Connect with us

Hi, what are you looking for?

Rail Hunt

रेल न्यूज

Agartala-LTT Express derailed : पहाड़ी सेक्शन में दिबालोंग के समीप इंजन समेत 08 डिब्बे पटरी से उतरे

KOLKATA. लुमडिंग डिवीजन के दिबालोंग रेलवे स्टेशन पर समीप अगरतला- लोकमान्य तिलक टर्मिनल एक्सप्रेस के इंजन समेत 08 डिब्बे बेपटरी हो गये हैं. यह घटना गुरुवार 17 अक्टूबर की दोपहर 15:55 बजे घटी. पहाड़ी सेक्शन में किलोमीटर 29 के पास रेल हादसे की सूचना है. हादसे में अब तक किसी भी यात्री के हताहत होने की खबर नहीं है. रेलवे की टीम दुर्घटनास्थल पर पहुंच गयी है. विस्तृत खबर की प्रतीक्षा है.

इंजन सहित 8 डिब्बे पटरी से उतर

सीपीआरओ, पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे ने मीडिया को बताया कि अगरतला से आज सुबह रवाना हुई 2520 अगरतला-लोकमान्य तिलक टर्मिनस एक्सप्रेस लुमडिंग डिवीजन के अंतर्गत डिबालोंग स्टेशन पर लुमडिंग-बदरपुर हिल सेक्शन में लगभग 15-55 बजे पटरी से उतर गई. ट्रेन के पावर कार और इंजन सहित 8 डिब्बे पटरी से उतर गए. हालांकि, किसी के हताहत होने या गंभीर रूप से घायल होने की सूचना नहीं है.

राहत दल पहुंचा, बचाव कार्य शुरू 

दुर्घटना राहत ट्रेन और दुर्घटना राहत चिकित्सा ट्रेन बचाव और बहाली कार्यों की निगरानी के लिए डिवीजन के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ लुमडिंग से घटनास्थल के लिए रवाना हो चुकी है. लुमडिंग-बदरपुर सिंगल लाइन सेक्शन पर ट्रेनों का परिचालन रोक दिया गया है. रेलवे अधिकारियों के अनुसार, दुर्घटना राहत ट्रेन और दुर्घटना राहत चिकित्सा ट्रेन बचाव और बहाली कार्यों की निगरानी के लिए डिवीजन के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ लुमडिंग से घटनास्थल पर पहुंच चुकी है.

हेल्पलाइन नंबर जारी

सीपीआरओ ने बताया कि लुमडिंग-बदरपुर सिंगल लाइन सेक्शन पर ट्रेनों का परिचालन रोक दिया गया है. इसके साथ ही हेल्पलाइन नंबर 03674 263120, 03674 263126 जारी कर दिया गया है.

 

Spread the love

अभी अभी

You May Also Like

न्यूज हंट

इमरजेंसी आरक्षण कोटा आवंटन में चल रहे गोलमाल की भी जांच कर रही है सीबीआई ठेकेदार से बकाया 8.50 लाख का लंबित बिल क्लीयर...

आरपीएफ-जीआरपी

दक्षिण पूर्व रेलवे मेंस यूनियन के भोजूडीह ब्रांच का वर्किंग प्रेसिडेंट है रविंद्र कुमार  DHANBAD. सीबीआइ की टीम ने भोजूडीह रेलवे जंक्शन के बंगलोपाड़ा...

जोन/बोर्ड/डिवीजन

नये ज्वाइन टेक्नीशियन में ड्रॉपआउट रेट अधिक, वर्क प्रेशर-मेंटल स्ट्रेस से निपटने में आ रही मुश्किलें  50 परसेंट नए जॉइन करने वाले कुछ माह...

जोन/बोर्ड/डिवीजन

NEW DELHI. रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव ने 52 हफ्तों में 52 सुधारों की घोषणा की थी, लेकिन कई जोन से लेकर डिवीजन तक यह मजाक बनकर...