Close Menu
    • होम
    • रेलहंट स्पेशल
    • रेल न्यूज
    • बोर्ड/जोन
      • सर्कुलर / आर्डर
      • रेलवे की निविदा
    • रेल यूनियन
    • रेल यात्री
    • आरपीएफ-जीआरपी
    • गपशप
      • साक्षात्कार
    • अभिमत
    • मीडिया
      • सोशल मीडिया
      • समाज-संस्कृति
    • संपर्क
    Facebook X (Twitter) Instagram Threads YouTube Telegram
    Friday, October 23
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram
    Rail HuntRail Hunt
    Subscribe
    • होम
    • रेलहंट स्पेशल
    • रेल न्यूज
    • बोर्ड/जोन
      • सर्कुलर / आर्डर
      • रेलवे की निविदा
    • रेल यूनियन
    • रेल यात्री
    • आरपीएफ-जीआरपी
    • गपशप
      • साक्षात्कार
    • अभिमत
    • मीडिया
      • सोशल मीडिया
      • समाज-संस्कृति
    • संपर्क
    Rail HuntRail Hunt
    • होम
    • रेलहंट स्पेशल
    • रेल न्यूज
    • बोर्ड/जोन
    • रेल यूनियन
    • रेल यात्री
    • आरपीएफ-जीआरपी
    • अभिमत
    • गपशप
    • मीडिया
    • समाज-संस्कृति
    Home » भभुआ रोड में चंबल एक्सप्रेस के सिग्नल ओवरशूट करने के मामले में दोनों पायलट बर्खास्त
    मीडिया

    भभुआ रोड में चंबल एक्सप्रेस के सिग्नल ओवरशूट करने के मामले में दोनों पायलट बर्खास्त

    Railhunt News DeskBy Railhunt News DeskAugust 23, 2023
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    mde
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    • पूर्व मध्य रेलवे हाजीपुर जोन के मुख्य संरक्षा अधिकारी करेंगे उच्च स्तरीय जांच  

    BHABHU ROAD. मथुरा-हावड़ा-चंबल एक्सप्रेस (12178) के भभुआ स्टेशन के समीप सिग्नल ओवरशूट करने के मामले में रेल प्रशासन ने दोनों चालकों को पहले निलंबित फिर बर्खास्त कर दिया है. पीडीडीयू मंडल के सीनियर डीसीएम/जनसंपर्क अधिकारी दीपक कुमार ने मीडिया से बातचीत में यह जानकारी दी है.

    लोको पायलट मातिम राम व सहायक चालक सुरेश उरावं धनबाद रेलमंडल के हैं, घटना की जांच के लिए उच्च स्तरीय जांच कमेटी बनायी गयी है. यह जांच पूर्व मध्य रेलवे हाजीपुर जोन के मुख्य संरक्षा अधिकारी करेंगे.

    दरअसल सोमवार 21 अगस्त की रात रात लगभग 11.15 बजे मथुरा से हावड़ा जा रही मथुरा-हावड़ा-चंबल एक्सप्रेस (12178) पंडित दीनदयाल उपाध्याय डिवीजन के भभुआ स्टेशन के पास लाल सिग्नल को पार कर गयी. उस समय ट्रेन की रफ्तार 130 किलोमीटर प्रति घंटे की. सिग्नल ओवरशूट करने की जानकारी भभुआ स्टेशन मास्टर ने वॉकीटॉकी पर चालकों को दी. इसके बाद दोनों को सिग्नल ओवरशूट की जानकारी मिली और इमरजेंसी ब्रेक लगाकर ट्रेन को रोका गया.

    देर से ब्रेक लगाने के कारण ट्रेन रेड सिग्नल से आगे बढ़ गई. मामले की जांच उच्च स्तरीय कमेटी को सौंपी गई है. दोषी लोको पायलट और सहायक चालक को बर्खास्त कर दिया गया है. जांच में आगे जो दोषी मिलेगा उस पर कार्रवाई की जाएगी.
    दीपक कुमार, सीनियर डीसीएम/जनसंपर्क अधिकारी, पीडीडीयू मंडल

    तेज रफ्तार ट्रेन के आठ कोच रेड सिग्नल को पार कर लूप लाइन में पहुंच चुके थे. यह गनीमत रही कि लूप लाइन में कोई ट्रेन नहीं थी, अन्यथा बड़ा हादसा तय था. हालांकि बताया जा रहा है कि चंबल एक्सप्रेस को सिग्नल ओवरशूट करते देखकर भभुआ स्टेशन मास्टर ने लाइन बदल दी क्योंकि उसी लाइन पर पहले से बीकानेर-हावड़ा सुपरफास्ट एक्सप्रेस खड़ी थी.

    इस तरह एक बार फिर से बालासोर हादसे दोहराने की घटना बची गयी. हालांकि घटना के तत्काल बाद रेलवे के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे गये. सिग्नल ओवरशूट को रेलवे में गंभीर चूक माना जाता है. अधिकारियों ने तत्काल धनबाद मंडल के लोको पायलट मातिम राम व सहायक चालक सुरेश उरावं को ट्रेन से नीचे उतार दिया. इसके बाद दूसरे क्रू से ट्रेन को आगे रवाना किया गया.

    इस घटना के बाद दो घंटे तक ट्रेन स्टेशन पर रुकी रही. बताया जाता है ट्रेन चालकों और ट्रेन मैनेजर का ब्रेथ एनाइजर टेस्ट भी कराया गया. मौके पर पंडित दीनदयाल उपाध्याय के डीआरएम राजेश गुप्ता, पूर्व मध्य रेलवे हाजीपुर जोन व पीडीडीयू मंडल के अधिकारी भी पहुंच गये थे. पूरे प्रकरण की जांच पूर्व मध्य रेलवे हाजीपुर जोन के मुख्य संरक्षा अधिकारी को दी गयी है. इस लापरवाही के लिए लोको चालक और सहायक चालक को बर्खास्त कर दिया गया है.

    किसी भी खबर में सूचना अथवा टिप्पणी का स्वागत है, आप अपनी प्रतिक्रिया अथवा सूचना/खबरें मेल [email protected] या वाट्सएप 9905460502 पर भेज सकते हैं. 

    टेलीग्राम चैनल से जुड़े : TELEGRAM/RAILHUNT

    वाट्सएप ग्रुप से जुड़ें, क्लिक करें : RAILHUNT

    Chambal Express crossed the red signal
    Share. Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link
    Previous Articleजबलपुर जीआरपी ने पकड़ी शराब की तस्करी, ट्रेन में ठेकेदार के सुपरवाईजर समेत दो गिरफ्तार
    Next Article लखनऊ : यूपी में मंत्री को ट्रेन पकड़ने के लिए दिव्यांग के रैंप से एस्केलेटर तक ले आया कार
    Railhunt News Desk
    • Website
    • Facebook
    • X (Twitter)
    • Instagram

    देश के अनुभवी मीडिया प्रोफेशनल्स और पत्रकारों का एक ऐसा मंच है, जिसका उद्देश्य रेलवे और परिवहन जगत की खबरों को पूरी विश्वसनीयता के साथ प्रस्तुत करना है।

    Related Posts

    मीडिया

    NAGPUR DIVISION: ‘स्ट्रे-डॉग कम्प्लायंस रिपोर्ट’ पर उठाये सवाल, मानवाधिकार आयोग और रेलवे बोर्ड से हस्तक्षेप की मांग

    September 23, 2026
    मीडिया

    चलती ट्रेन में TTE पर लोको पायलट को धक्का देने का आरोप, आरपीएफ ने छीना मोबाइल!

    July 9, 2026
    मीडिया सोशल मीडिया

    ट्रेन खड़ी कर समोसे लेने चले गये लोको पायलट, सोशल मीडिया पर वायरल दावे पर रेलवे ने बतायी सच्चाई

    July 8, 2026
    Latest Posts

    रेलवे में स्वच्छता क्रांति: चेयरमैन सतीश कुमार ने नई दिल्ली स्टेशन पर यात्रियों संग की सीधी बात, 20 ‘स्वच्छाग्रही’ सम्मानित

    October 23, 2026

    रेलवे की सुरक्षा पर झारखंड हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, रेलवे क्रॉसिंग का बैरियर तोड़ना अब गैर-जमानती अपराध

    October 22, 2026

    शव के साथ घंटों इंतजार! 8 घंटे लेट हावड़ा-नई दिल्ली स्पेशल, गूंजे ‘इंडियन रेलवे हाय-हाय’ के नारे

    October 21, 2026

    TATANAGAR से पुरी के बीच बादामपहाड़ होकर चलेगी नई एक्सप्रेस ट्रेन, रेलवे बोर्ड ने दी मंजूरी

    October 21, 2026

    ECR: धनबाद में जीएम डिंपी गर्ग ने कहा – तीसरी और चौथी लाइन बिछने के बाद ही दिल्ली-बेंगलुरु की सीधी ट्रेनें

    October 20, 2026

    ट्रेन यात्रियों के लिए बड़ा अपडेट: अब काउंटर टिकट पर भी मिलेगा बीमा कवर, 27 अक्टूबर से नया नियम लागू

    October 19, 2026

    रेलवे ट्रैक पर हाथियों का ‘डेरा’, हावड़ा-मुंबई मुख्य मार्ग किया जाम, चार ट्रेनें घंटों खड़ी रही

    October 18, 2026

    दक्षिण पूर्व रेलवे का नया गणित: 7 घंटे का ब्लॉक = 28 घंटे की कछुआ चाल, बंडामुंडा में इंजीनियरों ने रचा इतिहास!

    October 18, 2026

    पुणे जंक्शन पर RPF की साजिश बेनकाब!, यात्री को झूठे केस में फंसाया, कोर्ट ने किया खारिज

    October 17, 2026

    BILASPUR: RPF DG के जाते ही SECR जोन में ध्वस्त हुई व्यवस्था, रणक्षेत्र बना प्लेटफार्म, वेंडरों के दो गुट भिड़े

    October 16, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram
    • About Us
    • Advertisement
    • Write for Us
    • Editorial Policy
    • Privacy
    • Cookies Policy
    • Contact Us
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Railhunt Group