Close Menu
    • होम
    • रेलहंट स्पेशल
    • रेल न्यूज
    • बोर्ड/जोन
      • सर्कुलर / आर्डर
      • रेलवे की निविदा
    • रेल यूनियन
    • रेल यात्री
    • आरपीएफ-जीआरपी
    • गपशप
      • साक्षात्कार
    • अभिमत
    • मीडिया
      • सोशल मीडिया
      • समाज-संस्कृति
    • संपर्क
    Facebook X (Twitter) Instagram Threads YouTube Telegram
    Saturday, November 28
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram
    Rail HuntRail Hunt
    Subscribe
    • होम
    • रेलहंट स्पेशल
    • रेल न्यूज
    • बोर्ड/जोन
      • सर्कुलर / आर्डर
      • रेलवे की निविदा
    • रेल यूनियन
    • रेल यात्री
    • आरपीएफ-जीआरपी
    • गपशप
      • साक्षात्कार
    • अभिमत
    • मीडिया
      • सोशल मीडिया
      • समाज-संस्कृति
    • संपर्क
    Rail HuntRail Hunt
    • होम
    • रेलहंट स्पेशल
    • रेल न्यूज
    • बोर्ड/जोन
    • रेल यूनियन
    • रेल यात्री
    • आरपीएफ-जीआरपी
    • अभिमत
    • गपशप
    • मीडिया
    • समाज-संस्कृति
    Home » मालदा डीआरएम आफिस पहुंची CBI, सीनियर क्लर्क उमाशंकर पांडे को उठा ले गयी, चर्चाओं का बाजार गरम
    आरपीएफ-जीआरपी

    मालदा डीआरएम आफिस पहुंची CBI, सीनियर क्लर्क उमाशंकर पांडे को उठा ले गयी, चर्चाओं का बाजार गरम

    Railhunt News DeskBy Railhunt News DeskNovember 28, 2026
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    KOLKATA/MALDA. पूर्व रेलवे के मालदा डिवीजन में रिश्वत मांगने के मामले में केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) की भ्रष्टाचार निरोधक शाखा (ACB), कोलकाता ने बड़ी कार्रवाई की है. सीबीआई ने मालदा डिवीजन के डीआरएम (DRM) कार्यालय स्थित कार्मिक विभाग के कार्यालय अधीक्षक (OS/MLDT) उमा शंकर पांडे के विरुद्ध भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत केस दर्ज किया गया है. सूचना है कि सीबीआई टीम उमाशंकर पांडे को अपने साथ ले गयी. अभी उनकी गिरफ्तारी की पुष्टि नहीं हो सकी है. 

    सीबीआई में दर्ज प्राथमिकी (FIR) विवरण के अनुसार, मामला संख्या RC0102026A0010 26 नवंबर 2026 को पंजीकृत किया गया है. यह कार्रवाई पूर्व रेलवे के मालदा स्थित डीआरएम भवन में कार्यरत Assistant/TELE/CNL मैनक भट्टाचार्य (पुत्र मानब भट्टाचार्य) की शिकायत पर आधारित है. शिकायतकर्ता ने 24 नवंबर 2026 (मंगलवार) को इलेक्ट्रॉनिक माध्यम से पुलिस अधीक्षक (SP), सीबीआई, एसीबी, कोलकाता को लिखित शिकायत भेजकर आरोप लगाया था कि उनकी बकाया MACP (Modified Assured Career Progression) फाइल को आगे बढ़ाने के एवज में 23 नवंबर 2026 को आरोपी उमा शंकर पांडे ने 5,000 रुपये की रिश्वत मांगी थी.

    शिकायत प्राप्त होने के बाद सीबीआई, एसीबी, कोलकाता के उप-निरीक्षक (Sub-Inspector) विशाल पांडे को मामले के सत्यापन और रिपोर्ट सौंपने की जिम्मेदारी दी गई. जांच अधिकारी ने 25 नवंबर 2026 को अपनी सत्यापन रिपोर्ट संबंधित संलग्नकों के साथ प्रस्तुत की. रिपोर्ट में स्पष्ट किया गया कि शिकायतकर्ता मैनक भट्टाचार्य द्वारा लगाए गए अनुचित लाभ (रिश्वत) की मांग के आरोप प्रथम दृष्टया सही और प्रमाणित पाए गए हैं.

    सत्यापन के दौरान यह महत्वपूर्ण तथ्य भी सामने आया कि 25 नवंबर 2026 को शिकायतकर्ता से हुई बातचीत के बाद आरोपी उमा शंकर पांडे ने शुरुआती 5,000 रुपये की मांग को घटाकर 4,000 रुपये की रिश्वत लेने पर सहमति जता दी थी. उप-निरीक्षक विशाल पांडे की सिफारिश के आधार पर सीबीआई ने पाया कि आरोपी का यह कृत्य भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम, 1988 (2018 में संशोधित) की धारा 7 के तहत दंडनीय संज्ञेय अपराध की श्रेणी में आता है.

    इसके बाद पुलिस अधीक्षक, सीबीआई, एसीबी, कोलकाता उमेश कुमार के हस्ताक्षर से नियमित मामला दर्ज किया गया. पूरे प्रकरण की विस्तृत जांच सीबीआई, एसीबी, कोलकाता के पुलिस निरीक्षक (Inspector of Police) वसीम अकरम खान को सौंपी गई है. मामले में आगे की जांच और साक्ष्यों के संकलन की प्रक्रिया जारी है. खबर है कि सभी तथ्य सामने आने के बाद सीबीआई ने मालदा स्थित डिवीजन कार्यालय में छापेमारी कर सीनियर क्लर्क उमाशंकर पांडे से लंबी पूछताछ की. छह घंटे की पूछताछ के बाद सीबीआई की टीम उमाशंकर पांडे को अपने साथ ले जाने की खबर है. सीनियर क्लर्क मूल रूप से बिहार के पटना के रहने वाले बताए जा रहे हैं.

    सीबीआई की कार्रवाई केवल कार्यालय परिसर तक सीमित नहीं रही, बल्कि जांच टीम ने उमाशंकर पांडे से जुड़े रेलवे क्वार्टर को भी सील कर दिया. माना जा रहा है कि क्वार्टर को सील करने का उद्देश्य जांच से जुड़े संभावित दस्तावेजों और अन्य सामग्री को सुरक्षित रखना है. हालांकि, एजेंसी ने फिलहाल यह स्पष्ट नहीं किया है कि क्वार्टर से क्या-क्या बरामद हुआ या किन दस्तावेजों को कब्जे में लिया गया.

    दूसरी ओर यह सूचना भी चर्चा में रही है कि सीबीआई का फोकस भर्ती नियमों के पालन और संभावित मिलीभगत की जांच पर है. एजेंसी यह देख रही है कि नियुक्तियों में नियमों का पालन हुआ या नहीं, और क्या इसमें अन्य कर्मचारियों या अधिकारियों की भूमिका भी है. मालदा डिवीजन में इस कार्रवाई के बाद हलचल बढ़ गई है और आगे की जांच पर सभी की निगाहें टिकी हैं.

    यहां देखे सीबीआई में दर्ज प्राथमिकी 

    CBI ACB Kolkata Eastern Railway Indian Railways MACP file Malda division Prevention of Corruption Act RC0102026A0010 उमा शंकर पांडे पूर्व रेलवे मालदा डिवीजन रिश्वत मामला रेल समाचार सीबीआई
    Share. Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link
    Previous Article37 डीआरएम के पोस्टिंग ऑर्डर जारी, रेलवे बोर्ड ने जारी की सूची, देखें कौन कहां गया
    Railhunt News Desk
    • Website
    • Facebook
    • X (Twitter)
    • Instagram

    देश के अनुभवी मीडिया प्रोफेशनल्स और पत्रकारों का एक ऐसा मंच है, जिसका उद्देश्य रेलवे और परिवहन जगत की खबरों को पूरी विश्वसनीयता के साथ प्रस्तुत करना है।

    Related Posts

    बोर्ड/जोन

    37 डीआरएम के पोस्टिंग ऑर्डर जारी, रेलवे बोर्ड ने जारी की सूची, देखें कौन कहां गया

    November 27, 2026
    आरपीएफ-जीआरपी

    रेलवे टिकटों की कालाबाजारी पर आरपीएफ का एक्शन, चंद्रकोना रोड स्टेशन से ₹1.34 लाख के टिकटों संग आरोपी दलाल गिरफ्तार

    November 26, 2026
    आरपीएफ-जीआरपी

    SE Railway: खड़गपुर RPF में ‘जुगाड़ पोस्टिंग’ का खेल, सुधीर कुमार के बाद शिवलहरी मीना पर मेहरबानी, क्या TMM को ठेंगा दिखाकर IG-DG को गुमराह कर रहे सीनियर कमांडेंट!

    November 26, 2026
    Latest Posts

    मालदा डीआरएम आफिस पहुंची CBI, सीनियर क्लर्क उमाशंकर पांडे को उठा ले गयी, चर्चाओं का बाजार गरम

    November 28, 2026

    37 डीआरएम के पोस्टिंग ऑर्डर जारी, रेलवे बोर्ड ने जारी की सूची, देखें कौन कहां गया

    November 27, 2026

    रेलवे टिकटों की कालाबाजारी पर आरपीएफ का एक्शन, चंद्रकोना रोड स्टेशन से ₹1.34 लाख के टिकटों संग आरोपी दलाल गिरफ्तार

    November 26, 2026

    KHARAGPUR DIVISION: सुरक्षा को लेकर चला बड़ा अभियान, रेलवे की उच्च स्तरीय टीम ने किया सेफ्टी ऑडिट, यात्रियों से की बात

    November 26, 2026

    SE Railway: खड़गपुर RPF में ‘जुगाड़ पोस्टिंग’ का खेल, सुधीर कुमार के बाद शिवलहरी मीना पर मेहरबानी, क्या TMM को ठेंगा दिखाकर IG-DG को गुमराह कर रहे सीनियर कमांडेंट!

    November 26, 2026

    KOLKATA के संतरागाछी स्टेशन पर 12.940 किलो गांजा के साथ महिला गिरफ्तार

    November 23, 2026

    SER GM ने चक्रधरपुर मंडल के जरुली–राजखरसावां रेलखंड का किया निरीक्षण, सुरक्षा व यात्री सुविधाओं पर फोकस

    November 23, 2026

    नई दिल्ली रेलवे स्टेशन के पहाड़गंज की ओर लगी भीषण आग, टिकट काउंटर और ATM चपेट में आये

    November 23, 2026

    झांसी डिवीजन में 48 लोको पायलटों को भेजी गयी ‘चार्जशीट’!, चालकों के रेस्ट रोस्टर और मानसिक तनाव पर छिड़ी नई बहस

    November 22, 2026

    रेलवे यार्ड में दरिंदगी: खाली कोच में महिला का कत्ल, अंगूठी के हॉलमार्क से गुजरात-रायपुर होते हुए कातिल तक पहुंची पुलिस

    November 21, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram
    • About Us
    • Advertisement
    • Write for Us
    • Editorial Policy
    • Privacy
    • Cookies Policy
    • Contact Us
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Railhunt Group