Close Menu
  • न्यूज हंट
  • रेल यूनियन
  • रेल यात्री
  • आरपीएफ-जीआरपी
  • जोन/बोर्ड/डिवीजन
  • रेलवे की निविदा
  • सर्कुलर / आर्डर
  • देश-दुनिया
  • मीडिया
  • सोशल मीडिया
  • साक्षात्कार
  • गपशप
  • समाज-संस्कृति
  • खुला मंच/विचार
  • न्यूज हंट
  • रेल यूनियन
  • रेल यात्री
  • आरपीएफ-जीआरपी
  • जोन/बोर्ड/डिवीजन
  • रेलवे की निविदा
  • सर्कुलर / आर्डर
  • देश-दुनिया
  • मीडिया
  • सोशल मीडिया
  • साक्षात्कार
  • गपशप
  • समाज-संस्कृति
  • खुला मंच/विचार
Facebook X (Twitter) Instagram
Rail HuntRail Hunt
Facebook X (Twitter) Instagram
Subscribe
  • होम
  • न्यूज हंट
  • रेल न्यूज
    • जोन/बोर्ड/डिवीजन
      • रेलवे की निविदा
      • सर्कुलर / आर्डर
  • रेल यूनियन
  • रेल यात्री
    • खुला मंच/विचार
  • आरपीएफ-जीआरपी
  • मीडिया
    • सोशल मीडिया
    • साक्षात्कार
    • गपशप
  • समाज-संस्कृति
    • सिटीजन जर्नलिस्ट
    • देश-दुनिया
Rail HuntRail Hunt
Home » रेलवे के लोगो और टीटीई की ड्रेस में होगा बदलाव
जोन/बोर्ड/डिवीजन

रेलवे के लोगो और टीटीई की ड्रेस में होगा बदलाव

Railhunt News DeskBy Railhunt News DeskFebruary 21, 2018
Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

नई दिल्ली.  भारतीय रेल के भाप के इंजन (स्टीम इंजन) वाली छवि अब लंबे समय तक नहीं बनी रहेगी. वह स्टीम इंजन के आइकॉनिक लोगो को बदलने की योजना पर काम कर रहा है. देश के आजाद होने के बाद इंडियन रेलवे के लिए यह पहला इमेज मेकओवर होगा.

रेल मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया, ‘अभी रेलवे का लोगो प्रदूषित स्टीम इंजन को दिखाता है, जो काला धुंआ छोड़ रहा है. यह सरकार के भविष्य में क्लीन फ्यूल के संकल्प से पूरी तरह अलग है. इसलिए रेलवे भविष्य को देखते हुए अपने इस आइकॉनिक लोगो को आधुनिक सिंबल में बदलने पर काम कर रहा है.’

डीजन इंजन होंगे इतिहास

मंत्रालय ने घोषणा की है कि 2022-23 तक रेलवे का पूरा ट्रैक बिजली से चलने वाला हो जाएगा, तब डीजल इंजनों को ट्रैक से हटा दिया जाएगा. इससे प्रदूषण में कमी आएगी. रेलवे इसके अलावा हल्के, ऐलमीनियम हाईस्पीड ट्रेन सेट्स को शामिल करने पर भी विचार कर रहा है.

टीटी की नई ड्रेस

लोगो के अलावा रेलवे मंत्रालय मौजूदा रेल कोचों की कलर स्कीम को भी बदलने पर विचार कर रहा है. इसके जरिए मंत्रालय नैशनल ट्रांसपोर्टर को नया लुक देना चाहता है. इसमें टीटीई के ड्रेस में भी बदलाव हो सकता है. रेलवे में टीटीई आपको भविष्य में ब्लैक कोट-पैंट के बजाय नई स्पोर्ट्स ड्रेस में दिख सकते हैं. उनके हाथ में पॉइंट ऑफ सेल (PoS) मशीन और एक माइक्रो प्रिंटर हो सकते हैं.

नया नाम?

मंत्रालय भारतीय रेल की रीब्रांडिंग करके ‘इंडिया रेल’ भी कर सकता है. एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, ‘हम चाहते हैं कि हमारी ट्रेन के मौजूदा कोच बाहर से जर्जर न दिखें. हम अंदर और बाहर दोनों तरफ से कोच को अच्छा लुक देना चाहते हैं. हम रेलवे में जो नए कोच शामिल कर रहे हैं, वे वर्ल्ड क्लास हैं. इसके इंटीरियर पर फिर से काम किया जा रहा है. इन सभी बदलावों को पूरा करने के लिए जल्द ही एक समिति बनाई जाएगी. 2014 में देश की सत्ता संभालने के बाद नरेंद्र मोदी ने रेलवे में रेलवे में भी बड़े सुधार की बात कही थी. अगले वित्त वर्ष में सरकार ने रेलवे में 1.5 लाख करोड़ रुपये के निवेश का लक्ष्य रखा है. इसमें से ज्यादातर पैसा रेलवे में सुरक्षा कार्यों पर खर्च किया जाएगा.

नवभारत

Spread the love
railway logo
Share. Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link
Railhunt News Desk
  • Website
  • Facebook
  • X (Twitter)
  • Instagram

देश के अनुभवी मीडिया प्रोफेशनल्स और पत्रकारों का एक ऐसा मंच है, जिसका उद्देश्य रेलवे और परिवहन जगत की खबरों को पूरी विश्वसनीयता के साथ प्रस्तुत करना है।

Related Posts

जोन/बोर्ड/डिवीजन

रेलवे में 10,939 पद सरेंडर करने की तैयारी, 5,664 नई तकनीकी भर्तियों का रास्ता भी हुआ साफ

September 20, 2026
जोन/बोर्ड/डिवीजन

South Eastern Railway: झारसुगुड़ा स्टेशन में प्लेटफॉर्म की संख्या 5 से बढ़कर होगी 10, जीएम अनिल कुमार जैन ने लिया कार्यों का जायजा

September 18, 2026
जोन/बोर्ड/डिवीजन

ECR जीएम की सार्थक पहल: रेलकर्मियों और आश्रितों से हर मंगलवार को करेंगे मुलाकात, समस्याओं का होगा समाधान

September 16, 2026
Latest Posts

रेल संपत्ति चोरों पर RPF का प्रहार: 12 टन कबाड़ के साथ 90 आर रेल लाइन बरामद, कबाड़ी फरार

September 22, 2026

स्विस रेलवे का ‘railOscope’ मॉडल: क्या भारत के ‘कवच’ और डिजिटल सिग्नलिंग नेटवर्क का भविष्य इसी राह पर है?

September 22, 2026

रेलवे में ALP पदों पर परीक्षा तारीखों का ऐलान, 11 हजार से अधिक युवाओं को मिलेगा नौकरी का शानदार मौका

September 22, 2026

रेल यात्रियों का सुहाना होगा सफर: यूपी के 36 रेलवे स्टेशनों पर बनेंगे हाई-लेवल प्लेटफॉर्म, जानिए आपके स्टेशन पर कब पूरा होगा काम

September 22, 2026

ECR : टावर वैगन चालक से मारपीट के बाद FIR वापस लेने का ‘सिंडिकेट’ दबाव, SSE गुट गोलबंद!

September 21, 2026

बालीचक फ्लाईओवर: निर्माण में आयी बाधा, गर्डर लगते ही टूटा बेयरिंग, काम रुका-उम्मीदें कायम

September 21, 2026

29 साल की नौकरी, 17 किमी की ड्राइविंग! जानिए ECR के उस ‘सुल्तान’ की कहानी जो बिना ट्रेन चलाए बना ‘चीफ गुरुजी’

September 21, 2026

JHANSI: UMRKS का संयुक्त मण्डलीय अधिवेशन आयोजित, सतीश गुप्ता झांसी मंडल अध्यक्ष व संजीव वर्मा बने कारखाना मंडल अध्यक्ष

September 21, 2026

रेलवे ट्रैक पर असुरक्षित रेलकर्मी! फरीदाबाद में ट्रैकमैनों पर जानलेवा हमले में 3 गिरफ्तार, दर्जनों आरोपी अब भी फरार

September 21, 2026

रेलवे में 10,939 पद सरेंडर करने की तैयारी, 5,664 नई तकनीकी भर्तियों का रास्ता भी हुआ साफ

September 20, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
  • About Us
  • Advertisement
  • Write for Us
  • Editorial Policy
  • Privacy
  • Handbook
  • Cookies Policy
  • Contact Us
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Railhunt Group