Connect with us

Hi, what are you looking for?

Rail Hunt

रेल न्यूज

पुरुषोत्म के बाद दी गयी मुंबई मेल को उड़ाने की धमकी निकली अफवाह, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

NAGPUR. मुंबई-हावड़ा मेल को उड़ाने की धमकी तो अफवाह निकली है लेकिन इस धमकी से जांच एजेंसियां अलर्ट मोड में हैं. सोशल मीडिया एक्स पर दी टाइमर बम से नासिक के बाद ट्रेन में धमाके करने की धमकी दी गई थी. इसके बाद 12809 डाउन मुंबई-हावड़ा मेल को सोमवार की सुबह चार बजे जलगांव में रोककर दो घंटे तक सघन तलाशी ली गयी लेकिन कोई संदिग्ध सामान नहीं मिला. फजलुद्दीन के नाम वाले अकाउंट से ट्रेन को उड़ाने की धमकी दी गई थी. इसमें बताया गया था कि नासिक आने से पहले बड़ा धमाका होगा.

यही नहीं सोमवार को न्यूयॉर्क जाने वाली एयर इंडिया की फ्लाइट, जेद्दा और मस्कट जाने वाली इंडिगो की फ्लाइट और मुंबई-हावड़ा मेल ट्रेन बम से उड़ाने की धमकी दी गयी थी. इससे पहले पिछले हफ्ते ही उत्तर प्रदेश के टूंडला रेलवे स्टेशन पर बम की धमकी के कारण पुरी-नई दिल्ली पुरुषोत्तम एक्सप्रेस तीन घंटे से अधिक विलंबित रही. इसके बाद खबर आई कि संदिग्ध आतंकवादी ट्रेन में विस्फोटक लेकर यात्रा कर रहे हैं. यह अलर्ट एक एक्स (पूर्व में ट्विटर) यूजर के अकाउंट से प्राप्त हुआ था. हालांकि, बाद में गहन जांच के बाद यह भी एक अफवाह ही साबित हुई.

कुछ दिनों पूर्व की कई स्टेशनों को उड़ाने की धमकी के बाद सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट मोड पर थी, इसके बावजूद नयी चेतावनी ने तमाम सुरक्षा उपायों को लेकर यात्रियों की चिंता बढ़ा दी है. हालांकि अब तक सुरक्षा एजेंसियों को धमकी को लेकर कोई इनपुट नहीं मिला है लेकिन सभी स्टेशनों पर जांच को अलर्ट मोड में रखा गया है.

Spread the love

अभी अभी

You May Also Like

न्यूज हंट

59 महीने बाद महानिदेशक लेखापरीक्षा ने लिया संज्ञान, डिवीजन में चल रहे गोलमाल की खुली पोल  SSE/P.WAY/DDU South और North की मिलीभगत से हुआ...

आरपीएफ-जीआरपी

BHOPAL. जबलपुर सीबीआई की टीम ने गुरुवार देर रात सागर में कार्रवाई करते हुए DyCE-II/Con/WCR को एक लाख रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथ...

आरपीएफ-जीआरपी

SER आईजी के मौन ने सिस्टम को बद से बदतर बनाया, सफेद हाथ बनकर रह गये CIB-SIB-IVG ASC/ROU अग्निदेव प्रसाद का आंध्र प्रदेश के...

रेल यूनियन

पूर्व रेलवे के पीसीएसटी से मिले यूनियन नेता, लंबित मांगों पर हुई लंबी वार्ता  KOLKATA. इंडियन रेलवे सिग्नल एंड मेंटेनर्स यूनियन (IRSTMU) ने 8वे...