Close Menu
  • होम
  • रेलहंट स्पेशल
  • रेल न्यूज
  • बोर्ड/जोन
    • सर्कुलर / आर्डर
    • रेलवे की निविदा
  • रेल यूनियन
  • रेल यात्री
  • आरपीएफ-जीआरपी
  • गपशप
    • साक्षात्कार
  • अभिमत
  • मीडिया
    • सोशल मीडिया
  • समाज-संस्कृति
  • संपर्क
  • होम
  • रेलहंट स्पेशल
  • रेल न्यूज
  • बोर्ड/जोन
    • सर्कुलर / आर्डर
    • रेलवे की निविदा
  • रेल यूनियन
  • रेल यात्री
  • आरपीएफ-जीआरपी
  • गपशप
    • साक्षात्कार
  • अभिमत
  • मीडिया
    • सोशल मीडिया
  • समाज-संस्कृति
  • संपर्क
Facebook X (Twitter) Instagram Threads YouTube Telegram
Thursday, October 8
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram
Rail HuntRail Hunt
Subscribe
  • होम
  • रेलहंट स्पेशल
  • रेल न्यूज
  • बोर्ड/जोन
    • सर्कुलर / आर्डर
    • रेलवे की निविदा
  • रेल यूनियन
  • रेल यात्री
  • आरपीएफ-जीआरपी
  • गपशप
    • साक्षात्कार
  • अभिमत
  • मीडिया
    • सोशल मीडिया
  • समाज-संस्कृति
  • संपर्क
Rail HuntRail Hunt
  • होम
  • रेलहंट स्पेशल
  • रेल न्यूज
  • बोर्ड/जोन
  • रेल यूनियन
  • रेल यात्री
  • आरपीएफ-जीआरपी
  • अभिमत
  • गपशप
  • मीडिया
  • समाज-संस्कृति
Home » Kharagpur : कोरोना काल में बने द्वितीय पुल का लोकार्पण
देश-दुनिया

Kharagpur : कोरोना काल में बने द्वितीय पुल का लोकार्पण

Railhunt News DeskBy Railhunt News DeskSeptember 30, 2021
Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

तारकेश कुमार ओझा , खड़गपुर

खड़गपुर रेलवे स्टेशन परिसर में कोरोना काल में बने द्वितीय ऊपरी पैदल पुल का लोकार्पण गुरुवार को समारोह पूर्वक हुआ । समारोह के माध्यम से यात्री सुविधा में बेहतरी की आस जगी । स्वागत संभाषण में मंडल रेल प्रबंधक मनोरंजन प्रधान ने अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा कि इसका निर्माण कोरोना काल के लॉक डाउन के दौरान शुरू हुआ था । यह परिसर के बड़े बदलाव का संवाहक है , क्योंकि इससे यात्रियों को काफी सुविधा होगी ।

वहीं दक्षिण पूर्व रेलवे महाप्रबंधक अर्चना जोशी ने कहा कि इस पर करीब 25 करोड़ रुपये की लागत आई है । इससे स्टेशन परिसर में अतिरिक्त भीड़भाड़ से बचा जा सकेगा । पुल के दोनों ओर सर्कुलेटिंग एरिया और बुकिंग आफिस का भी निर्माण होगा , जिससे यात्री सुविधा और बेहतर हो सकेगी ।

समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित सांसद दिलीप घोष ने कार्यक्रम को स्थानीय संदर्भ के ” अच्छे दिन ” से जोड़ते हुए कहा कि कुछ बड़ी रेल परियोजनाओं में हाल के दिनों में तेजी आई है । इसीलिए मैने जीएम से यहां खुद उपस्थित होकर टीम के उत्साहवर्धन की अपील की थी । खराब मौसम के विषम प्रतिकूल परिस्थितियों में भी कार्यक्रम हुआ , यह बड़े आनंद की बात है ।
घोष बोले – ” खड़गपुर में जीने का अलग मजा है । यहां हर प्रांत के लोग सालों से रहते आ रहे है । हर

पर्व – त्योहार , हर्षोल्लास पूर्वक साल भर चलता रहता है । केवल खड़गपुर शहर में ३६ जगहों पर माता पूजा आयोजित होती है । इसीलिए सांसद बनने के बाद मैने अपना कार्यालय जिला मुख्यालय के बजाय खड़गपुर में बनाया । लेकिन इसी के साथ लोगों की कई विकट समस्याएं भी है , जो सीधे रेल महकमे से जुड़ी है । बारिश के दिनों में रेल बंगले से चलने वाले मेरे आफिस की छत टपकने लगती है । हैरान – परेशान लोग दौड़ते – भागते राहत की उम्मीद में आते हैं ।

दक्षिण भारत के लोग चाहते हैं तिरुपति के लिए सीधी ट्रेन चल जाए तो पंजाब के लोग अमृतसर के लिए ट्रेन चाहते हैं । खड़गपुर से हावड़ा के बीच बगैर रुके सीधे फास्ट लोकल शुरू कराने की कोशिश जारी है , जिससे लोग दो घंटे में गंतव्य पर पहुंच जाए । बीच में एक – दो स्टापेज हो सकता है ।

समारोह में स्थानीय नगरपालिका या राज्य सरकार का कोई प्रतिनिधि नजर नहीं आया । कार्यक्रम में स्थानीय विधायक हिरण मय चटोपाध्याय भी आमंत्रित थे , लेकिन किसी वजह से वे उपस्थित नहीं हो सके । धन्यवाद ग्यापन करते हुए खड़गपुर रेल मंडल के सीनियर डीसीएम गजराज सिंह चारण ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया ।

Spread the love
Gm in kgp
Share. Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link
Previous Articleअहमदाबाद : स्वच्छता पखवाड़ा में श्रमदान कर की सफाई, पौधारोपण भी किया
Next Article SER महाप्रबंधक ने खड़गपुर कारखाना क्षेत्रीय वेल्डिंग प्रशिक्षण संस्थान का किया निरीक्षण, प्रशिक्षुओं से हुई रूबरू
Railhunt News Desk
  • Website
  • Facebook
  • X (Twitter)
  • Instagram

देश के अनुभवी मीडिया प्रोफेशनल्स और पत्रकारों का एक ऐसा मंच है, जिसका उद्देश्य रेलवे और परिवहन जगत की खबरों को पूरी विश्वसनीयता के साथ प्रस्तुत करना है।

Related Posts

बोर्ड/जोन

भारतीय रेलवे का बड़ा कदम: दिसंबर से बदल जाएगी रिजर्वेशन टिकटों की PNR सीरीज, जानें क्या होगा असर

October 6, 2026
रेलहंट स्पेशल

MATHURA: कागजी दावों के बीच दम तोड़ रहे रेलकर्मी, फरह स्टेशन पर मालगाड़ी की चपेट में आने से की-मैन राम सिंह की दर्दनाक मौत

October 6, 2026
रेलहंट स्पेशल

ट्रेन सुरक्षा के बीच लोको पायलटों पर बढ़ा ‘अतिरिक्त दबाव’, रेलवे बोर्ड के नए आदेश से बढ़ा तनाव, टेल लैंप प्रक्रिया बनी नई चुनौती

September 30, 2026
Latest Posts

पुलिस और रेलकर्मियों के बीच टकराव, टिकट विवाद पर गरमाई सियासत में यूनियन की इंट्री

October 8, 2026

भारतीय रेलवे का बड़ा कदम: दिसंबर से बदल जाएगी रिजर्वेशन टिकटों की PNR सीरीज, जानें क्या होगा असर

October 6, 2026

MATHURA: कागजी दावों के बीच दम तोड़ रहे रेलकर्मी, फरह स्टेशन पर मालगाड़ी की चपेट में आने से की-मैन राम सिंह की दर्दनाक मौत

October 6, 2026

बैतूल के कौस्तुभ परिहार बने भारत में स्विट्जरलैंड दूतावास के आर्थिक सलाहकार, जिले के लिए गौरव का क्षण

October 4, 2026

TATANAGAR: जालियांवाला बाग एक्सप्रेस रद्द करने का विरोध, AGM के दौरे से ठीक पहले CGPC की आपात बैठक, आर-पार का अल्टीमेटम

October 4, 2026

आम जनता देखती रही स्क्रीन, दलाल उड़ा ले गए तत्काल टिकट! अब दिल्ली हाईकोर्ट करेगा हिसाब

October 1, 2026

सेवानिवृत्त रेलकर्मियों को मिला गुरुमंत्र: रेलवे अधिकारियों की सलाह-‘मेहनत की कमाई को सोच-समझकर करें निवेश, साइबर ठगों से रहें सावधान’

October 1, 2026

Varanasi: बरेका में ऑल इंडिया अंतर-रेलवे कुश्ती प्रतियोगिता में पहलवानों ने दांव-पेंच से दिखाया दमखम

September 30, 2026

रेलकर्मियों का फूटा गुस्सा: ’12 घंटे नहीं, 8 घंटे की ड्यूटी दो’, सीवान में सुरक्षा सेमिनार के दौरान उठी बोनस और कैडर री-स्ट्रक्चरिंग की मांग

September 30, 2026

बांदीकुई में राजस्थान ACB की स्ट्राइक: 10 हजार की घूस लेते रेलवे के सीनियर सेक्शन इंजीनियर समेत तीन गिरफ्तार

September 30, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Railhunt Group