Connect with us

Hi, what are you looking for?

Rail Hunt

न्यूज हंट

अंग्रेजों के जमाने वाले डालटनगंज रेलवे स्टेशन का नाम बदलेगा, राज्य सरकार ने दी स्वीकृति

RANCHI. झारखंड के पलामू जिला के अंतर्गत डालटनगंज रेलवे स्टेशन का नाम परिवर्तित कर मेदिनीनगर रेलवे स्टेशन किए जाने के प्रस्ताव पर मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने सैद्धांतिक सहमति प्रदान कर दी है. इस आशय का पत्र कार्रवाई के लिए केंद्र सरकार के गृह मंत्रालय को जायेगा. इसके बाद स्टेशन का नाम बदलने के प्रस्ताव पर मंजूरी दी जायेगी. इसके साथ ही  राने  रेलवे स्‍टेशन का नाम बदल दिया जाएगा.

मालूम हो कि डालटनगंज रेलवे स्टेशन का 95वां स्थापना दिवस जनवरी 2024 में मनाया गया था. 31 जनवरी 1929 को डालटनगंज रेलवे स्टेशन की स्थापना हुई थी. वर्तमान में यहां से हर दिन 120 ट्रेन चलती है. यात्रियों के लिए यहां विश्रामालय, दो फुट ओवर ब्रिज, कोच इंडिकेशन बोर्ड एवं ट्रेन डिस्प्ले बोर्ड की सुविधा है. यहां 30 निबंधित कुली है.

डाल्टनगंज पूर्व मध्य रेलवे जोन के पलामू डिवीजन का मुख्यालय है. इसका नाम बदलकर मेदिनीनगर करने का प्रस्ताव राज्य सरकार को भेजा गया था जिसे मुख्यमंत्री कार्यालय से स्वीकृति मिल गयी है.

Spread the love

अभी अभी

You May Also Like

न्यूज हंट

इमरजेंसी आरक्षण कोटा आवंटन में चल रहे गोलमाल की भी जांच कर रही है सीबीआई ठेकेदार से बकाया 8.50 लाख का लंबित बिल क्लीयर...

आरपीएफ-जीआरपी

Dhanbad : धनबाद के डीआरएम कार्यालय में शुक्रवार को CBI ने छापेमारी की है. छापेमारी में SR DEE (G)  संजीव कुमार को हिरासत में...

आरपीएफ-जीआरपी

दक्षिण पूर्व रेलवे मेंस यूनियन के भोजूडीह ब्रांच का वर्किंग प्रेसिडेंट है रविंद्र कुमार  DHANBAD. सीबीआइ की टीम ने भोजूडीह रेलवे जंक्शन के बंगलोपाड़ा...

न्यूज हंट

डिवीजन के दो TTE मिहिर कुमार और शहजादा खान को मिलती है हावड़ा – बेंगलूरु दुरंतो में लगातार ड्यूटी प्रीमियम लिंक के नाम पर...