Connect with us

Hi, what are you looking for?

Rail Hunt

रेल न्यूज

इटारसी में मालगाड़ी के चार चक्के बेपटरी, नागपुर-मुंबई रेलमार्ग पर परिचालन हुआ प्रभावित

ITARSI. इटारसी रेलवे जंक्शन के मालगोदाम पास आमला से भोपाल की ओर जा रही मालगाड़ी के चार चक्के पटरी से उतर गये. घटना सोमवार रात 10.30 बजे की है. डाउन वेटिंग लाइन पर किमी क्रमांक 744/8 के पास लोड मालगाड़ी के चक्के पटरी से उतर जाने के कारण नागपुर-मुंबई रेलमार्ग पर परिचालन प्रभावित रहा है. मालगाड़ी साई डीसीएम आमला से भोपाल जा रही थी.

मालगाड़ी दुर्घटना के कारण नागपुर, मुंबई अप और डाउन रेलवे ट्रैक बाधित रहा. सुबह 3:00 बजे मरम्मत के बाद रेलवे ट्रैक से परिचालन शुरू हो सका है. मालगाड़ी के बेपटरी होने के कारण ट्रेनों को विभिन्न स्टेशनों पर रोककर रखा गया था.

रेलवे सूत्रों के अनुसार मालगाड़ी एक बैगन पहले नीचे उतरा था. मालगाड़ी करीब डेढ़ किलोमीटर तक रेलवे ट्रैक पर लगे स्लीपर पर दौड़ती रही. इससे कई स्लीपर भी क्षतिग्रस्त हो गए. रेलवे माल गोदाम तक पहुंचने के बाद मालगाड़ी को रोका गया. रात 12:30 बजे रेलवे अधिकारियों व टीम ने मालगाड़ी के डिब्बे को वापस ट्रैक पर लाया.

रेलहंट के TELEGRAME चैनल से जुड़ने के लिए क्लिक करें या QR पर स्कैन करें 

लखनऊ में 100 लोगों की डायरेक्ट बहाली की सीबीआई जांच हो तो फंसेंगे कई अफसर, AIRF महामंत्री के बयान से मची हलचल

Spread the love

अभी अभी

You May Also Like

न्यूज हंट

इमरजेंसी आरक्षण कोटा आवंटन में चल रहे गोलमाल की भी जांच कर रही है सीबीआई ठेकेदार से बकाया 8.50 लाख का लंबित बिल क्लीयर...

आरपीएफ-जीआरपी

Dhanbad : धनबाद के डीआरएम कार्यालय में शुक्रवार को CBI ने छापेमारी की है. छापेमारी में SR DEE (G)  संजीव कुमार को हिरासत में...

आरपीएफ-जीआरपी

दक्षिण पूर्व रेलवे मेंस यूनियन के भोजूडीह ब्रांच का वर्किंग प्रेसिडेंट है रविंद्र कुमार  DHANBAD. सीबीआइ की टीम ने भोजूडीह रेलवे जंक्शन के बंगलोपाड़ा...

न्यूज हंट

डिवीजन के दो TTE मिहिर कुमार और शहजादा खान को मिलती है हावड़ा – बेंगलूरु दुरंतो में लगातार ड्यूटी प्रीमियम लिंक के नाम पर...