Close Menu
    • होम
    • रेलहंट स्पेशल
    • रेल न्यूज
    • बोर्ड/जोन
      • सर्कुलर / आर्डर
      • रेलवे की निविदा
    • रेल यूनियन
    • रेल यात्री
    • आरपीएफ-जीआरपी
    • गपशप
      • साक्षात्कार
    • अभिमत
    • मीडिया
      • सोशल मीडिया
      • समाज-संस्कृति
    • संपर्क
    Facebook X (Twitter) Instagram Threads YouTube Telegram
    Saturday, October 24
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram
    Rail HuntRail Hunt
    Subscribe
    • होम
    • रेलहंट स्पेशल
    • रेल न्यूज
    • बोर्ड/जोन
      • सर्कुलर / आर्डर
      • रेलवे की निविदा
    • रेल यूनियन
    • रेल यात्री
    • आरपीएफ-जीआरपी
    • गपशप
      • साक्षात्कार
    • अभिमत
    • मीडिया
      • सोशल मीडिया
      • समाज-संस्कृति
    • संपर्क
    Rail HuntRail Hunt
    • होम
    • रेलहंट स्पेशल
    • रेल न्यूज
    • बोर्ड/जोन
    • रेल यूनियन
    • रेल यात्री
    • आरपीएफ-जीआरपी
    • अभिमत
    • गपशप
    • मीडिया
    • समाज-संस्कृति
    Home » देश के 90 रेलवे स्टेशनों पर दिखेगी स्थानीय संस्कृति एवं इतिहास की झलक
    बोर्ड/जोन

    देश के 90 रेलवे स्टेशनों पर दिखेगी स्थानीय संस्कृति एवं इतिहास की झलक

    Railhunt News DeskBy Railhunt News DeskMarch 23, 2018
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    नई दिल्ली. रेल मंत्रालय ने तीर्थ व यात्रियों की अधिक संख्या के लिहाज से महत्वपूर्ण 90 रेलवे स्टेशनों को स्थानीय संस्कृति व इतिहास की झलक दिखाने के लिए चुना है. इसमें सबसे अधिक उत्तर प्रदेश के 11 स्टेशनों को चुना गया है. इसके बाद आंध्र प्रदेश और गुजरात सात-सात स्टेशनों के साथ दूसरे स्थान पर हैं वहीं पश्चिम बंगाल तीसरे स्थान पर है. रेल मंत्रालय ने शुक्रवार को एक विज्ञप्ति जारी कर कहा कि इस सूची में आंध्र प्रदेश के 7, असम के 3, बिहार के 5, चंडीगढ़, छत्तीसगढ़ के 3, दिल्ली के 5, गोवा का मडगांव, गुजरात के 7, हरियाणा का अंबाला, हिमाचल प्रदेश का शिमला, जम्मू और कश्मीर का जम्मू तवी, झारखंड के 2, कर्नाटक के 3, केरल के 4, मध्यप्रदेश के 6, महाराष्ट्र के 6, ओडिशा के 4, पुडुचेरी स्टेशन, राजस्थान के 5, तमिलनाडु के 4, तेलंगाना का वरांगल, उत्तर प्रदेश के 11, उत्तराखंड के 2, पश्चिम बंगाल के 6 स्टेशन शामिल हैं. रेलवे के अनुसार इन स्टेशनों को इस प्रकार तैयार किया जाएगा कि जैसे औरंगाबाद स्टेशन को अजंता या एलोरा वास्तु के आधार पर विकसित किया जाएगा.

    इसी तरह आगरा स्टेशन को ताजमहल तथा उज्जैन को महाकालेश्वर मंदिर के वास्तु के अनुरूप ढाला जाएगा. नागपुर स्टेशन के परिसर में एक विशाल संतरे का आकार बनाया जाएगा चूंकि बेलगांव में महात्मा गांधी का आगमन हुआ था, इसलिए बेलगांव स्टेशन के अग्र भाग पर एक विशाल चरखा बनाया जाएगा. रेल भूमि विकास प्राधिकरण (आरएलडीए) स्टेशन की इमारतों के पुनर्विकास और उनके अग्रभाग को ध्यान में रखते हुए स्थानीय विरासत के तत्वों का ख्याल रख रहा है.

    उदाहरण के लिए चारबाग (लखनऊ) की मौजूदा विरासत इमारतों को उत्तर-पूर्व रेलवे स्टेशन के दूसरे प्रवेश द्वार के साथ समायोजित किया जा रहा है. इसी तरह गोमती नगर स्टेशन पर अवध की संस्कृति को रेखांकित किया जा रहा है. तिरुपति स्टेशन को भगवान तिरूमाला मंदिर की डिजाइन के अनुरूप तथा पुद्दुचेरी स्टेशन को फ्रांसीसी औपनिवेशिक वास्तुकला के अनुरूप ढाला जाएगा. इसी तरह गोवा, कोटा, नेल्लौर और एर्नाकुलम स्टेशनों पर भी विकास होगा.

    रेलवे के अनुसार, जिन स्टेशनों पर सबसे अधिक यात्री पहुंचते हैं, उन स्टेशनों को सुंदर बनाने और निखारने तथा वहां यात्री सुविधाएं बढ़ाने के लिए रेल मंत्रालय ने एक योजना तैयार की है. रेल मंत्रालय ऐसे 90 स्टेशनों का पुनर्विकास करेगा. इस पुनर्विकास परियोजना को विभिन्न जोन व नोडल एजेंसियों को सौंपा गया है. कुछ ऐसे स्टेशन भी हैं जिनका तीर्थ के रूप में बहुत महत्व है और वहां प्रतिदिन 45000 से अधिक लोग पहुंचते हैं.

    इन स्टेशनों पर यात्रियों को बेहतरीन सुविधाएं देने का भी प्रयास किया जाएगा, जो उन्हें पीक सीजन में भी उपलब्ध रहेंगी. उल्लेखनीय है कि भारतीय रेल इस समय 600 से अधिक स्टेशनों की पुनर्विकास प्रक्रिया चला रहा है. इसके तहत प्रयास किया जा रहा है कि स्टेशन के अग्र भाग पर स्थानीय संस्कृति या इतिहास को प्रदर्शित किया जाए.

    हिन्दुस्थान समाचार

    चुने गये स्टेशन व विकसित करने वाली एजेंसी 

    Sr No.StationStateExecuting Agency
    1TirupatiAndhra PradeshNBCC
    2NelloreAndhra PradeshNBCC
    3VisakhapatnamAndhra PradeshZonal Railway
    4GunturAndhra PradeshZonal Railway
    5GuntakalAndhra PradeshZonal Railway
    6Kurnool CityAndhra PradeshZonal Railway
    7VijayawadaAndhra PradeshZonal Railway
    8GuwahatiAssamZonal Railway
    9New TinsukiaAssamZonal Railway
    10RangiyaAssamZonal Railway
    11PatnaBiharZonal Railway
    12BapudhamMotihariBiharZonal Railway
    13HajipurBiharZonal Railway
    14PatliputraBiharZonal Railway
    15SonpurBiharZonal Railway
    16ChandigarhChandigarhIRSDC
    17BilaspurChhattisgarhZonal Railway
    18RaipurChhattisgarhZonal Railway
    19RajnandgaonChhattisgarhZonal Railway
    20SafdarjungDelhiIRCON
    21AnandViharDelhiIRSDC
    22BijwasanDelhiIRSDC
    23Delhi MainDelhiZonal Railway
    24Sarai RohillaDelhiNBCC
    25MadgaonGoaNBCC
    26GandhinagarGujaratIRSDC
    27SuratGujaratIRSDC
    28AhmedabadGujaratZonal Railway
    29RajkotGujaratZonal Railway
    30VadodraGujaratZonal Railway
    31Bhavnagar CityGujaratZonal Railway
    32ValsadGujaratZonal Railway
    33AmbalaHaryanaZonal Railway
    34ShimlaHimachal PradeshZonal Railway
    35Jammu TaviJammu & KashmirZonal Railway
    36RanchiJharkhandZonal Railway
    37BarkakanaJharkhandZonal Railway
    38YeshwantpurKarnatakaZonal Railway
    39MysuruKarnatakaZonal Railway
    40DharwadKarnatakaZonal Railway
    41Ernakulam Jn.KeralaNBCC
    42KozhikodeKeralaZonal Railway
    43KottayamKeralaZonal Railway
    44PalakkadKeralaZonal Railway
    45HabibganjMadhya PradeshIRSDC
    46JabalpurMadhya PradeshZonal Railway
    47BhopalMadhya PradeshZonal Railway
    48ItarsiMadhya PradeshZonal Railway
    49RatlamMadhya PradeshZonal Railway
    50BurhanpurMadhya PradeshZonal Railway
    51Shivaji NagarMaharashtraIRSDC
    52LonawalaMaharashtraZonal Railway
    53SholapurMaharashtraZonal Railway
    54IgatpuriMaharashtraZonal Railway
    55WardhaMaharashtraZonal Railway
    56PuneMaharashtraZonal Railway
    57BhubaneswarOdishaGovt. of Odisha
    58CuttackOdishaZonal Railway
    59SambalpurOdishaZonal Railway
    60JharsugudaOdishaZonal Railway
    61PuducheryPuducheryNBCC
    62KotaRajasthanNBCC
    63JaipurRajasthanZonal Railway
    64UdaipurRajasthanZonal Railway
    65BikanerRajasthanZonal Railway
    66JodhpurRajasthanZonal Railway
    67MaduraiTamil NaduZonal Railway
    68Chennai EgmoreTamil NaduZonal Railway
    69TiruchchirappalliTamil NaduZonal Railway
    70SalemTamil NaduZonal Railway
    71WarangalTelanganaZonal Railway
    72MughalsaraiUttar PradeshZonal Railway
    73GomtinagarUttar PradeshNBCC
    74LucknowUttar PradeshNBCC
    75AllahabadUttar PradeshZonal Railway
    76JhansiUttar PradeshZonal Railway
    77MathuraUttar PradeshZonal Railway
    78Varanasi CityUttar PradeshZonal Railway
    79Varanasi JnUttar PradeshRITES
    80AyodhyaUttar PradeshRITES
    81IzzatnagarUttar PradeshZonal Railway
    82GorakhpurUttar PradeshZonal Railway
    83DehradunUttarakhandZonal Railway
    84HaridwarUttarakhandZonal Railway
    85AsansolWest BengalZonal Railway
    86HowrahWest BengalZonal Railway
    87SealdahWest BengalZonal Railway
    88DarjeelingWest BengalZonal Railway
    89AlipurduarWest BengalZonal Railway
    90AdraWest BengalZonal Railway
    showcasing Local Culture or History
    Share. Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link
    Previous Articleरायगढ़ के लोको पायलटों ने चक्रधरपुर के टीटीइ पर बोला जानलेवा हमला
    Next Article दक्षिण मध्य रेलवे ने अखिल भारतीय टेनिस चैंपियनशिप जीती
    Railhunt News Desk
    • Website
    • Facebook
    • X (Twitter)
    • Instagram

    देश के अनुभवी मीडिया प्रोफेशनल्स और पत्रकारों का एक ऐसा मंच है, जिसका उद्देश्य रेलवे और परिवहन जगत की खबरों को पूरी विश्वसनीयता के साथ प्रस्तुत करना है।

    Related Posts

    बोर्ड/जोन

    रेलवे में स्वच्छता क्रांति: चेयरमैन सतीश कुमार ने नई दिल्ली स्टेशन पर यात्रियों संग की सीधी बात, 20 ‘स्वच्छाग्रही’ सम्मानित

    October 23, 2026
    बोर्ड/जोन

    ECR: धनबाद में जीएम डिंपी गर्ग ने कहा – तीसरी और चौथी लाइन बिछने के बाद ही दिल्ली-बेंगलुरु की सीधी ट्रेनें

    October 20, 2026
    बोर्ड/जोन

    RAILWAY BONUS 2026 : रेलकर्मियों को मिलेगा 78 दिन का बोनस, अकाउंट में आने वाले हैं इतने रुपये…

    October 14, 2026
    Latest Posts

    क्या ‘रेल जन-संवाद’ से सुधरेंगे हालात, या औपचारिकता बनकर रह जाएगा रेलवे का विशेष अभियान!

    October 23, 2026

    राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 28 अक्टूबर को ‘पुरी-बादामपहाड़ एक्सप्रेस’ को दिखायेंगी हरी झंडी, रेलवे ने शुरू की तैयारी

    October 23, 2026

    रेलवे में स्वच्छता क्रांति: चेयरमैन सतीश कुमार ने नई दिल्ली स्टेशन पर यात्रियों संग की सीधी बात, 20 ‘स्वच्छाग्रही’ सम्मानित

    October 23, 2026

    रेलवे की सुरक्षा पर झारखंड हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, रेलवे क्रॉसिंग का बैरियर तोड़ना अब गैर-जमानती अपराध

    October 22, 2026

    शव के साथ घंटों इंतजार! 8 घंटे लेट हावड़ा-नई दिल्ली स्पेशल, गूंजे ‘इंडियन रेलवे हाय-हाय’ के नारे

    October 21, 2026

    TATANAGAR से पुरी के बीच बादामपहाड़ होकर चलेगी नई एक्सप्रेस ट्रेन, रेलवे बोर्ड ने दी मंजूरी

    October 21, 2026

    ECR: धनबाद में जीएम डिंपी गर्ग ने कहा – तीसरी और चौथी लाइन बिछने के बाद ही दिल्ली-बेंगलुरु की सीधी ट्रेनें

    October 20, 2026

    ट्रेन यात्रियों के लिए बड़ा अपडेट: अब काउंटर टिकट पर भी मिलेगा बीमा कवर, 27 अक्टूबर से नया नियम लागू

    October 19, 2026

    रेलवे ट्रैक पर हाथियों का ‘डेरा’, हावड़ा-मुंबई मुख्य मार्ग किया जाम, चार ट्रेनें घंटों खड़ी रही

    October 18, 2026

    दक्षिण पूर्व रेलवे का नया गणित: 7 घंटे का ब्लॉक = 28 घंटे की कछुआ चाल, बंडामुंडा में इंजीनियरों ने रचा इतिहास!

    October 18, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram
    • About Us
    • Advertisement
    • Write for Us
    • Editorial Policy
    • Privacy
    • Cookies Policy
    • Contact Us
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Railhunt Group