NEW DELHI. उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर में एक स्वचालित ट्रैक उपकरण से मिली चेतावनी के कारण एक रेल दुर्घटना टल गई. दरअसल सीमांचल एक्सप्रेस का एक डिब्बा जब ताप का पता लगाने वाले उपकरण के ऊपर से गुजरा तो उसने अधिकारियों को तकनीकि खामी के बारे में चेतावनी दे दी.
रेलवे अधिकारियों ने बताया कि चुनार स्टेशन पर लगे ‘हॉट एक्सल बॉक्स डिटेक्टर’ से चेतावनी भेजी गई.
उत्तर मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी शशिकांत त्रिपाठी ने बताया, ‘‘जब ट्रेन (बिहार के जोगबनी से दिल्ली जा रही) शनिवार सुबह करीब 10 बजे स्टेशन पार कर रही थी तो स्लीपर कोच संख्या एस-3 के पहिये के एक्सल में बहुत अधिक तापमान पाया गया.’’ उन्होंने कहा, ‘‘ ट्रेन को अगले स्टेशन जिगना पर रोका गया और यात्रियों को अन्य डिब्बों में ले जाने के बाद डिब्बे को ट्रेन से अलग कर दिया गया.’’
उन्होंने कहा कि सीमांचल एक्सप्रेस के प्रयागराज पहुंचने पर उसमें एक नया डिब्बा जोड़ा गया. उन्होंने बताया कि इससे यात्रा में पांच घंटे का विलंब हुआ.
- योगा एक्सप्रेस में खूनी झड़प: दरवाजे पर खड़े होने के विवाद में दिल्ली मेट्रो के सुरक्षा गार्ड की पीट-पीटकर हत्या, 8 गिरफ्तार - June 20, 2026
- रेलवे का सर्जिकल स्ट्राइक : आज से लागू हुआ नया नियम, 10 हजार तक होगा जुर्माना, अवैध वेंडिंग में जायेंगे जेल ! - June 20, 2026
- TATANAGAR : 4 टन की पार्सल बोगी में 6 टन लोडिंग की पुष्टि, पार्सल घोटाले पर क्यों मौन हैं CKP DRM! - June 18, 2026
















































































