Close Menu
    • होम
    • रेलहंट स्पेशल
    • रेल न्यूज
    • बोर्ड/जोन
      • सर्कुलर / आर्डर
      • रेलवे की निविदा
    • रेल यूनियन
    • रेल यात्री
    • आरपीएफ-जीआरपी
    • गपशप
      • साक्षात्कार
    • अभिमत
    • मीडिया
      • सोशल मीडिया
      • समाज-संस्कृति
    • संपर्क
    Facebook X (Twitter) Instagram Threads YouTube Telegram
    Saturday, October 24
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram
    Rail HuntRail Hunt
    Subscribe
    • होम
    • रेलहंट स्पेशल
    • रेल न्यूज
    • बोर्ड/जोन
      • सर्कुलर / आर्डर
      • रेलवे की निविदा
    • रेल यूनियन
    • रेल यात्री
    • आरपीएफ-जीआरपी
    • गपशप
      • साक्षात्कार
    • अभिमत
    • मीडिया
      • सोशल मीडिया
      • समाज-संस्कृति
    • संपर्क
    Rail HuntRail Hunt
    • होम
    • रेलहंट स्पेशल
    • रेल न्यूज
    • बोर्ड/जोन
    • रेल यूनियन
    • रेल यात्री
    • आरपीएफ-जीआरपी
    • अभिमत
    • गपशप
    • मीडिया
    • समाज-संस्कृति
    Home » रेलवे के डिब्रूगढ़ और न्यू बंगाईगांव कारखानाें ने एयर सस्पेंशन में किया बदलाव, बनाया प्रेशराइज्ड फ्लाशिंग सिस्टम
    रेल न्यूज

    रेलवे के डिब्रूगढ़ और न्यू बंगाईगांव कारखानाें ने एयर सस्पेंशन में किया बदलाव, बनाया प्रेशराइज्ड फ्लाशिंग सिस्टम

    Railhunt News DeskBy Railhunt News DeskOctober 14, 2024
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    Dibrugarh and New Bongaigaon factories

     

    Guwahati. पूर्वोत्तर सीमा रेलवे (पूसीरे) के अधीन डिब्रूगढ़ और न्यू बंगाईगांव रोलिंग स्टॉक कारखानों ने सितंबर माह के दौरान सेवा सुधार और परिचालन दक्षता में उल्लेखनीय तरक्की की है. ये उपलब्धि उन्नत ट्रेन कोच और माल वैगन प्रदान करने के लिए पूसीरे की प्रतिबद्धता को रेखांकित करती है, जिससे परिवहन प्रणाली में उत्कृष्ट परिचालन हो सके.

    पूसीरे के सीपीआरओ कपिंजल किशोर शर्मा ने सोमवार को बताया कि डिब्रूगढ़ कारखाना की उल्लेखनीय उपलब्धियों में आर3 एयर होज पाइप के साथ 13 कोचों का संशोधन शामिल है, जिससे चालू वित्तीय वर्ष के दौरान अब तक कुल 59 कोच हो गए हैं. कारखाना ने 15 कोचों के लिए एयर सस्पेंशन और फिबा संशोधनों के लिए पाइपिंग व्यवस्था का एक सेट भी तैयार किया है, जो वित्तीय वर्ष में अब तक के लिए 58 हो चुका है. 21 कोच में उन्नत फ्लेक्सिबल होज़ के साथ एयर ब्रेक पाइप और फिटिंग में संशोधन भी किए गए हैं. इस प्रकार चालू वित्त वर्ष में अब तक कुल 85 कोच हो चुके हैं. इसके अतिरिक्त, चार एलएचबी एसी कोच में फायर डिटेक्शन सिस्टम लगाए गए हैं, जिससे इस वित्त वर्ष में अब तक इसकी कुल संख्या 37 तक पहुंच गई है. सतर्कता जागरूकता कार्यक्रम में रिकॉर्ड 255 पर्यवेक्षकों ने भाग लिया. इस दौरान आयोजित एक सतत विकास लक्ष्य (एसडीजी) प्रदर्शनी में स्क्रैप सामग्री से बने मॉडल पर प्रकाश डाला गया. “स्वच्छता ही सेवा” अभियान के तहत स्वच्छता को बढ़ावा देने और प्लास्टिक जनित प्रदूषण के बारे में भी जागरूकता फैलायी गई.

    कोचिंग कार्यों के मामले में, डिब्रूगढ़ कारखाना में 58 कोच (एलएचबी और आईसीएफ सहित) आउट-टर्न कर रेलवे बोर्ड के लक्ष्य को पार किया गया और 31 आईसीएफ एवं 35 एलएचबी कोच सेट की आपूर्ति की. व्हील शॉप में 540 व्हील सेट को ओवरहाल किया गया, जिससे अनुरक्षण संचालन में बढ़ोतरी हुई. वास्तव में, इस वित्त वर्ष के दौरान अब तक कुल 14 एनएमजीएचएस कोच आउट टर्न किए गए, जिसमें एक आईसीएफ कोच को एनएमजीएचएस कोच में परिवर्तित करना शामिल है.

    न्यू बंगाईगांव कारखाना ने भी उत्कृष्ट कार्य का प्रदर्शन किया, जिसमें पहली बार एक रेफ्रिजेनेशन वैन और एक नई नीले रंग की योजना में 1600 एचपी डेमू रेक का सफल टर्न आउट शामिल है, जो आवधिक अनुरक्षण को काफी कम कर देगा. इस कारखाना ने यात्री शिकायतों को दूर करने के लिए प्रेशराइज्ड फ्लाशिंग सिस्टम के लिए एक इन-हाउस टेस्ट बेंच डिजाइन और विकसित किया. आवधिक ओवरहाल (पीओएच) के बाद कुल 60 कोच टर्न आउट किए गए और 144 वैगनों को ट्विन-पाइप एयर ब्रेक सिस्टम से लैस किए गए. व्हील शॉप ने मंडलों को 117 व्हील सेट की आपूर्ति की तथा अतिरिक्त सेट प्रेषण के लिए तैयार है. न्यू बंगाईगांव कारखाना ने सभी कोच और वैगनों में रेलवे बोर्ड संशोधनों के 100 प्रतिशत कार्यान्वयन को भी सुनिश्चित किया और पांच बेकार वैगनों सहित लगभग 380 एमटी लौह और 66 एमटी गैर-लौह स्क्रैप इकट्ठा कर स्क्रैप निपटान में योगदान दिया. चूंकि संरक्षा ट्रेन परिचालन के लिए एक सर्वोपरि उद्देश्य है, इसलिए पूसीरे की ओर से दोनों कारखाने सेवा उत्कृष्टता, संरक्षा और टिकाऊ रेल परिचालन में भागीदारी के लिए प्रतिबद्ध हैं. इस जोन ने सुरक्षित ट्रेन परिचालन के लिए कोच एवं वैगनों के नियमित रखरखाव और यात्रियों को सुचारू रूप से सवारी का अनुभव प्रदान करने सहित कई पहल किए हैं.

    INDIAN RAILWAY BREAKING INDIAN RAILWAY LATEST NEWS modified air suspension and created pressurized flashing system Railway's Dibrugarh and New Bongaigaon factories
    Share. Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link
    Previous Articleपुरुषोत्म के बाद दी गयी मुंबई मेल को उड़ाने की धमकी निकली अफवाह, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट
    Next Article VIDISHA : चाबी मैन मनोज सेन और हारुन खान पटरी पर चाबियां चेक कर रहे थे, तभी आ गयी ट्रेन 
    Railhunt News Desk
    • Website
    • Facebook
    • X (Twitter)
    • Instagram

    देश के अनुभवी मीडिया प्रोफेशनल्स और पत्रकारों का एक ऐसा मंच है, जिसका उद्देश्य रेलवे और परिवहन जगत की खबरों को पूरी विश्वसनीयता के साथ प्रस्तुत करना है।

    Related Posts

    रेल न्यूज

    रेलवे ट्रैक पर हाथियों का ‘डेरा’, हावड़ा-मुंबई मुख्य मार्ग किया जाम, चार ट्रेनें घंटों खड़ी रही

    October 18, 2026
    रेल न्यूज

    चक्रधरपुर रेल मंडल : 22 हजार रेलकर्मियों के खातों में पहुंची बोनस की राशि, यूनियनों की नाकामी पर दिखी नाराजगी

    October 16, 2026
    रेल न्यूज

    पुलिस और रेलकर्मियों के बीच टकराव, टिकट विवाद पर गरमाई सियासत में यूनियन की इंट्री

    October 8, 2026
    Latest Posts

    क्या ‘रेल जन-संवाद’ से सुधरेंगे हालात, या औपचारिकता बनकर रह जाएगा रेलवे का विशेष अभियान!

    October 23, 2026

    राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 28 अक्टूबर को ‘पुरी-बादामपहाड़ एक्सप्रेस’ को दिखायेंगी हरी झंडी, रेलवे ने शुरू की तैयारी

    October 23, 2026

    रेलवे में स्वच्छता क्रांति: चेयरमैन सतीश कुमार ने नई दिल्ली स्टेशन पर यात्रियों संग की सीधी बात, 20 ‘स्वच्छाग्रही’ सम्मानित

    October 23, 2026

    रेलवे की सुरक्षा पर झारखंड हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, रेलवे क्रॉसिंग का बैरियर तोड़ना अब गैर-जमानती अपराध

    October 22, 2026

    शव के साथ घंटों इंतजार! 8 घंटे लेट हावड़ा-नई दिल्ली स्पेशल, गूंजे ‘इंडियन रेलवे हाय-हाय’ के नारे

    October 21, 2026

    TATANAGAR से पुरी के बीच बादामपहाड़ होकर चलेगी नई एक्सप्रेस ट्रेन, रेलवे बोर्ड ने दी मंजूरी

    October 21, 2026

    ECR: धनबाद में जीएम डिंपी गर्ग ने कहा – तीसरी और चौथी लाइन बिछने के बाद ही दिल्ली-बेंगलुरु की सीधी ट्रेनें

    October 20, 2026

    ट्रेन यात्रियों के लिए बड़ा अपडेट: अब काउंटर टिकट पर भी मिलेगा बीमा कवर, 27 अक्टूबर से नया नियम लागू

    October 19, 2026

    रेलवे ट्रैक पर हाथियों का ‘डेरा’, हावड़ा-मुंबई मुख्य मार्ग किया जाम, चार ट्रेनें घंटों खड़ी रही

    October 18, 2026

    दक्षिण पूर्व रेलवे का नया गणित: 7 घंटे का ब्लॉक = 28 घंटे की कछुआ चाल, बंडामुंडा में इंजीनियरों ने रचा इतिहास!

    October 18, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram
    • About Us
    • Advertisement
    • Write for Us
    • Editorial Policy
    • Privacy
    • Cookies Policy
    • Contact Us
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Railhunt Group