Connect with us

Hi, what are you looking for?

Rail Hunt

न्यूज हंट

Tamil Nadu : दक्षिणी रेलवे की परियोजनाओं के लिए केंद्र ने फंड में की कटौती, सीएम स्टालिन ने रेलमंत्री को भेजा पत्र

  • रेल बजट 2024-2025 में दक्षिणी रेलवे के लिए निधि आवंटन में कमी करने का आरोप 

Chennai. तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम के स्टालिन ने कहा है कि राज्य में रेलवे परियोजनाओं के लिए दी जाने वाली केंद्रीय निधि में कटौती का असर विकास व प्रगति पर पड़ेगा. उन्होंने बताया कि नियमित रेल बजट 2024-2025 में दक्षिणी रेलवे के लिए निधि आवंटन में कमी की गयी है. सीएम ने केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव को पत्र भेजकर तमिलनाडु में नई लाइनों, दोहरीकरण और ग्राहक सुविधा परियोजनाओं के लिए पर्याप्त निधियों के आवंटन को सुनिश्चित करने के लिए हस्तक्षेप की मांग की है.

स्टालिने ने कहा है कि महत्वपूर्ण परियोजनाओं में धन की कमी के कारण विलंब नहीं होना चाहिए. इसमें रेलमंत्री को हस्तक्षेप करना चाहिए. मुख्यमंत्री ने कहा कि निधि आवंटन में महत्वपूर्ण कमी का तमिलनाडु में परियोजनाओं के कार्यान्वयन पर परिणामी प्रभाव पड़ता है. हम इसे लेकर निराश हैं कि वित्तीय वर्ष 2024-2025 के लिए भारतीय रेलवे के नियमित बजट में कुछ लेखा शीर्षों के तहत दक्षिणी रेलवे के लिए धन का आवंटन उसी वर्ष के अंतरिम बजट में आवंटन की तुलना में बहुत कम है.

नई लाइन के लिए 674.8 करोड़ व दोहरीकरण में 285.64 करोड़ की कटौती 
सीएम स्टालिन के अनुसार नई लाइन परियोजनाओं के लिए 674.8 करोड़ रुपये की भारी कटौती और दोहरीकरण परियोजनाओं के लिए 285.64 करोड़ रुपये की कटौती तमिलनाडु में चल रही कई महत्वपूर्ण परियोजनाओं की प्रगति को गंभीर रूप से प्रभावित करेगी. यह राज्य में बहुत जरूरी दोहरीकरण परियोजनाओं को धीमा कर देगी.
ऐसी 12 दोहरीकरण परियोजनाओं को सूचीबद्ध किया. सीएम ने चेन्नई और उसके आसपास के क्षेत्रों के लिए दक्षिणी रेलवे के साथ लंबित महत्वपूर्ण मुद्दों पर प्रकाश डाला, कहा कि विशेष रूप से किलाम्बक्कम बस टर्मिनस, ईएमयू सेवाओं और एमआरटीएस लाइनों से संबंधित रेलवे कार्यों को तेज करने की आवश्यकता है.
विज्ञापन
Railhunt News Desk
Follow Us
Spread the love

अभी अभी

You May Also Like

जोन/बोर्ड/डिवीजन

• रेलवे बोर्ड का बड़ा फैसला: चिकित्सा परिचर्या नियम (RMAR), 2013 के पैरा 601 (4) में हुआ संशोधन • हार्ट अटैक, दुर्घटना और प्रसव...

आरपीएफ-जीआरपी

मीडिया के सामने दिया बयान, 24 घंटे के भीतर तबादला, अचानक मोदी-शाह को सैल्यूट करने लगे कमांडेंट  AGRA. आगरा कैंट रेलवे स्टेशन पर डिप्टी...

न्यूज हंट

TATANAGAR/CKP. दक्षिण पूर्व रेलवे के चक्रधरपुर (CKP) रेल मंडल का वाणिज्य (Commercial) विभाग एक बार फिर भेदभावपूर्ण तबादलों और प्रशासनिक विसंगतियों को लेकर सुर्खियों...

आरपीएफ-जीआरपी

वर्दी का रौब पड़ा भारी, स्टेशन मास्टर को केबिन से खींचकर प्लेटफॉर्म पर घसीटा, पीटा, बिना चेन पुलिंग महिला यात्री से 1000 रुपये वसूलने...