Close Menu
  • न्यूज हंट
  • रेल यूनियन
  • रेल यात्री
  • आरपीएफ-जीआरपी
  • जोन/बोर्ड/डिवीजन
  • रेलवे की निविदा
  • सर्कुलर / आर्डर
  • देश-दुनिया
  • मीडिया
  • सोशल मीडिया
  • साक्षात्कार
  • गपशप
  • समाज-संस्कृति
  • खुला मंच/विचार
  • न्यूज हंट
  • रेल यूनियन
  • रेल यात्री
  • आरपीएफ-जीआरपी
  • जोन/बोर्ड/डिवीजन
  • रेलवे की निविदा
  • सर्कुलर / आर्डर
  • देश-दुनिया
  • मीडिया
  • सोशल मीडिया
  • साक्षात्कार
  • गपशप
  • समाज-संस्कृति
  • खुला मंच/विचार
Facebook X (Twitter) Instagram Threads YouTube Telegram
Sunday, September 27
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram
Rail HuntRail Hunt
Subscribe
  • होम
  • न्यूज हंट
  • रेल न्यूज
    • जोन/बोर्ड/डिवीजन
      • रेलवे की निविदा
      • सर्कुलर / आर्डर
  • रेल यूनियन
  • रेल यात्री
    • खुला मंच/विचार
  • आरपीएफ-जीआरपी
  • मीडिया
    • सोशल मीडिया
    • साक्षात्कार
    • गपशप
  • समाज-संस्कृति
    • सिटीजन जर्नलिस्ट
    • देश-दुनिया
Rail HuntRail Hunt
  • होम
  • न्यूज हंट
  • रेल न्यूज
  • रेल यूनियन
  • रेल यात्री
  • आरपीएफ-जीआरपी
  • मीडिया
  • समाज-संस्कृति
Home » टाटानगर रेलवे कॉलोनी में दबंग टीटू शर्मा को मिला करनी का फल, रेलवे की भी खुली पोल
न्यूज हंट

टाटानगर रेलवे कॉलोनी में दबंग टीटू शर्मा को मिला करनी का फल, रेलवे की भी खुली पोल

Railhunt News DeskBy Railhunt News DeskMarch 22, 2022
Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
  • टीटू के अवैध निर्माण पर बुलडोजर चलाकर रेलवे को वाहवाही के  साथ करना पड़ रहा तीखे सवालों का सामना

चक्रधरपुर. रेल सुरक्षा बल आरपीएफ ने टाटानगर के रेलवे मेडिकल कॉलोनी में दबंग की पहचान रखने वाले और कई संगीन आपराधिक मामलों में आरोपी टीटू शर्मा के अवैध तरीके से बनाये गये मकान समेत अन्य निर्माण पर बुलडोजर चलाकर रेलकर्मियों के साथ-साथ आम लोगों में भी सनसनी पैदा कर दी है. रेलवे के कंडम घोषित दो क्वार्टरों को अपने पैसे से आलीभवन भवन का रूप दे देने वाले टीटू शर्मा के रसूख का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि उसने करीब दो दशक (20 साल) से ज्यादा समय से यह अवैध कब्जा कर रखा था पर रेल प्रशासन की ओर से एक बार भी उसके खिलाफ कार्रवाई की खानापूर्ति तक करने की रश्म आदायगी भी नहीं दिखायी गयी थी.

आम धारणा यही है कि यदि आरपीएफ के चक्रधरपुर मंडल के कमांडेंट ओंकार सिंह ने अगर व्यक्तिगत दिलचस्पी लेकर कानून का शासन दिखाने का संकल्प नहीं लिया होता तो टीटू शर्मा के खिलाफ इस तरह की अभूतपूर्ण कार्रवाई शायद ही हो पाती. जानकार यह भी बताते है कि दबंग टीटू शर्मा के मनबढ़ू समर्थकों ने यदि होली के ठीक पहले हुड़दंग के दौरान आरपीएफ एएसआई व जवानों से पंगा नहीं लिया होता तो उनके सरगना यानी टीटू शर्मा पर लाखों रुपये की चोट और नये आपराधिक मामले का डंडा नहीं चला होता.

आरपीएफ के सीनियर कमांडेंट ओंकार सिंह, चक्रधरपुर

आरपीएफ के चक्रधरपुर मंडल के कमांडेंट ओंकार सिंह ने अगर व्यक्तिगत दिलचस्पी लेकर कानून का शासन दिखाने का संकल्प नहीं लिया होता तो टीटू शर्मा के खिलाफ इस तरह की अभूतपूर्ण कार्रवाई शायद ही हो पाती. जानकार यह भी बताते है कि दबंग टीटू शर्मा के मनबढ़ू समर्थकों ने यदि होली के ठीक पहले हुड़दंग के दौरान आरपीएफ एएसआई व जवानों से पंगा नहीं लिया होता तो उनके सरगना यानी टीटू शर्मा पर लाखों रुपये की चोट और नये आपराधिक मामले का डंडा नहीं चला होता.

हुआ यह था कि होली के एक दिन पहले मेडिकल कॉलोनी से गुजरते वक्त आरपीएफ अधिकारी व जवानों ने टीटू के लड़कों से कम आवाज में साउंड बाक्स बजाने को कहा था. इस पर उन युवकों ने आरपीएफ की बात सुनने या मामने की जगह रेलवे सुरक्षा बल से ही पंगा ले लिया और पहले दिन अधिकारी व जवानों को बेइज्जती कर वहां लौटने को मजबूर कर दिया था. जब आरपीएफ जवानों की कथित पिटाई और बेइज्जती की यह सूचना नमक-मिर्च के लपेटे के साथ चक्रधरपुर मंडल मुख्यालय पहुंची तभी तय हो गया कि अपने बिगड़ैल लड़कों की करनी का फल टीटू को भोगना पड़ सकता है.

अंदेशा सही निकला, आनन-फानन में आरपीएफ ने ताबड़तोड़ कार्रवाई की और यूपी के बुलडोजर राज का अश्क टाटानगर मेडिकल कॉलोनी में भी दिखायी पड़ गया. ना खाता न बही पहले कार्रवाई की तर्ज पर आनन-फानन में पहले अवैध निर्माण के सामानों को जब्त किया गया फिर अगले ही दिन. बुलडोजर चलाकर टीटू के टाटानगर में बनाये गये साम्राज्य को ध्वस्त कर दिया गया. लेकिन खबर सिर्फ इतनी भर नहीं है. टीटू को अपनी करनी का फल भुगतना पड़ा, किसी भी अवैध दखल या गैरकानूनी कार्य में देर-सबेर ऐसे परिणाम आरोपी को मिलते ही हैं लेकिन पूरे घटनाक्रम का दिलचस्प पहलू यह है कि अवैध दखल निर्माण पर कार्रवाई कर रेलवे प्रशासन ने अपनी धोती भी सरेआम खुलवा ली है.

READ MORE : टाटानगर : म्यूजिक बंद कराने गये आरपीएफ जवानों को पीटा, एक दर्जन को उठाया

एक ओर लोग जहां रेलकर्मियों से लेकर आम जन तक दबंग टीटू शर्मा के अवैध कब्जे पर हुए इस बुलडोजर प्रहार कि हिम्मत दिलाने के लिए दिलेर आरपीएफ कमांडेंट ओंकार सिंह के निर्णय क्षमता की सराहन करते नहीं थकते तो रेल प्रशासन के पिछले दो दशक की (20 साल) की सुस्ती पर भी चटकारे लेकर सवाल उठा रहे हैं. इससे रेलवे की भी पोल खुल रही है.

रेल महकमे में सवार तैर रहा कि किसी क्वार्टर के आधिकारिक तौर पर कंडम घोषित होने की जानकारी टीटू शर्मा को कैसे मिली ? और उन क्वार्टरों पर अवैध कब्जा कर जब उसने घर बनाना शुरू किया तो तब रेलवे का बुलडोजर किसी सुरंग में जंग खा रहा था ? टीटू के अवैध कब्जे पर प्रहार के लिए रेलवे ने तब क्यों नहीं कार्रवाई की या बाद के लगभग 20 साल तब रेलवे क्यों और कैसे आंखें मुंदें रह गयी?

सवाल यह भी उठ रहा है कि किसी अवैध निर्माण पर कार्रवाई के लिए रेलवे इंजीनियरिंग विभाग की ओर से मान्य प्रक्रिया का पालन क्यों नहीं किया गया. नोटिस करने से लेकर अन्य पहलूओं पर गौर क्यों नहीं किया गया. स्थानीय पुलिस को सूचना देने की जरूरी औपचारिकता को क्यों शिथिल किया गया? करीब दो दशक तक रेलवे संपत्ति की सुरक्षा की जिम्मेदारी निभाने वाला विभाग सोया क्यों रहा.

क्या अब वैसे रेलवे अधिकारी व कर्मचारी चिह्नित कर कार्रवाई के दायरे में लाये जायेंगे जिनके कार्यकाल में टीटू शर्मा ने अवैध कब्जा कर आलीशान मकान बनवाया और वर्षों तक रेलवे संपति पर एैश काटता रहा. सबसे बड़ा सवाल यह तैर रहा है कि ओंकार बाबू का यह बुलडोजर रेलवे संपत्ति पर हुए तमाम अवैध कब्जों पर आगे भी प्रहार करता रहेगा या सिर्फ टीटू शर्मा को औकात में लाने का उपक्रम कर बुलडोजर अपने स्टैंड में खड़ा हो जायेगा ?

अगली कड़ी का करें इंतजार : टीटू के ठिकानों पर चला बुलडोजर, मेन रोड के दुकानों व क्वार्टर कब्जा करने वालों में मचा हड़कंप …

 

 

Spread the love
ckp division Dabang Titu Sharma got the fruits of Karni in Tatanagar Railway Colony inclochment drive Railways also open pole ser railway
Share. Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link
Previous ArticleSER : टाटानगर में सीएसएमटी साप्ताहिक एक्सप्रेस बेपटरी, चक्रधरपुर से पहुंचे डीआरएम
Next Article ट्राली बैग नीति के विरोध में 25 मार्च को धरना – प्रदर्शन करेंगे रेलवे गार्ड
Railhunt News Desk
  • Website
  • Facebook
  • X (Twitter)
  • Instagram

देश के अनुभवी मीडिया प्रोफेशनल्स और पत्रकारों का एक ऐसा मंच है, जिसका उद्देश्य रेलवे और परिवहन जगत की खबरों को पूरी विश्वसनीयता के साथ प्रस्तुत करना है।

Related Posts

न्यूज हंट

अर्बन बैंक का 97वां AGM: हंगामा बेअसर-दांव पड़े उल्टे, नहीं आ सका अविश्वास प्रस्ताव, भारी विरोध के बीच SP सिंह ने शेयरधारकों के लिए कीं बड़ी घोषणाएं

September 25, 2026
न्यूज हंट

रेलवे अर्बन बैंक में बड़ा सियासी घमासान, AILRSA के चेयरमैन एसपी सिंह को बेदखल करने के लिए मेंस कांग्रेस और मेंस यूनियन में ‘गुप्त गठबंधन’!

September 24, 2026
आरपीएफ-जीआरपी

CKP DIVISION: रेलवे साइडिंगों से अवैध स्वीपिंग का खेल जारी, लहुणीपाड़ा पुलिस ने 30 टन कोयला पकड़ा, सवालों के घेरे में RPF

September 23, 2026
Latest Posts

भारतीय रेल का नया युग: पटरी पर दौड़ेगी देश की पहली LNG ट्रेन, साबरमती से शुरू होगा हरित क्रांति का अध्याय

September 26, 2026

चक्रधरपुर रेलमंडल में बेपटरी होती ट्रेनें, लाठीकाटा में मालगाड़ी के 3 डिब्बे उतरे, DRM के निरीक्षण यान से लेकर सैलून तक सब राम भरोसे

September 26, 2026

‘संरक्षा प्रथम – संरक्षा सदैव’: 27 सितंबर को नई दिल्ली में आयोजित होगी ‘आईस्मा’ की “रन फ़ॉर सेफ्टी”

September 26, 2026

रेलवे अर्बन बैंक भर्ती में SC, ST व OBC आरक्षण लागू करने की मांग, 15 सितंबर की अधिसूचना रद्द करने का आग्रह

September 25, 2026

अर्बन बैंक का 97वां AGM: हंगामा बेअसर-दांव पड़े उल्टे, नहीं आ सका अविश्वास प्रस्ताव, भारी विरोध के बीच SP सिंह ने शेयरधारकों के लिए कीं बड़ी घोषणाएं

September 25, 2026

Lucknow: रेलवे टेक्नीशियन ने की खुदकुशी, दुपट्टे के सहारे पंखे से लटका मिला शव

September 25, 2026

राउरकेला RPF पोस्ट के नये प्रभारी होंगे सुमन कुमार झा, क्या थमेगी अवैध तस्करी और अपराध की रफ्तार?

September 25, 2026

कोडरमा स्टेशन पर पैसेंजर ट्रेन की बोगी में लगी आग, टला बड़ा हादसा: यात्रियों में मची अफरातफरी, फायर ब्रिगेड ने पाया काबू

September 24, 2026

रेलवे अर्बन बैंक में बड़ा सियासी घमासान, AILRSA के चेयरमैन एसपी सिंह को बेदखल करने के लिए मेंस कांग्रेस और मेंस यूनियन में ‘गुप्त गठबंधन’!

September 24, 2026

NAGPUR DIVISION: ‘स्ट्रे-डॉग कम्प्लायंस रिपोर्ट’ पर उठाये सवाल, मानवाधिकार आयोग और रेलवे बोर्ड से हस्तक्षेप की मांग

September 23, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram
  • About Us
  • Advertisement
  • Write for Us
  • Editorial Policy
  • Privacy
  • Handbook
  • Cookies Policy
  • Contact Us
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Railhunt Group