Connect with us

Hi, what are you looking for?

Rail Hunt

रेल न्यूज

VIDISHA : चाबी मैन मनोज सेन और हारुन खान पटरी पर चाबियां चेक कर रहे थे, तभी आ गयी ट्रेन 

  • रेलवे लाइन पर काम कर रहे दो रेलकर्मियों की राज्यरानी एक्सप्रेस की चपेट में आने से मौत

Vidisha. जिले के ग्राम कुल्हार में रेलवे ट्रैक पर काम कर रहे दो चाबी मेनों की सोमवार को बीना से भोपाल की ओर जा रही राज्य रानी एक्सप्रेस की चपेट में आने से मौत हो गई. एक कर्मचारी का शव इंजन में फंस गया. जबकि दूसरे का शव टुकड़ों में ट्रैक पर बिखर गया. सूचना मिलने पर जीआरपी और स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू की. हादसे के बाद ट्रेन करीब तीन घंटे केवटन ब्रिज पर खड़ी रही, इससे रेल यातायात भी प्रभावित हुआ.

जानकारी के अनुसार, सोमवार को कल्हार रेलवे ट्रैक पर केवटन ब्रिज के पास रेलवे के दो चाबी मेंन मनोज सेन और हारुन खान पटरी पर चाबियां चेक कर रहे थे. तभी अचानक राज्य रानी एक्सप्रेस आ गई और दोनों उसके इंजन की चपेट में आ गए. हादसे के बाद करीब तीन घंटे तक राज्यरानी एक्सप्रेस ट्रैक पर केवटन ब्रिज पर खड़ी रही. मौके पर जीआरपी टीम और स्थानीय पुलिस पहुंची.

जीआरपी प्रभारी किशोर सिंह ने बताया कि ट्रेन को करीब एक किलोमीटर पीछे कर शव के अवशेषों को नीचे से निकाला गया. हादसे के समय दोनों कर्मचारी ट्रैक मरम्मत कर रहे थे. उन्होंने बताया कि एक पाइंट मैन का शव इंजन के आगे कैटल गार्ड में फंस गया था. दूसरा ट्रेन से करीब 500 मीटर पीछे रह गया था. आगे वाले शव को निकालने के बाद ट्रेन को करीब 500 मीटर रिवर्स कर दूसरे शव को उठाया है. शवों को बासौदा लाया गया. जहां पोस्टमार्टम करने के बाद शव स्वजन को सौंप दिए हैं.

Spread the love

अभी अभी

You May Also Like

न्यूज हंट

59 महीने बाद महानिदेशक लेखापरीक्षा ने लिया संज्ञान, डिवीजन में चल रहे गोलमाल की खुली पोल  SSE/P.WAY/DDU South और North की मिलीभगत से हुआ...

आरपीएफ-जीआरपी

BHOPAL. जबलपुर सीबीआई की टीम ने गुरुवार देर रात सागर में कार्रवाई करते हुए DyCE-II/Con/WCR को एक लाख रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथ...

आरपीएफ-जीआरपी

SER आईजी के मौन ने सिस्टम को बद से बदतर बनाया, सफेद हाथ बनकर रह गये CIB-SIB-IVG ASC/ROU अग्निदेव प्रसाद का आंध्र प्रदेश के...

रेल यूनियन

पूर्व रेलवे के पीसीएसटी से मिले यूनियन नेता, लंबित मांगों पर हुई लंबी वार्ता  KOLKATA. इंडियन रेलवे सिग्नल एंड मेंटेनर्स यूनियन (IRSTMU) ने 8वे...