Connect with us

Hi, what are you looking for?

Rail Hunt

मीडिया

तेलंगाना में इंस्टाग्राम रील बनवा रहा युवक ट्रेन की टक्कर से गंभीर, हवा में उछला शरीर

telangana. काजीपेट में 4 सितंबर को तेज रफ्तार ट्रेन को बैकग्राउंड कर इंस्टाग्राम रील बनवा रहा युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गया है. ट्रेन की टक्कर से युवक वह हवा में उछलता हुआ रेलवे ट्रैक के पास गिर गया. गंभीर रूप से घायल युवक को अस्पताल ले जाया गया है जिसकी हालत गंभीर बनी हुई है. यह पूरी घटना कैमरे में कैद हो गई, जिसका वीडियो इंटरनेट पर खूब शेयर किया जा रहा है. बताया गया कि वीडियो शख्स का दोस्त फिल्मा रहा था.

सोशल मीडिया की दुनिया में इंस्टाग्राम रील्स (Instagram Reels) का चलन तेजी से बढ़ा है. इन क्लिप्स को बनाने के लिए लोग जान जोखिम में डालने से भी नहीं चूकते. यह वीडियो इसी का उदाहरण है. तेलंगाना में एक युवक रेलवे ट्रैक पर इंस्टाग्राम रील शूट कर रहा था. लेकिन अचानक ही सबकुछ बदल गया. यह घटना उन तमाम नौजवानों के लिए एक सीख है जो व्यूज और लाइक्स के लिए अपनी जान के साथ खिलवाड़ करते हैं!

हादसे में गंभीर रूप से जख्मी होने के तुरंत बाद युवक को नजदीकी अस्पताल ले जाया गया. डॉक्टरों के मुताबिक अभी उसकी हालत गंभीर बनी हुई है. इलाज जारी है. युवक की पहचान 17 साल के अक्षय राज के रूप में हुई है. वह वाडेपल्ली के कॉलेज में फर्स्ट ईयर का छात्र है. बताया गया कि अक्षय अपने दोस्त के साथ रेलवे ट्रैक के पास ‘इंस्टाग्राम रील’ बनाने के लिए आया था. जैसे ही दोस्त ने वीडियो बनाना शुरू किया शख्स रेलवे ट्रैक के साथ-साथ आगे बढ़ने लगा. इसी दौरान उसके पीछे से तेज रफ्तार ट्रेन आई. पर युवक को इसका अंदाजा ही नहीं लगा. शायद वह सोच रहा था कि ट्रेन उसके करीब से गुजर जाएगी. लेकिन वह ट्रेन के इतने करीब था कि वह हादसे का शिकार हो गया.

Spread the love

अभी अभी

You May Also Like

जोन/बोर्ड/डिवीजन

• रेलवे बोर्ड का बड़ा फैसला: चिकित्सा परिचर्या नियम (RMAR), 2013 के पैरा 601 (4) में हुआ संशोधन • हार्ट अटैक, दुर्घटना और प्रसव...

आरपीएफ-जीआरपी

मीडिया के सामने दिया बयान, 24 घंटे के भीतर तबादला, अचानक मोदी-शाह को सैल्यूट करने लगे कमांडेंट  AGRA. आगरा कैंट रेलवे स्टेशन पर डिप्टी...

न्यूज हंट

TATANAGAR/CKP. दक्षिण पूर्व रेलवे के चक्रधरपुर (CKP) रेल मंडल का वाणिज्य (Commercial) विभाग एक बार फिर भेदभावपूर्ण तबादलों और प्रशासनिक विसंगतियों को लेकर सुर्खियों...

आरपीएफ-जीआरपी

वर्दी का रौब पड़ा भारी, स्टेशन मास्टर को केबिन से खींचकर प्लेटफॉर्म पर घसीटा, पीटा, बिना चेन पुलिंग महिला यात्री से 1000 रुपये वसूलने...