Close Menu
    • होम
    • रेलहंट स्पेशल
    • रेल न्यूज
    • बोर्ड/जोन
      • सर्कुलर / आर्डर
      • रेलवे की निविदा
    • रेल यूनियन
    • रेल यात्री
    • आरपीएफ-जीआरपी
    • गपशप
      • साक्षात्कार
    • अभिमत
    • मीडिया
      • सोशल मीडिया
      • समाज-संस्कृति
    • संपर्क
    Facebook X (Twitter) Instagram Threads YouTube Telegram
    Saturday, October 31
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram
    Rail HuntRail Hunt
    Subscribe
    • होम
    • रेलहंट स्पेशल
    • रेल न्यूज
    • बोर्ड/जोन
      • सर्कुलर / आर्डर
      • रेलवे की निविदा
    • रेल यूनियन
    • रेल यात्री
    • आरपीएफ-जीआरपी
    • गपशप
      • साक्षात्कार
    • अभिमत
    • मीडिया
      • सोशल मीडिया
      • समाज-संस्कृति
    • संपर्क
    Rail HuntRail Hunt
    • होम
    • रेलहंट स्पेशल
    • रेल न्यूज
    • बोर्ड/जोन
    • रेल यूनियन
    • रेल यात्री
    • आरपीएफ-जीआरपी
    • अभिमत
    • गपशप
    • मीडिया
    • समाज-संस्कृति
    Home » Railway system derailed : एक सप्ताह में S&T के चार कर्मचारियों की चली गयी जान, जिम्मेदार मौन !
    रेल न्यूज

    Railway system derailed : एक सप्ताह में S&T के चार कर्मचारियों की चली गयी जान, जिम्मेदार मौन !

    Railhunt News DeskBy Railhunt News DeskOctober 14, 2024
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    • रिस्क एवं हार्डशिप अलाउंस के लिए 2019 में ही बनायी गयी थी कमेटी, 05 साल बाद भी खत्म नहीं हुआ इंतजार
    • 22 जनवरी 2024 को मुंबई मंडल (WR) के भायंदर स्टेशन पर सिग्नल के तीन कर्मचारियों की हो गयी थी मौत 
    • एक माह दस दिन में 09 कर्मचारियों की मौत के बाद 14 मार्च 2024 को मनाया गया था देशव्यापी काला दिवस 

    CHENNAI. रेलवे में सुरक्षा, संरक्षा व समय पालन का मूलमंत्र ही अब पटरी से (derailed) उतर गया है.  सेफ्टी को लेकर लगातार चल रही जद्दोजहद व घोषणाओं के बीच बीते एक सप्ताह में सिग्नल एंड टेलीकम्यूनिकेशन विभाग के चार कर्मचारियों की मौत ने रेलवे के तमाम प्रयासों को कटघरे में खड़ा कर दिया है. प्रयागराज रेलमंडल में 11 अक्टूबर को ESM ।। TSL अनिल कुमार, भोपाल डिवीजन में 07 अक्टूबर को ASST/SIG/ODG आकाश गोस्वामी, 08 अक्टूबर को आद्रा डिवीजन में ASST/BJE तपन दास, रांगिया डिवीजन में 12 अक्बूर को Sr. Tech पवन कुमार पासवान की कार्य के दौरान ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गयी.

    पटरी पर मौतों को लेकर रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव का मौन सिग्नल एंड टेलीकम्यूनिकेशन विभाग के कर्मचारियों को दर्द दे रहा है, जो लगातार कार्य की प्रकृति को लेकर रिस्क एवं हार्डशिप अलाउंस की मांग कर रहे. ऐसा नहीं है कि इस मामले में पहल नहीं की गयी. रिस्क एवं हार्डशिप अलाउंस के लिए 2019 में ही कमेटी का गठन किया गया लेकिन 05 साल बाद भी उस मामले में कोई निर्णय नहीं लिया जा सका है. फेडरेशन के यूनियन नेताओं ने भी कर्मचारियों के लिए घोषणाओं तो की लेकिन दो साल बाद भी उन्हें उनकी याद तक नहीं आयी.

    पटरी पर हादसों के मामले में इस साल की 22 जनवरी 2024 का दिन काला रहा था जब मुंबई मंडल (WR) के भायंदर स्टेशन पर रात 20:55 बजे फेलियर अटेंड करने के दौरान सिग्नल के तीन कर्मचारी एक साथ काल कलवित हो गये. हादसे में SSE/SIG Shri Vasu Mitra, ESM Shri Somnath Uttam L और ASST Shri Sachin Wankhede की मौके पर ही मौत हो गयी. इस पर रेलवे बोर्ड तक ने संज्ञान लिया और दु:ख जताया लेकिन संरक्षा सुनिश्चित करने को लेकर उठायी जाने वाली नाईट में फेल्योर रेक्टिफिकेशन गैंग की व्यवस्था, कर्मचारियों का रोस्टर ड्यूटी का निर्धारित, रिस्क एवं हार्डशिप अलाउंस के भुगतान पर रेलवे अधिकारी मौन रहे.

    इंडियन रेलवे सिगनल एंड टेलीकॉम मेंटेनर्स यूनियन (IRSTMU) ने विभागीय कर्मचारियों की मांगों को लेकर अनशन, आंदोलन से लेकर हादसों पर ब्लैक डे तक मनाया. अपनी बात रेलमंत्री से लेकर प्रधानमंत्री तक पहुंचाने की कोशिश की. फेडरेशन के नेताओं तक बात पहुंचायी. सांसदों का सहयोग मांगा लेकिन अब तक कर्मचारियों की सुरक्षा सुनिश्चित कराने को लेकर रेलवे बोर्ड स्तर पर कोई गंभीरता नहीं दिखायी जा सकी है. IRSTMU के महासचिव आलोक चन्द्र प्रकाश ने कर्मचारियों से संगठित होकर संघर्ष करने का आह्वान किया.

    IRSTMU के अध्यक्ष नवीन कुमार, महासचिव आलोक चंद्र प्रकाश ने कहा कि रेलवे बोर्ड के अधिकारियों तक बात पहुंचायी गयी है. बोर्ड ने कर्मचारियों को और अधिक सावधान होकर काम करने की सलाह तो दी है लेकिन कार्य स्थल पर ट्रेन परिचालन को लेकर पड़ने वाले दबाव का आकलन नहीं कराया. इसी साल एक माह दस दिन में 09 सिग्नल एवं दूरसंचार कर्मचारीयों की असमायिक मौत को लेकर इंडियन रेलवे सिगनल एंड टेलीकॉम मेंटेनर्स यूनियन ने 14 मार्च, 2024 को काला दिवस भी मनाया. उपवास और मौन व्रत रखा गया लेकिन अब तक यूनियन रेलमंत्री का मौन तोड़ने में असफल रही है.

    IRSTMU की प्रमुख मांगें 

    • नाईट में फेल्योर रेक्टिफिकेशन गैंग की व्यवस्था तत्काल की जाए
    • सभी सिग्नल एवं दूरसंचार विभाग के कर्मचारियों का रोस्टर ड्यूटी निर्धारित हो
    • रिस्क एवं हार्डशिप अलाउंस का भुगतान सिग्नल एवम् दूरसंचार विभाग को हो
    • विभाग में रिक्त पड़े सभी पदों को जल्द से जल्द भरा जाए.

    यह भी पढ़ें 

    • WR : रेलवे सिग्नल के तीन कर्मचारी एक साथ रनओवर, रेलवे बोर्ड ने जताया शोक
    • एसएंडटी कर्मी नौ को मनायेंगे काला दिवस, ड्यूटी में हुई मौतों को लेकर बढ़ी नाराजगी
    • S&T : एक माह में 09 कर्मचारियों की हो गयी मौत, IRSTMU ने मनाया काला दिवस, रखा उपवास
    • रिस्क एंड हार्डशिप एलाउंस तथा रिस्ट्रक्चरिंग में S&T की लड़ाई के साथ, जल्द मिलेगी खुशखबरी : शिवगोपाल
    INDIAN RAILWAY BREAKING INDIAN RAILWAY LATEST Railway system derailed: Four S&T employees lost their lives in a week responsible people are silent! Risk Alliance and Knight Failure Gang Attractive Signal Employees Three railway signal employees run over together
    Share. Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link
    Previous Article1151 यात्रियों की सम्मेद शिखर तीर्थ रेल यात्रा को पंजाब राज्यपाल कटारिया ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना
    Next Article पुरुषोत्म के बाद दी गयी मुंबई मेल को उड़ाने की धमकी निकली अफवाह, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट
    Railhunt News Desk
    • Website
    • Facebook
    • X (Twitter)
    • Instagram

    देश के अनुभवी मीडिया प्रोफेशनल्स और पत्रकारों का एक ऐसा मंच है, जिसका उद्देश्य रेलवे और परिवहन जगत की खबरों को पूरी विश्वसनीयता के साथ प्रस्तुत करना है।

    Related Posts

    रेल यूनियन

    ₹69,000 न्यूनतम वेतन, 8वें वेतन आयोग से बड़ी उम्मीद या सिर्फ कागजी छलावा! रेलकर्मी उठा रहे सवाल

    October 31, 2026
    रेल यूनियन

    रूपम पाण्डेय बने ‘ऑल इंडिया रेलवे वर्कर्स फेडरेशन’ के राष्ट्रीय महासचिव, भारतीय जनता मजदूर सेल ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी

    October 30, 2026
    रेल यूनियन

    उत्तर मध्य रेलवे कर्मचारी संघ ने 8वें वेतन आयोग में 30% अंतरिम राहत और बोनस गणना में संशोधन की उठायी मांग

    October 27, 2026
    Latest Posts

    रेलवे कर्मचारी और पेंशनर्स अब राजधानी-शताब्दी में एक श्रेणी से ऊपर कर सकेंगे यात्रा, देना होगा ‘डिफरेंस ऑफ फेयर’

    October 31, 2026

    देश की दूसरी वंदे भारत स्लीपर काे आज रवाना करेंगे पीएम मोदी, वाराणसी से दिल्ली तक महिला क्रू-सदस्यों के हाथों में होगी कमान

    October 31, 2026

    डेढ़ साल बाद भी ज्यादातर लोकोमोटिव्स में नहीं लग सका FSD और टूल बॉक्स, लोको पायलटों का संघर्ष जारी

    October 31, 2026

    ₹69,000 न्यूनतम वेतन, 8वें वेतन आयोग से बड़ी उम्मीद या सिर्फ कागजी छलावा! रेलकर्मी उठा रहे सवाल

    October 31, 2026

    रेलवे में नौकरी का अवसर: स्टेशन मास्टर के 1265 पदों पर भर्ती का शानदार मौका, ग्रेजुएट्स के लिए खुला आवेदन का रास्ता

    October 30, 2026

    रूपम पाण्डेय बने ‘ऑल इंडिया रेलवे वर्कर्स फेडरेशन’ के राष्ट्रीय महासचिव, भारतीय जनता मजदूर सेल ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी

    October 30, 2026

    गपशप : चक्रधरपुर रेलमंडल का कामर्शियल विभाग… कुर्सी से फेविकोल का रिश्ता और ‘रवि’ बाबू!

    October 30, 2026

    चार्जिंग बंद करना समाधान नहीं: विशेषज्ञों की दो टूक- सिस्टम सुधारे रेलवे, यात्रियों को न हो परेशानी

    October 30, 2026

    झारखंड हाईकोर्ट का फैसला: ट्रेन से गिरने वाले यात्री के पास टिकट न मिलने पर भी परिजनों को मिलेगा मुआवजा, ट्रिब्यूनल का आदेश खारिज

    October 30, 2026

    स्पेन के टोलेडो प्रांत में दो हाई-स्पीड ट्रेनें टकराई, 46 से अधिक लोगों की मौत,

    October 28, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram
    • About Us
    • Advertisement
    • Write for Us
    • Editorial Policy
    • Privacy
    • Cookies Policy
    • Contact Us
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Railhunt Group