Connect with us

Hi, what are you looking for?

Rail Hunt

न्यूज हंट

Kolkata : आरपीएफ ने स्टेशन से शराब की बड़ी खेप पकड़ी, बिहार के एक युवक समेत दो अरेस्ट

Kolkata. कोलकाता स्टेशन से अंग्रेजी शराब व बीयर की बड़ी खेप जब्त करने में सफलता पायी है. आरपीएफ कर्मी अनीता मिनोट, राजू पंडित, अरविंद यादव, रवि कुमार, अखिलेश यादव आदि ने रविवार सुबह करीब नौ बजे कोलकाता रेलवे स्टेशन पर अभियान चलाया. इस दौरान दो लोगों पर नजर पड़ी, जो स्टेशन के एफओबी पर भारी सामान लेकर जा रहे थे.

एक के पास भारी ट्रॉली बैग और दूसरे के पास बड़ा बैग था. संदेह होने पर आरपीएफ व केओएए-टी के अधिकारियों और कर्मचारियों ने दोनों को हिरासत में ले लिया. पूछताछ में उनकी बातें संदिग्ध लगीं. इसके बाद उनके पास मौजूद बैगों की जब तलाशी ली गयी, तो उसमें से शराब की 24 और बीयर की 48 बोतलें (केन बीयर) बरामद की गयीं, जिसे जब्त कर लिया गया.

आरोपियों की पहचान कमरहट्टी के 13 माथुर ठाकुर लेन निवासी मोहम्मद तौशीफ हुसैन मल्लिक (28) और बिहार के वैशाली जिले के राघवपुर थाना क्षेत्र निवासी दीनानाथ कुमार (25) के रूप में हुई है. आरोपियों के पास से जब्त की गयी शराब की कीमत करीब 22800 रुपये बतायी जा रही है. आरपीएफ ने आगे की कार्रवाई के लिए दोनों आरोपियों को जीआरपी के हवाले कर दिया.

Spread the love

अभी अभी

You May Also Like

न्यूज हंट

इमरजेंसी आरक्षण कोटा आवंटन में चल रहे गोलमाल की भी जांच कर रही है सीबीआई ठेकेदार से बकाया 8.50 लाख का लंबित बिल क्लीयर...

आरपीएफ-जीआरपी

Dhanbad : धनबाद के डीआरएम कार्यालय में शुक्रवार को CBI ने छापेमारी की है. छापेमारी में SR DEE (G)  संजीव कुमार को हिरासत में...

आरपीएफ-जीआरपी

दक्षिण पूर्व रेलवे मेंस यूनियन के भोजूडीह ब्रांच का वर्किंग प्रेसिडेंट है रविंद्र कुमार  DHANBAD. सीबीआइ की टीम ने भोजूडीह रेलवे जंक्शन के बंगलोपाड़ा...

न्यूज हंट

डिवीजन के दो TTE मिहिर कुमार और शहजादा खान को मिलती है हावड़ा – बेंगलूरु दुरंतो में लगातार ड्यूटी प्रीमियम लिंक के नाम पर...