Connect with us

Hi, what are you looking for?

Rail Hunt

न्यूज हंट

TATANAGAR : लोको पायलटों को विषैले सांप से निपटने व सीपीआर देने की दी गयी ट्रेनिंग

JAMSHEDPUR. इलेक्ट्रिक लोको पायलट प्रशिक्षण केंद्र में लोको पायलटों को विषैले सांप की पहचान, सांप काटने पर शरीर में उत्पन्न लक्षण और प्राथमिक उपचार की ट्रेनिंग रेल सिविल डिफेंस टीम द्वारा दी गई. सिविल डिफेंस इंस्पेक्टर संतोष कुमार ने बताया कि बरसात के समय रात्रि में रेलगाड़ी जंगल क्षेत्र में खड़ी होने पर ट्रैक्शन मोटर व अन्य उपकरणों की जांच के क्रम में सांप के विभिन्न प्रजातियों का सामना सामान्य है.

बताया कि सांप काटने पर घायल को चाय, कॉफी, अल्कोहल तथा दर्द की दवा स्प्रिन बिल्कुल न दें. घायल को जितना हो सके, स्थिर रखें, इससे जहर बॉडी में फैलने से रोक सकते हैं और 4 घंटे के अंदर एंटी वेनम का इंजेक्शन अस्पताल में लगवाकर जान बचाई जा सकती है. प्रशिक्षण के दौरान डेमोंस्ट्रेटर अनिल कुमार सिंह और शंकर कुमार प्रसाद के द्वारा बेहोश व्यक्ति को सीपीआर और इंजन में आग लगने पर फायर संयंत्र का प्रशिक्षण दिया गया.

Spread the love

अभी अभी

You May Also Like

आरपीएफ-जीआरपी

मीडिया के सामने दिया बयान, 24 घंटे के भीतर तबादला, अचानक मोदी-शाह को सैल्यूट करने लगे कमांडेंट  AGRA. आगरा कैंट रेलवे स्टेशन पर डिप्टी...

आरपीएफ-जीआरपी

BHOPAL. जबलपुर सीबीआई की टीम ने गुरुवार देर रात सागर में कार्रवाई करते हुए DyCE-II/Con/WCR को एक लाख रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथ...

जोन/बोर्ड/डिवीजन

NEW DELHI. भारतीय रेलवे में अपनी सेवाएं पूरी कर 30 जून को सेवानिवृत्त (Retire) होने वाले कर्मचारियों के लिए एक बड़ी राहत भरी खबर...

आरपीएफ-जीआरपी

अवैध वेंडिंग संचालन को लेकर स्थानीय सिंडिकेट के निशाने पर आ गये थे कमलेश समादार ASC/ROU ने रेलवे बोर्ड को भेजी ‘X’ की शिकायत...