Connect with us

Hi, what are you looking for?

Rail Hunt

न्यूज हंट

चंदौली में जीवनाथपुर के स्टेशन मास्टर को बदमाशों ने गोली मारी, हालत गंभीर

  • ड्यूटी से लौट रहे स्टेशन मास्टर पर जानलेवा हमले से साथी रेलवे कर्मी नाराज

Chandauli . जनपद के जीवनाथपुर में तैनात स्टेशन मास्टर को बाइक सवार बदमाशों ने गोली मार दी. सूचना पाते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल रेल कर्मी को अस्पताल पहुंचाया. बुधवार देर रात हुई घटना की जानकारी पाते ही रेल कर्मियों में आक्रोश व्याप्त है. रेल कर्मियों के साथ अफसर भी गुरूवार को अस्पताल पहुंच गए. पुलिस घायल से पूछताछ के बाद बदमाशों की तलाश में जुट गई है.

मूलरूप से गाजीपुर निवासी वीरेंद्र वर्मा (58) जीवनाथपुर में स्टेशन मास्टर के पद पर तैनात हैं. बुधवार की देर रात ड्यूटी समाप्त होने के बाद अपने घर लौट रहे थे. मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र के औद्योगिक नगर हमीदपुर के समीप जैसे वाे पहुंचे, वहां पहले से घात लगाए बदमाशों ने उन पर गोलियां बरसा दी. गोली कमर में लगते ही स्टेशन मास्टर चीख कर सड़क पर गिर पड़े.

घटना के बाद बदमाश माैके से भाग निकले. गोली की आवाज सुन कर वहां पहुंचे क्षेत्रीय लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी. माैके पर एएसपी विनय सिंह, सीओ और थाना प्रभारी पहुंच गए. पुलिस अफसरों ने आनन-फानन में घायल स्टेशन मास्टर को अस्पताल पहुंचाया.घटना में थाना पुलिस गाेली मारने वालाें की तलाश कर रही है.

घायल स्टेशन मास्टर ने पुलिस को बताया कि कुछ दिन पहले उनका एक अवैध वेंडर से विवाद हुआ था. वेंडर ने उन्हें धमकी दी थी कि वह उन्हें देख लेगा, और उसी ने अपने साथियों के साथ मिलकर इस घटना को अंजाम दिया है. पुलिस और विभागीय अधिकारी मामले की जांच में जुटे हैं और बदमाशों की तलाश जारी है. स्थानीय लोगों और विभाग के अधिकारियों ने घटना की कड़ी निंदा की है और दोषियों को जल्द पकड़ने की अपील की है.

Spread the love

अभी अभी

You May Also Like

न्यूज हंट

59 महीने बाद महानिदेशक लेखापरीक्षा ने लिया संज्ञान, डिवीजन में चल रहे गोलमाल की खुली पोल  SSE/P.WAY/DDU South और North की मिलीभगत से हुआ...

आरपीएफ-जीआरपी

BHOPAL. जबलपुर सीबीआई की टीम ने गुरुवार देर रात सागर में कार्रवाई करते हुए DyCE-II/Con/WCR को एक लाख रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथ...

आरपीएफ-जीआरपी

SER आईजी के मौन ने सिस्टम को बद से बदतर बनाया, सफेद हाथ बनकर रह गये CIB-SIB-IVG ASC/ROU अग्निदेव प्रसाद का आंध्र प्रदेश के...

रेल यूनियन

पूर्व रेलवे के पीसीएसटी से मिले यूनियन नेता, लंबित मांगों पर हुई लंबी वार्ता  KOLKATA. इंडियन रेलवे सिग्नल एंड मेंटेनर्स यूनियन (IRSTMU) ने 8वे...