Close Menu
    • होम
    • रेलहंट स्पेशल
    • रेल न्यूज
    • बोर्ड/जोन
      • सर्कुलर / आर्डर
      • रेलवे की निविदा
    • रेल यूनियन
    • रेल यात्री
    • आरपीएफ-जीआरपी
    • गपशप
      • साक्षात्कार
    • अभिमत
    • मीडिया
      • सोशल मीडिया
      • समाज-संस्कृति
    • संपर्क
    Facebook X (Twitter) Instagram Threads YouTube Telegram
    Monday, November 23
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram
    Rail HuntRail Hunt
    Subscribe
    • होम
    • रेलहंट स्पेशल
    • रेल न्यूज
    • बोर्ड/जोन
      • सर्कुलर / आर्डर
      • रेलवे की निविदा
    • रेल यूनियन
    • रेल यात्री
    • आरपीएफ-जीआरपी
    • गपशप
      • साक्षात्कार
    • अभिमत
    • मीडिया
      • सोशल मीडिया
      • समाज-संस्कृति
    • संपर्क
    Rail HuntRail Hunt
    • होम
    • रेलहंट स्पेशल
    • रेल न्यूज
    • बोर्ड/जोन
    • रेल यूनियन
    • रेल यात्री
    • आरपीएफ-जीआरपी
    • अभिमत
    • गपशप
    • मीडिया
    • समाज-संस्कृति
    Home » रायगढ़ के लोको पायलटों ने चक्रधरपुर के टीटीइ पर बोला जानलेवा हमला
    देश-दुनिया

    रायगढ़ के लोको पायलटों ने चक्रधरपुर के टीटीइ पर बोला जानलेवा हमला

    Railhunt News DeskBy Railhunt News DeskMarch 23, 2018
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    • शौचालच में घुसकर बचायी जान, बचाव में आये आरपीएफ एएसआइ व जवान को भी पीटा
    • लोको पायलटों की पहचान कर कार्रवाई की मांग को लेकर टीटीइ संघ आंदोलन की तैयारी में

    बिलासपुर. दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे, बिलासपुर जोन के रायगढ़ स्टेशन शुक्रवार को लोको पायलटों ने जमकर उत्पात मचाया और रायगढ़ में ऑन ड्यूटी चक्रधरपुर के टीटीइ प्रभात कुमार झा पर जानलेवा हमला किया. विवाद उत्कल एक्सप्रेस के वातानुकूलित कोच में लोको पायलटों से अथारिटी लेटर मांगने पर हुआ था. इससे नाराज तीन लोको पायलटों के समर्थन में रायगढ़ में आये 80 पायलटों ने हंगामा, तोड़फोड़ व मारपीट की. चालकों के कहर से बचने के लिए टीटीइ कोच के शौचालय में घुस गये. बताया जाता है कि ट्रेन चालकों का कहर यहां भी टूटा. नियम और कानून को धत्ता बताते हुए लोको पायलटों ने ट्रेन के शौचालय का दरवाजा तोड़ने का प्रयास किया. इसमें सफल नहीं होने पर शौचालय की खिड़की का सीसा तोड़ डाला और खिड़की से झा को बाहर निकालने का प्रयास किया. टीटीइ को बचाने आये आरपीएफ एसआई एसके शुक्ला और आरक्षी खूंटे को लोको पायलटों ने जमकर पीटा. बताया जाता है कि आरपीएफ पोस्ट से आये जवानों ने जब लोको पायलटों का वीडियो बनाना शुरू कर दिया, तब वह वहां से भागे. टीटीइ ने ट्रेन चालकों पर रेलवे कैश के साथ उनका मोबाइल आदि लूटने की शिकायत बिलासपुर जीआरपी में दर्ज करायी है. पुलिस आरोपी चालकों के नाम का पता चला रही है, इसमें स्टेशन पर लगे सीसीटीवी फुटेज को भी खंगाला जा रहा.

    लोको पायलटों का स्टेशन पर उत्पात (देखें वीडियो में) 

    ट्रेन चालकों के आक्रोश का शिकार बने टीटीइ पीके झा ने चक्रधरपुर रेल पुलिस को भी शिकायत दर्ज करायी है. उन्होंने घटनाक्रम के बारे में बताया कि वह पुरी-हरिद्वार उत्कल एक्सप्रेस के एसी कोच में चक्रधरपुर से बिलासपुर तक डयूटी पर थे. ट्रेन सुबह 10 बजे राजगांगपुर पहुंची. यहां तीन ट्रेन चालक बी-3 कोच में सवार हो गये. उनसे बोगी में सवार होने के लिए अथारिटी लेटर मांगा गया. तीनों के पास न तो टिकट था न ही विभागीय पत्र. इसके बाद पीके झा ने तीनों को स्लीपर कोच में चले जाने को कहा लेकिन चालक एसी बोगी में ही सफर करने पर अड़े रहे. टीटीइ ने तीनों को चेताया कि अगर वह नहीं माने तो जुर्माना करना पड़ेगा. इससे नाराज ट्रेन चालकों ने दो टूट जबाव दे दिया कि जो करना है कि कर ले वह सीट नहीं छोड़ेंगे. टीटीइ ने घटना की सूचना कामर्शियल कंट्रोल को दी. झारसुगुड़ा में आरपीएफ के जवानों ने आकर तीनों चालकों को कोच से नीचे उतार दिया. आरपीएफ का दस्ता विवाद टालने के लिए रायगढ़ तक आया.

    दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे, बिलासपुर जोन के रायगढ़ स्टेशन में शुक्रवार ट्रेन ड्राइवरों की दबंगई की तस्वीर सामने आई. यहां सत्तर से अधिक ट्रेन ड्राइवरों ने मिलकर एक टीटीई की बुरी तरह पिटाई की. इस टीटीई का दोष केवल इतना था एसी कोच में बिना परमिशन के चढ़े चालकों से उसने ऑथोरिटी लेटर मांगा था.

    यहां तीनों चालक स्लीपर कोच में चले गये थे. यहां से चालकों ने रायगढ़ में सहयोगी चालकों को पूरी घटना की जानकारी देकर उन्हें स्टेशन पहुंचने को कहा. ट्रेन दोपहर 12.50 बजे रायगढ़ स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर दो पर पहुंची. ट्रेन के आते ही 70 से 80 की संख्या में ट्रेन चालक पहले से स्टेशन पर जमा थे. ट्रेन चालकों की भीड़ टीटीइ को तलाशते हुए एसी बोगी में गयी. कई ट्रेन चालकों को देखकर टीटीइ पीके झा जान बचाने के लिए कोच के टायलेट में घुस गये. भीड़ ने टायलट का दरवाजा तोड़कर उन्हें बाहर निकालने का प्रयास किया. जब वो नहीं निकले, तो दरवाजे को तोड़ने की कोशिश की गई. बाथरूम की खिड़की को तोड़ दिया गया. वहां से टीटीई को खींचकर बाहर निकालने का प्रयास करने लगे. इस दौरान टीटीई घायल हो गये. प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि जिस तरह से टीटीई को निकालने की कोशिश की जा रही थी, अगर लोको पायलट इसमें सफल हो गए होते, तो उनकी पिटाई से उसकी जान तक जा सकती थी. टीटीइ के बचाव में आये आरपीएफ एसआई एसके शुक्ला और आरक्षी खूंटे को लोको पायलटों ने जमकर पीटा. बताया जाता है कि आरपीएफ पोस्ट से आये जवानों ने जब लोको पायलटों का वीडियो बनाना शुरू कर दिया, तब वह वहां से भागे.

    घटना से टीटीई प्रभात कुमार झा इतनी दहशत में थे कि रायगढ़ से ट्रेन समय पर खुल जाने के बावजूद वे बाथरूम में ही बंद रहे. इसी बीच हंगामे के बाद आरपीएफ के कुछ जवानों को कोच में भेजा गया था. जब उन जवानों ने टीटीई को भरोसा दिलवाया कि आप सुरक्षित हैं, बाहर आओ तब जाकर उसने खरसिया में गेट खोला और बाहर निकला.

    यह बात सामने आ रही है कि लोको पायलटों के उत्पात का वीडियो बनाकर कुछ पैसेंजर ने ट्वीट डीआरएम और रेलमंत्री का कर दी है. दूसरी ओर टीटीई यूनियन भी मामले को लेकर मुखर है. सूचना है बिलासपुर से लेकर चक्रधरपुर तक लोको पायलटों की पहचान कर कार्रवाई की मांग के लिए आंदोलन की तैयारी की जा रही है.

    टिकट और पास को लेकर हुआ था विवाद

    बताया जा रहा है कि रायगढ़ से छह-सात लोको पायलट मालगाड़ी लेकर राउरकेला गए थे. वहां से लौटने के दौरान ये लोग बी-वन एसी कोच में चढ़े और टीटीई से सीट मांगने लगे. टीटीई का कहना है कि एसी कोच में सीट के लिए लोको पायलटों को पास जारी होता है, लेकिन ये पास इनके पास नहीं था. इसके बाद इन्हें सीट देने से मना कर दिया गया. वहीं लोको पायलटों का कहना है कि टीटीई को पास दिया गया, पर उसने उसे फाड़ दिया. यहां से विवाद शुरू हो गया. इसी बीच एक लोको पायलट ने टीटीई को रायगढ़ में देख लेने की धमकी दी थी.

    जीएम ने दिया जांच का निर्देश 

    दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के जीएम सुनील सिंह सोइन ने पूरे मामले में जांच का निर्देश दिया है. जीएम के निर्देश पर डीआरएम ने तीन सदस्यीय कमेटी का गठन किया है जो मामले की जांच करेगी और टीटीइ पक्ष लेकर रिपोर्ट देगी. जांच कमेटी में कामर्शियल और सुरक्षा विभाग के पदाधिकारी शामिल है. कमेटी तीन दिन में रिपोर्ट देगी.

     

    Share. Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link
    Previous Articleरेलवे ने 200 बिजली इंजनों के लिए 5000 करोड़ का टेंडर निकाला
    Next Article देश के 90 रेलवे स्टेशनों पर दिखेगी स्थानीय संस्कृति एवं इतिहास की झलक
    Railhunt News Desk
    • Website
    • Facebook
    • X (Twitter)
    • Instagram

    देश के अनुभवी मीडिया प्रोफेशनल्स और पत्रकारों का एक ऐसा मंच है, जिसका उद्देश्य रेलवे और परिवहन जगत की खबरों को पूरी विश्वसनीयता के साथ प्रस्तुत करना है।

    Related Posts

    रेल न्यूज

    झांसी डिवीजन में 48 लोको पायलटों को भेजी गयी ‘चार्जशीट’!, चालकों के रेस्ट रोस्टर और मानसिक तनाव पर छिड़ी नई बहस

    November 22, 2026
    रेल न्यूज

    CLW के 16 नंबर शॉप में बड़ा हादसा: रेलकर्मी रिंकू यादव के सिर पर गिरा इंजन का भारी हिस्सा, सुरक्षा पर उठे सवाल

    November 19, 2026
    रेल न्यूज

    KOTA: स्वराज एक्सप्रेस से उतरते ही विजिलेंस के शिकंजे में फंसे मुंबई के तीन TTE, तलाशी में मिला अधिक ‘कैश’!

    November 15, 2026
    Latest Posts

    झांसी डिवीजन में 48 लोको पायलटों को भेजी गयी ‘चार्जशीट’!, चालकों के रेस्ट रोस्टर और मानसिक तनाव पर छिड़ी नई बहस

    November 22, 2026

    रेलवे यार्ड में दरिंदगी: खाली कोच में महिला का कत्ल, अंगूठी के हॉलमार्क से गुजरात-रायपुर होते हुए कातिल तक पहुंची पुलिस

    November 21, 2026

    रेलवे बोर्ड की सख्ती पर भारी ‘हाजीपुर’ की मेहरबानी! IPF बरनवाल की दानापुर वापसी पर घिरे RPF IG और कमांडेंट

    November 21, 2026

    CLW के 16 नंबर शॉप में बड़ा हादसा: रेलकर्मी रिंकू यादव के सिर पर गिरा इंजन का भारी हिस्सा, सुरक्षा पर उठे सवाल

    November 19, 2026

    तत्काल का खेल: RPF के शिकंजे में रेलवे क्लर्क, कुली और ‘गुरुजी’, लाखों के अवैध टिकट बरामद

    November 18, 2026

    KOTA: स्वराज एक्सप्रेस से उतरते ही विजिलेंस के शिकंजे में फंसे मुंबई के तीन TTE, तलाशी में मिला अधिक ‘कैश’!

    November 15, 2026

    टाटानगर–एर्नाकुलम एक्सप्रेस के ए-2 कोच में लगी आग, बड़ा हादसा टला, यात्रियों में रही अफरा-तफरी

    November 15, 2026

    Rajasthan Railway Track Blast: पाकिस्तानी फंडिंग से रची गई थी साजिश, पंजाब के गुरदासपुर से युवक-युवती गिरफ्तार

    November 15, 2026

    प्रेमिका को बदनाम करने के लिए ट्रेन को बम से उड़ाने की दी धमकी, लखनऊ से मोहम्मद शारिक गिरफ्तार

    November 13, 2026

    रेलवे ग्रुप डी सीबीटी परीक्षा 2026 का परिणाम घोषित, 22,195 पदों के लिए अगले चरण की प्रक्रिया शुरू

    November 13, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram
    • About Us
    • Advertisement
    • Write for Us
    • Editorial Policy
    • Privacy
    • Cookies Policy
    • Contact Us
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Railhunt Group