Close Menu
  • होम
  • रेलहंट स्पेशल
  • रेल न्यूज
  • बोर्ड/जोन
    • सर्कुलर / आर्डर
    • रेलवे की निविदा
  • रेल यूनियन
  • रेल यात्री
  • आरपीएफ-जीआरपी
  • गपशप
    • साक्षात्कार
  • अभिमत
  • मीडिया
    • सोशल मीडिया
  • समाज-संस्कृति
  • संपर्क
  • होम
  • रेलहंट स्पेशल
  • रेल न्यूज
  • बोर्ड/जोन
    • सर्कुलर / आर्डर
    • रेलवे की निविदा
  • रेल यूनियन
  • रेल यात्री
  • आरपीएफ-जीआरपी
  • गपशप
    • साक्षात्कार
  • अभिमत
  • मीडिया
    • सोशल मीडिया
  • समाज-संस्कृति
  • संपर्क
Facebook X (Twitter) Instagram Threads YouTube Telegram
Wednesday, October 14
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram
Rail HuntRail Hunt
Subscribe
  • होम
  • रेलहंट स्पेशल
  • रेल न्यूज
  • बोर्ड/जोन
    • सर्कुलर / आर्डर
    • रेलवे की निविदा
  • रेल यूनियन
  • रेल यात्री
  • आरपीएफ-जीआरपी
  • गपशप
    • साक्षात्कार
  • अभिमत
  • मीडिया
    • सोशल मीडिया
  • समाज-संस्कृति
  • संपर्क
Rail HuntRail Hunt
  • होम
  • रेलहंट स्पेशल
  • रेल न्यूज
  • बोर्ड/जोन
  • रेल यूनियन
  • रेल यात्री
  • आरपीएफ-जीआरपी
  • अभिमत
  • गपशप
  • मीडिया
  • समाज-संस्कृति
Home » अब उत्तर प्रदेश के सोनभद्र में मालगाड़ी की दो बोगियां पलटीं, रेल यातायात प्रभावित
रेल न्यूज

अब उत्तर प्रदेश के सोनभद्र में मालगाड़ी की दो बोगियां पलटीं, रेल यातायात प्रभावित

Railhunt News DeskBy Railhunt News DeskAugust 11, 2024
Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

SONBHADRA. देश में रेल हादसों का सिलसिला लगातार जारी है. अब उत्तर प्रदेश के सोनभद्र में रविवार को एक रेल हादसा हुआ, जिसमें कोयले से भरी मालगाड़ी की दो बोगियां पटरी से उतरकर पलट गईं. हादसे से रेलमार्ग पर यातायात प्रभावित हो गया. रेलवे ने रेल यातायात सुचारू करने का काम शुरू कर दिया है. पिछले तीन दिन में यह तीसरा रेल हादसा है.

बताया जा रहा है कि कोयले से भरी मालगाड़ी एनसीएल कोयला खदान से अनपरा थर्मल पावर प्लांट जा रही थी. रेलवे प्रबंधन ने पलटी हुई बोगियों को हटाने और रेल यातायात सुचारू करने का काम शुरू कर दिया है. पिछले तीन दिन में यह तीसरा रेल हादसा है. 9 अगस्त को पश्चिम बंगाल के मालदा में एक मालगाड़ी पटरी से उतर गई थी जिससे परिचालन बाधित हुआ. यह मालगाड़ी न्यू जलपाईगुडी से कटिहार जा रही थी. यह हादसा कुमेदपुर रेलवे स्टेशन के पास हुआ. इस हादसे के बाद आसपास के क्षेत्र में अफरा तफरी और हड़कंप मच गया. सूचना मिलने के बाद रेलवे के अधिकारी मौके पर पहुंचे और हादसे की जांच में जुट गए.

इससे पहले गुरुवार को रेवाड़ी से भिवानी आ रही नमक से भरी एक मालगाड़ी हरियाणा के भिवानी जंक्शन के करीब जीतुवाला फाटक के पास अचानक दो सांड के पटरी पर आ जाने से हादसे का शिकार हो गई, जिससे मालगाड़ी का इंजन और एक डिब्बा पटरी से उतर गए. गनीमत रही कि इस दौरान कोई अन्य ट्रेन ट्रैक पर नहीं आई. हादसे के बाद 5-6 पैसेंजर गाड़ियां प्रभावित हुई थीं. मरम्मत के लिए दिल्ली से क्रेन बुलाई गई और कई घंटे बाद रेल यातायात सुचारू किया जा सका.

इसी तरह 29 जुलाई को बिहार के समस्तीपुर में एक बड़ा रेल हादसा होते-होते टला. दरभंगा से नई दिल्ली जा रही बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस ट्रेन दो हिस्सों में बंट गई थी. यह घटना समस्तीपुर-मुजफ्फरपुर रेलखंड के खुदीराम बोस पूसा रेलवे स्टेशन के पास हुई थी. हादसे के बाद यात्रियों में चीख-पुकार मच गई. कुछ किलोमीटर बाद ड्राइवर को पता चलने पर उसने ट्रेन रोकी. इस घटना से रेलवे में हड़कंप मच गया.

Spread the love
Now two bogies of a goods train overturned in Sonbhadra rail traffic affected Uttar Pradesh
Share. Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link
Previous ArticleMIRZAPUR : ट्रैक पर लगे ‘हॉट एक्सल बॉक्स डिटेक्टर’ की चेतावनी से दुर्घटना टली
Next Article रेलवे एलडीसीई 30% परीक्षा के प्रश्नपत्र में बड़ा खेल !, सभी सवालों के जबाव का नंबर एक, साफ्टवेयर चूक या गोलमाल
Railhunt News Desk
  • Website
  • Facebook
  • X (Twitter)
  • Instagram

देश के अनुभवी मीडिया प्रोफेशनल्स और पत्रकारों का एक ऐसा मंच है, जिसका उद्देश्य रेलवे और परिवहन जगत की खबरों को पूरी विश्वसनीयता के साथ प्रस्तुत करना है।

Related Posts

रेलहंट स्पेशल

BILASPUR: 15 घंटे की अमानवीय थकान और ट्रांसफर के इंतजार में चली गई लोको पायलट की जान!

October 11, 2026
रेल न्यूज

पुलिस और रेलकर्मियों के बीच टकराव, टिकट विवाद पर गरमाई सियासत में यूनियन की इंट्री

October 8, 2026
रेलहंट स्पेशल

MATHURA: कागजी दावों के बीच दम तोड़ रहे रेलकर्मी, फरह स्टेशन पर मालगाड़ी की चपेट में आने से की-मैन राम सिंह की दर्दनाक मौत

October 6, 2026
Latest Posts

BILASPUR: 15 घंटे की अमानवीय थकान और ट्रांसफर के इंतजार में चली गई लोको पायलट की जान!

October 11, 2026

दर्दनाक हादसा: वंदे भारत एक्सप्रेस की चपेट में आकर S&T के सीनियर टेक्टीशियन की मौत

October 10, 2026

SER: एशियन गेम्स की गोल्ड जीतने वाली दक्षिण पूर्व रेलवे की मेडलिस्ट सलिमा टेटे, निक्की प्रधान और दीपिका सोरेंग सम्मानित

October 10, 2026

राजनीति की भेंट चढ़ेगी आम जनता: दिल्ली में प्रदर्शन और सियासत के बीच उत्तर रेलवे ने रद्द कीं दर्जनों ट्रेनें

October 10, 2026

असम में RPF की बड़ी कार्रवाई: कामाख्या रेलवे स्टेशन से 57 संदिग्ध बांग्लादेशी गिरफ्तार

October 9, 2026

पुलिस और रेलकर्मियों के बीच टकराव, टिकट विवाद पर गरमाई सियासत में यूनियन की इंट्री

October 8, 2026

भारतीय रेलवे का बड़ा कदम: दिसंबर से बदल जाएगी रिजर्वेशन टिकटों की PNR सीरीज, जानें क्या होगा असर

October 6, 2026

MATHURA: कागजी दावों के बीच दम तोड़ रहे रेलकर्मी, फरह स्टेशन पर मालगाड़ी की चपेट में आने से की-मैन राम सिंह की दर्दनाक मौत

October 6, 2026

बैतूल के कौस्तुभ परिहार बने भारत में स्विट्जरलैंड दूतावास के आर्थिक सलाहकार, जिले के लिए गौरव का क्षण

October 4, 2026

TATANAGAR: जालियांवाला बाग एक्सप्रेस रद्द करने का विरोध, AGM के दौरे से ठीक पहले CGPC की आपात बैठक, आर-पार का अल्टीमेटम

October 4, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Railhunt Group