तारकेश कुमार ओझा , खड़गपुर : रेल महकमे में लाइन बॉक्स के स्थान पर गार्ड को प्रस्तावित ट्राली बैग देने का मुद्दा एक बार फिर गर्मा गया है . आल इंडिया गार्ड काउंसिल ने इसके खिलाफ आगामी 25 मार्च को मंडल स्तर पर धरना – प्रदर्शन की घोषणा की है .
‘ ट्रेन मैनेजर हैं , कुली नहीं बनना की टैग लाइन के साथ काउंसिल की ओर से कहा गया कि अभी तक रेलवे गार्डस को डयूटी के लिए लाइन बॉक्स मिलता था , जिसके परिवहन का दायित्व रेलवे का होता था . लेकिन नई आउटसोर्सिंग नीति के तहत रेलवे हर गार्ड को ट्राली बैग देने पर आमादा है .
इससे बैग ढोने का अतिरिक्त बोझ गार्ड पर आ जाएगा . जिसके पास पहले से पर्सनल बैग , टार्च , छाता आदि रहता है . हम शुरू से इसका विरोध करते आए हैं . हाल में इसे लेकर रेल महकमे में नई सुगबुगाहट शुरू होने के बाद 25 मार्च को मंडल स्तर पर प्रभावी धरना – प्रदर्शन का निर्णय लिया गया है . क्योंकि यह मुद्दा हमारे मान – सम्मान से जुड़ा है . मांगें न माने जाने पर बड़े आंदोलन की चेतावनी भी काउंसिल की ओर से दी गई है .
- आरा जंक्शन में महानंदा एक्सप्रेस के डिरेल होने पर उठ रहे गंभीर सवाल,तकनीकी गड़बड़ी या सुरक्षा से बड़ा खिलवाड़! - September 6, 2026
- RAIPUR: रेलवे टिकट दलाली का हब बना रायपुर, RPF की सीक्रेट स्ट्राइक में पकड़ा गया सिंडिकेट सरगना - September 6, 2026
- उत्तर बंगाल जाने वाली रेल सेवा सामान्य, न्यू फरक्का से ट्रेनों का संचालन शुरू - September 6, 2026



















































































