Close Menu
    • होम
    • रेलहंट स्पेशल
    • रेल न्यूज
    • बोर्ड/जोन
      • सर्कुलर / आर्डर
      • रेलवे की निविदा
    • रेल यूनियन
    • रेल यात्री
    • आरपीएफ-जीआरपी
    • गपशप
      • साक्षात्कार
    • अभिमत
    • मीडिया
      • सोशल मीडिया
      • समाज-संस्कृति
    • संपर्क
    Facebook X (Twitter) Instagram Threads YouTube Telegram
    Saturday, November 28
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram
    Rail HuntRail Hunt
    Subscribe
    • होम
    • रेलहंट स्पेशल
    • रेल न्यूज
    • बोर्ड/जोन
      • सर्कुलर / आर्डर
      • रेलवे की निविदा
    • रेल यूनियन
    • रेल यात्री
    • आरपीएफ-जीआरपी
    • गपशप
      • साक्षात्कार
    • अभिमत
    • मीडिया
      • सोशल मीडिया
      • समाज-संस्कृति
    • संपर्क
    Rail HuntRail Hunt
    • होम
    • रेलहंट स्पेशल
    • रेल न्यूज
    • बोर्ड/जोन
    • रेल यूनियन
    • रेल यात्री
    • आरपीएफ-जीआरपी
    • अभिमत
    • गपशप
    • मीडिया
    • समाज-संस्कृति
    Home » 21 स्मार्ट इको फ्रेंडली स्टेशनों में शामिल होगा टाटानगर, प्रयास जारी : एआरएम
    देश-दुनिया

    21 स्मार्ट इको फ्रेंडली स्टेशनों में शामिल होगा टाटानगर, प्रयास जारी : एआरएम

    Railhunt News DeskBy Railhunt News DeskDecember 10, 2019
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    • एनजीटी की गाइड लाइन के अनुपालन और मानकों के पालन में लिया जा रहा एनजीओ का सहयोग
    • हरियाली के लिए स्टेशन के सेकेंड इंट्री भवन के सामने रेलवे क्षेत्रीय प्रबंधक ने किया पौधरोपण

    रेलहंट ब्यूरो, जमशेदपुर

    टाटानगर रेलवे क्षेत्रीय प्रबंधक विकास कुमार ने कहा कि टाटानगर जल्द ही देश के उन 21 इको फ्रेंडली स्टेशनों में शुमार हो जायेगा जहां प्लास्टिक पूरी तरह बैन होगा और स्टेशन पर नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (एनजीटी) के गाइड लाइन के अनुसार मानकों को पूरा कर लिया जायेगा. इसके लिए रेल अधिकारी और कर्मचारी समन्वय बनाकर प्रयास कर रहे है. इसमें स्वयंसेवी संगठनों के अलावा रेलवे की सलाहकार समितियों का सहयोग यात्रियों को जागरूक करने में लिया जा रहा. टाटानगर स्टेशन सभागार में 10 दिसंबर मंगलवार को रेलवे प्रशासन की ओर से बुलायी गयी विशेष बैठक में एआरएम ने स्वयंसेवी संगठनों द्वारा अब तक किये गये सहयोग की सराहना की और कहा कि यह अभियान मुकाम हासिल करने तक जारी रहेगा.

    रोटरी क्लब ने टाटानगर स्टेशन को दिया व्हील चेयर

    इस क्रम में स्टेशन पर अभियान चलाकर फिर से एक बार यात्रियों को प्लास्टिक का उपयोग नहीं करने के लिए जागरूक किया गया. इस क्रम में रेलवे क्षेत्रीय प्रबंधक विकास कुमार ने स्वयं यात्रियों के बीच सोलीबुल बैग का वितरण किया. मंगलवार को रोटरी क्लब की ओर से स्टेशन को आधा दर्जन व्हील चेयर के साथ ग्रीन पैच डेवेलप करने में सहयोग के तहत पौधे और गमले दिये गये.

    यह भी पढ़ें : टाटानगर : स्टेशन पर अभियान चलाकर प्लास्टिक मुक्त बनाने के लिए यात्रियों को किया जागरूक

    अभियान के दौरान स्टेशन के स्टाल संचालकों और यात्रियों को यह बताया कि प्लास्टिक दैनिक उपयोग में आसान जरूर है लेकिन यह जीवन और सेहत के लिए खतरनाक है. प्लास्टिक को रेलवे ने बैन कर रखा है जिसका उपयोग करने पर यात्रियों से 500 रुपये तक जुर्माना वसूल किया जा सकता है. स्टेशन के स्टाल संचालकों को भी किसी भी रूप में प्लास्टिक का उपयोग नहीं करने की चेतावनी दी गयी. इस मौके पर स्टेशन निदेशक एचके बलमुचु और डिप्टी एसएस कॉमर्शियल एसके पति ने यात्रियों और स्टॉल संचालकों को मानक के अनुसार ही काम करने का दिशा-निर्देश भी दिया.

    यह भी पढ़ें : रेलवे जनसहयोग से स्टेशनों को बनायेगा स्वच्छ, कुछ सहयोग की जरूरत : विकास कुमार

    टाटानगर सेकेंड इंट्री में पौधारोपण

    रेलवे नेशनल ग्रीन ट्राइब्यूनल के दिशानिर्देश के अनुसार सभी स्टेशनों पर अभियान चला रहा है जिसमें अधिक से अधिक हरियाली को बनाये रखने की पहल की जा रही है. इसमें सामाजिक संस्थाओं के साथ ही रेलवे से सीधे जुड़ाव रखने वाली रेलवे की विभिन्न समितियों के सदस्यों से भी सहयोग लिया जा रहा. आज के अभियान में चक्रधरपुर रेलमंडल के एनजीटी के समन्वय अंजनी कुमार राय, टाटानगर सीआई एके सिंह, डिप्टी एसएस कामर्शियल अर्पिता मैती, हेल्थ इंस्पेक्टर जितेंद्र कुमार, कैटरिंग इंस्पेक्टर आरएन मिश्रा,  रजनी कुमारी के अलावा बड़ी संख्या में सफाई कर्मियों ने सहयोगी की भूमिका निभायी.

    एनजीटी की गाइड लाइन के तहत रेलवे स्टेशनों पर हरियाली विकसित करने के लिए वचनबद्ध है. इस कड़ी में जोन की ओर से हर स्टेशन पर चल रहे कार्यक्रम की मॉनिटरिंग की जा रही है ताकि जरूरी पहल की जा सके. टाटानगर में चल रहा अभियान बहुत ही सार्थक तरीके से मुकाम की ओर बढ़ रहा है जिसका जल्द ही बेहतर परिणाम आयेगा.

    विधान चंद्र, पीआरओ, दक्षिण पूर्व रेलवे

    रोटरी क्लब ने दिया स्टेशन पर व्हील चेयर और पौधे-गमले, मिट्टी के कुल्लहड़ का वितरण

    रोटरी क्लब की ओर से स्टेशन को दिये गये पौधे

    टाटानगर स्टेशन को स्वच्छ और सुंदर बनाने की दिशा में रोटरी क्लब अहम योगदान दे रहा है. मंगलवार को अभियान में सक्रिय भूमिका निभाते हुए रोटरी क्लब ने यात्रियों के लिए छह से अधिक व्हील चेयर के साथ पर्यावरण को ध्यान में रखकर पौधे रेल प्रशासन को सौंपे. इस मौके पर रोटरी की अध्यक्ष स्वेता चांद ने अभियान के बेहतर व सफल संचालन के लिए रेलवे क्षेत्रीय प्रबंधक विकास कुमार, दक्षिण पूर्व रेलवे के पीआरओ विधान चंद्र, स्टेशन निदेशक एचके बलमुचु, सीआई एके सिंह, एनजीटी समन्वयक अंजनी राय, डिप्टी एसएस कामर्शियल एसके पति, अर्पिता मैती, हेल्थ इंस्पेक्टर जितेंद्र कुमार, कैटरिंग इंस्पेक्टर आरएन मिश्रा को भी पौधा देकर सम्मानित किया. इससे पहले भी रोटरी क्लब स्टेशन पर ग्रीन पैच विकसित करने में लगातार सहयोग कर रहा है और यात्रियों को जागरूक करने के लिए भी कई बार विशेष अभियान में क्लब के सदस्यों ने सक्रिय भागीदारी निभायी है.

    सूचनाओं पर आधारित समाचार में किसी सूचना अथवा टिप्पणी का स्वागत है, आप हमें मेल [email protected] या वाट्सएप 6202266708 पर अपनी प्रतिक्रिया भेज सकते हैं.

    Tatanagar to join 21 smart eco-friendly stations
    Share. Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link
    Previous Articleरेलवे बोर्ड ने निजीकरण पर कोई नया निर्णय लिया तो रेल चक्का जाम तय : शिवगोपाल
    Next Article मुरादाबाद : कोहरे के कारण उत्तर रेलवे ने डेढ़ माह तक 46 ट्रेनों का परिचालन किया रद्द
    Railhunt News Desk
    • Website
    • Facebook
    • X (Twitter)
    • Instagram

    देश के अनुभवी मीडिया प्रोफेशनल्स और पत्रकारों का एक ऐसा मंच है, जिसका उद्देश्य रेलवे और परिवहन जगत की खबरों को पूरी विश्वसनीयता के साथ प्रस्तुत करना है।

    Related Posts

    रेलहंट स्पेशल

    ECR में नया फर्जीवाड़ा: 2018 के संदिग्ध पत्र से दानापुर डिवीजन के सोलर टेंडर में हुआ बड़ा खेल, क्या जीएम करायेंगे जांच!

    November 9, 2026
    देश-दुनिया

    मिस्र में दो ट्रेनों की भीषण टक्कर, पटरी से उतरी पैसेंजर गाड़ी, 4 की मौत और 120 घायल

    November 8, 2026
    रेलहंट स्पेशल

    आगरा AOM आत्महत्या मामले में निशाने पर आये SR DOM, रेलवे बोर्ड लेगा एक्शन!, जाने क्या है प्रताड़ना से ‘VRS’ तक की कहानी

    November 4, 2026
    Latest Posts

    मालदा डीआरएम आफिस पहुंची CBI, सीनियर क्लर्क उमाशंकर पांडे को उठा ले गयी, चर्चाओं का बाजार गरम

    November 28, 2026

    37 डीआरएम के पोस्टिंग ऑर्डर जारी, रेलवे बोर्ड ने जारी की सूची, देखें कौन कहां गया

    November 27, 2026

    रेलवे टिकटों की कालाबाजारी पर आरपीएफ का एक्शन, चंद्रकोना रोड स्टेशन से ₹1.34 लाख के टिकटों संग आरोपी दलाल गिरफ्तार

    November 26, 2026

    KHARAGPUR DIVISION: सुरक्षा को लेकर चला बड़ा अभियान, रेलवे की उच्च स्तरीय टीम ने किया सेफ्टी ऑडिट, यात्रियों से की बात

    November 26, 2026

    SE Railway: खड़गपुर RPF में ‘जुगाड़ पोस्टिंग’ का खेल, सुधीर कुमार के बाद शिवलहरी मीना पर मेहरबानी, क्या TMM को ठेंगा दिखाकर IG-DG को गुमराह कर रहे सीनियर कमांडेंट!

    November 26, 2026

    KOLKATA के संतरागाछी स्टेशन पर 12.940 किलो गांजा के साथ महिला गिरफ्तार

    November 23, 2026

    SER GM ने चक्रधरपुर मंडल के जरुली–राजखरसावां रेलखंड का किया निरीक्षण, सुरक्षा व यात्री सुविधाओं पर फोकस

    November 23, 2026

    नई दिल्ली रेलवे स्टेशन के पहाड़गंज की ओर लगी भीषण आग, टिकट काउंटर और ATM चपेट में आये

    November 23, 2026

    झांसी डिवीजन में 48 लोको पायलटों को भेजी गयी ‘चार्जशीट’!, चालकों के रेस्ट रोस्टर और मानसिक तनाव पर छिड़ी नई बहस

    November 22, 2026

    रेलवे यार्ड में दरिंदगी: खाली कोच में महिला का कत्ल, अंगूठी के हॉलमार्क से गुजरात-रायपुर होते हुए कातिल तक पहुंची पुलिस

    November 21, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram
    • About Us
    • Advertisement
    • Write for Us
    • Editorial Policy
    • Privacy
    • Cookies Policy
    • Contact Us
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Railhunt Group