Connect with us

Hi, what are you looking for?

Rail Hunt

रेल न्यूज

बेंगलूरु-मंगलूरु रेलमार्ग पर भूस्खलन, मलबा पटरी पर आया, कई ट्रेनों काे किया गया रद्द

Bengaluru. दक्षिण पश्चिम रेलवे के मैसुरू मंडल में सकलेशपुर और बल्लूपेट के बीच हुए भूस्खलन के कारण बेंगलूरु-मंगलूरु के बीच एक बार फिर ट्रेन सेवा बाधित हुई. रेलवे के प्रवक्ता ने शनिवार देर शाम जारी सूचना में यह जानकारी दी और बताया कि इस मार्ग पर ट्रेन संख्या 16575 यशवंतपुर जंक्शन- मंगलूरु जंक्शन एक्सप्रेस (11 अगस्त), ट्रेन संख्या 16540 मंगलूरु जंक्शन – यशवंतपुर जंक्शन एक्सप्रेस (11 अगस्त), ट्रेन संख्या 16596 कारवार – केएसआर बेंगलूरु एक्सप्रेस (12 अगस्त) , ट्रेन संख्या 16595 केएसआर बेंगलूरु – कारवार एक्सप्रेस (11 अगस्त) को रद्द कर दिया गया.

उन्होंने यात्रियों से अपील की कि वे अपनी यात्रा शुरू करने से पहले रेलवे की वेबसाइट या हेल्पलाइन नंबर पर अपनी ट्रेन की स्थिति की जानकारी अवश्य ले लें.  इससे पूर्व 26 जुलाई को सकलेशपुर-सुब्रह्मण्य रेल खंड पर भूस्खलन के कारण इस रेल मार्ग पर यातायात बाधित हो गया था जिसे मलबे की सफाई कर अभी दो दिन पूर्व आठ अगस्त को ही यात्रियों के लिए खोला गया था और कुछ ट्रेन का परिचालन प्रारंभ किया गया था.

Spread the love

अभी अभी

You May Also Like

न्यूज हंट

59 महीने बाद महानिदेशक लेखापरीक्षा ने लिया संज्ञान, डिवीजन में चल रहे गोलमाल की खुली पोल  SSE/P.WAY/DDU South और North की मिलीभगत से हुआ...

आरपीएफ-जीआरपी

BHOPAL. जबलपुर सीबीआई की टीम ने गुरुवार देर रात सागर में कार्रवाई करते हुए DyCE-II/Con/WCR को एक लाख रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथ...

आरपीएफ-जीआरपी

SER आईजी के मौन ने सिस्टम को बद से बदतर बनाया, सफेद हाथ बनकर रह गये CIB-SIB-IVG ASC/ROU अग्निदेव प्रसाद का आंध्र प्रदेश के...

रेल यूनियन

पूर्व रेलवे के पीसीएसटी से मिले यूनियन नेता, लंबित मांगों पर हुई लंबी वार्ता  KOLKATA. इंडियन रेलवे सिग्नल एंड मेंटेनर्स यूनियन (IRSTMU) ने 8वे...