महाकुंभ के मद्देनजर सीआरबी के दौरे को अहम माना जा रहा है. बताया जा रहा कि सीआरबी जया वर्मा सिन्हा उत्तर मध्य रेलवे मुख्यालय में उत्तर रेलवे, पूर्वोत्तर रेलवे के साथ एनसीआर जोन के महाप्रबंधक के अलावा दूसरे अधिकारियों के साथ बैठक करेंगी. इसमें एडीजी, पुलिस कमिश्नर, मंडलायुक्त, जिलाधिकारी, मेलाधिकारी, एसएसपी मेला आदि अफसर भी शामिल होंगे.

महाकुंभ को लेकर प्रयागराज शहर के सभी 9 रेलवे स्टेशनों पर विकास कार्य चल रहे हैं. सबसे ज्यादा काम प्रयागराज जंक्शन पर हो रहा है. यहां स्टेशन के पुर्नविकास का कार्य अगस्त 23 से ही चल रहा है. प्रयाग और फाफा मऊ स्टेशन अमृत भारत स्टेशन के रूप में विकसित किए जा रहे हैं. इन दोनों ही स्टेशन पर चल रहे विकास कार्य की गति बेहद धीमी है. इस पर उत्तर रेलवे के महाप्रबंधक शोभुन चौधुरी ने भी नाराजगी जाहिर की थी.

Railhunt News Desk
Follow Us
Spread the love

अभी अभी

You May Also Like

जोन/बोर्ड/डिवीजन

• रेलवे बोर्ड का बड़ा फैसला: चिकित्सा परिचर्या नियम (RMAR), 2013 के पैरा 601 (4) में हुआ संशोधन • हार्ट अटैक, दुर्घटना और प्रसव...

आरपीएफ-जीआरपी

मीडिया के सामने दिया बयान, 24 घंटे के भीतर तबादला, अचानक मोदी-शाह को सैल्यूट करने लगे कमांडेंट  AGRA. आगरा कैंट रेलवे स्टेशन पर डिप्टी...

न्यूज हंट

TATANAGAR/CKP. दक्षिण पूर्व रेलवे के चक्रधरपुर (CKP) रेल मंडल का वाणिज्य (Commercial) विभाग एक बार फिर भेदभावपूर्ण तबादलों और प्रशासनिक विसंगतियों को लेकर सुर्खियों...

आरपीएफ-जीआरपी

वर्दी का रौब पड़ा भारी, स्टेशन मास्टर को केबिन से खींचकर प्लेटफॉर्म पर घसीटा, पीटा, बिना चेन पुलिंग महिला यात्री से 1000 रुपये वसूलने...