Close Menu
  • होम
  • रेलहंट स्पेशल
  • रेल न्यूज
  • बोर्ड/जोन
    • सर्कुलर / आर्डर
    • रेलवे की निविदा
  • रेल यूनियन
  • रेल यात्री
  • आरपीएफ-जीआरपी
  • गपशप
    • साक्षात्कार
  • अभिमत
  • मीडिया
    • सोशल मीडिया
  • समाज-संस्कृति
  • संपर्क
  • होम
  • रेलहंट स्पेशल
  • रेल न्यूज
  • बोर्ड/जोन
    • सर्कुलर / आर्डर
    • रेलवे की निविदा
  • रेल यूनियन
  • रेल यात्री
  • आरपीएफ-जीआरपी
  • गपशप
    • साक्षात्कार
  • अभिमत
  • मीडिया
    • सोशल मीडिया
  • समाज-संस्कृति
  • संपर्क
Facebook X (Twitter) Instagram Threads YouTube Telegram
Sunday, October 11
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram
Rail HuntRail Hunt
Subscribe
  • होम
  • रेलहंट स्पेशल
  • रेल न्यूज
  • बोर्ड/जोन
    • सर्कुलर / आर्डर
    • रेलवे की निविदा
  • रेल यूनियन
  • रेल यात्री
  • आरपीएफ-जीआरपी
  • गपशप
    • साक्षात्कार
  • अभिमत
  • मीडिया
    • सोशल मीडिया
  • समाज-संस्कृति
  • संपर्क
Rail HuntRail Hunt
  • होम
  • रेलहंट स्पेशल
  • रेल न्यूज
  • बोर्ड/जोन
  • रेल यूनियन
  • रेल यात्री
  • आरपीएफ-जीआरपी
  • अभिमत
  • गपशप
  • मीडिया
  • समाज-संस्कृति
Home » बारिश के समय सुरक्षित ट्रेन परिचालन एक चुनौती, शार्ट कट से करें परहेज : अनुराग आनंद
देश-दुनिया

बारिश के समय सुरक्षित ट्रेन परिचालन एक चुनौती, शार्ट कट से करें परहेज : अनुराग आनंद

Railhunt News DeskBy Railhunt News DeskAugust 9, 2020
Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
  • दिल्ली डिवीजन के सेफ्टी कॉन्फ्रेंस में S&T कर्मचारियों से रूबरू हुए सीनियर डीएसटीई
  • एक-एक की सुनी समस्या, निदान का दिया आश्वासन, व्यवहार से अभिभूत हुए कर्मचारी

रेलहंट ब्यूरो, नई दिल्ली

इंडियन रेलवे एसएडंटी मैन्टेनर्स यूनियन (IRSTMU) की पहल पर दिल्ली डिवीजन के S&T कर्मचारियों ने “Divisional Safety Video Conference” का आयोजन कर अपनी समस्याओं को सीनियर डीएसटीई अनुराग आनंद के सामने रखा. कॉन्फ्रेंस में सीनियर डीएसटई ने एक-एक कर कर्मचारियों की समस्याओं को सुना और उनके समाधान का भरोसा दिलाया. उन्होंने प्रत्येक कर्मचारी की समस्या को नोट किया. कर्मचारियों के साथ इस प्रकार से SR.DSTE से वीडिओ कान्फ्रेंसिंग के माध्यम से सीधी बातचीत को दिल्ली मंडल के S&T कर्मचारियों ने “इंडियन रेलवे एस एडं टी मैन्टेनर्स यूनियन” (IRSTMU) का सराहनीय प्रयास बताते हुए संगठन के प्रति निष्ठा जाहिर की.

कर्मचारियों को संबोधित करते हुए सीनियर डीएसटीई ने सभी कर्मचारियों से अपील की कि कभी भी मोबाइल फोन पर बातचीत करना हो तो रनिंग रेलवे लाईन से पर्याप्त दूरी बना कर ही फोन पर यदि जरूरी है तो ही बात करें. इसके अलावा बारिश के दिनों में तथा कोरोना की वैश्विक महामारी की वजह से गाड़ियां कम होने की वजह से कई जगहों पर ट्रैक पर जंग लग चुकी है और ट्रैक शंट नहीं हो पा रहा है इस प्रकार कई जगहों पर ट्रेन का सुरक्षित परिचालन एक चुनौतीपूर्ण कार्य सिद्ध हो रहा है. इसलिए इस समय हमें अति चौकन्ना रहने की जरूरत है और इस प्रकार की जगहों को पहले से इंगित कर किसी प्रकार की अनहोनी के रोकथाम के लिए समय रहते उचित कदम उठाया जाना चाहिए. इसके अलावा कर्मचारियों को बहुत ही सजगता से कार्य करने की सलाह देते हुए किसी भी परिस्थित में किसी भी प्रकार का शार्टकट ना करने की सलाह दी.

इस वीडिओ कान्फ्रेंसिंग का संचालन राष्ट्रीय महासचिव आलोक चंद्र प्रकाश ने किया. उन्होंने बताया कि लोकेशन बॉक्स तथा S&T गियरों के आसपास पब्लिक द्वारा गन्दगी यहां तक की मल-मूत्र करने की वजह से हम S&T कर्मचारियों को काम करने में परेशानी होती है और खास तौर पर जब कोरोना जैसी वैश्विक महामारी फैली हुई है हमारे जीवन के लिए खतरनाक साबित हो सकता है. अतः इस प्रकार के लोकेशन को इंगित कर जल्द से जल्द फेन्सिंग कराने का निवेदन किया. संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष नवीन कुमार ने सीनियर डीएसटीई को कर्मचारियों से सीधे संवाद के लिए धन्यवाद देते हुए S&T विभाग के चतुर्थ वर्ग के कर्मचारियों को टेक्नीशियन सिग्नल/टेलीकॉम में पद्दोन्ती के लिए वर्षों से बंद पड़े 25% LDCE की परीक्षा जल्द से जल्द कराने का निवेदन किया.

IRSTMU के राष्ट्रीय सहसचिव रेवती रमण ने कर्मचारियों की सुरक्षा और संरक्षा के लिए सेफ्टी शूज, रेनकोट, विंटर जैकेट, टार्च वाली हेल्मेट, हैंडग्लबस् जल्द से जल्द दिये जाने की मांग की. पुरानी दिल्ली स्टेशन से जेपी मेहता ने पोंइटो पर लूब्रिकेशन का मुद्दा उठाते हुए बताया कि पी वे विभाग में करेक्शन स्लिप नंबर 143 का दिल्ली मंडल में पालन नहीं हो रहा है एवं S&T स्टाफ को ही पोंइटो के लूब्रिकेशन करना पड़ रहा है. आगे बताते हुए उन्होंने कहा कि जहां पूरा विश्व कोरोना महामारी से लड़ रहा है वहीं हमें एक दिन की छुट्टी के लिए भी संघर्ष करना पड़ रहा है.

वहीं दिल्ली के राजू शर्मा ने कर्मचारियों की कमी के कारण अकेला सेक्शन में काम करना पड़ रहा है जबकि S&T विभाग में कोई भी काम अकेले कर पाना संभव नहीं है. सरायरोहीला के हिमांशु ने लॉकडाउन में ड्यूटी नहीं कर पाने पर उनको अनुपस्थित किए जाने के बारे में बताते हुए बताया की उनकी उम्र 55 साल से भी ज्यादा है और उन्हें जानबूझकर परेशान किया जा रहा है.

संगठन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बीएल मीणा ने दिल्ली मंडल के S&T कर्मचारियों के साथ सीनियर डीएसटीई सर के सीधे संवाद को ऐतिहासिक बताते हुए इसे मील का पत्थर कहा. IRSTMU के राष्ट्रीय सहकोषाध्यक्ष ने सभी मंडलों में इसी प्रकार के वीडिओ कान्फ्रेंसिंग की जरूरत पर बल देते हुए कर्मचारियों को IRSTMU को आर्थिक रूप से और अधिक मजबूत करने के लिए अधिक से अधिक सदस्यता लेने का आह्वान किया. राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष महबूब संधी ने IRSTMU की कार्य प्रणाली की प्रशंसा करते हुए कहा कि IRSTMU भारतीय रेलवे की अकेली संस्था है जो अपनी सदस्यता केवल और केवल ऑनलाइन ही देती है यह संस्था को ईमानदारी से चलाने की रणनीति का परिचायक है.

 

Spread the love
Safe train operation is a challenge during rain
Share. Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link
Previous Articleरेलवे बदलेगा 50 ट्रेनों का मार्ग, कई स्टेशनों पर ठहराव को किया रद्द
Next Article रेलवे में बहाली का फर्जी विज्ञापन निकाल लाखों वारे-न्यारे करने का प्रयास, रेल मंत्रालय ने जारी किया स्पष्टीकरण
Railhunt News Desk
  • Website
  • Facebook
  • X (Twitter)
  • Instagram

देश के अनुभवी मीडिया प्रोफेशनल्स और पत्रकारों का एक ऐसा मंच है, जिसका उद्देश्य रेलवे और परिवहन जगत की खबरों को पूरी विश्वसनीयता के साथ प्रस्तुत करना है।

Related Posts

रेल यूनियन

दर्दनाक हादसा: वंदे भारत एक्सप्रेस की चपेट में आकर S&T के सीनियर टेक्टीशियन की मौत

October 10, 2026
रेलहंट स्पेशल

MATHURA: कागजी दावों के बीच दम तोड़ रहे रेलकर्मी, फरह स्टेशन पर मालगाड़ी की चपेट में आने से की-मैन राम सिंह की दर्दनाक मौत

October 6, 2026
रेल यूनियन

रेलकर्मियों का फूटा गुस्सा: ’12 घंटे नहीं, 8 घंटे की ड्यूटी दो’, सीवान में सुरक्षा सेमिनार के दौरान उठी बोनस और कैडर री-स्ट्रक्चरिंग की मांग

September 30, 2026
Latest Posts

दर्दनाक हादसा: वंदे भारत एक्सप्रेस की चपेट में आकर S&T के सीनियर टेक्टीशियन की मौत

October 10, 2026

SER: एशियन गेम्स की गोल्ड जीतने वाली दक्षिण पूर्व रेलवे की मेडलिस्ट सलिमा टेटे, निक्की प्रधान और दीपिका सोरेंग सम्मानित

October 10, 2026

राजनीति की भेंट चढ़ेगी आम जनता: दिल्ली में प्रदर्शन और सियासत के बीच उत्तर रेलवे ने रद्द कीं दर्जनों ट्रेनें

October 10, 2026

असम में RPF की बड़ी कार्रवाई: कामाख्या रेलवे स्टेशन से 57 संदिग्ध बांग्लादेशी गिरफ्तार

October 9, 2026

पुलिस और रेलकर्मियों के बीच टकराव, टिकट विवाद पर गरमाई सियासत में यूनियन की इंट्री

October 8, 2026

भारतीय रेलवे का बड़ा कदम: दिसंबर से बदल जाएगी रिजर्वेशन टिकटों की PNR सीरीज, जानें क्या होगा असर

October 6, 2026

MATHURA: कागजी दावों के बीच दम तोड़ रहे रेलकर्मी, फरह स्टेशन पर मालगाड़ी की चपेट में आने से की-मैन राम सिंह की दर्दनाक मौत

October 6, 2026

बैतूल के कौस्तुभ परिहार बने भारत में स्विट्जरलैंड दूतावास के आर्थिक सलाहकार, जिले के लिए गौरव का क्षण

October 4, 2026

TATANAGAR: जालियांवाला बाग एक्सप्रेस रद्द करने का विरोध, AGM के दौरे से ठीक पहले CGPC की आपात बैठक, आर-पार का अल्टीमेटम

October 4, 2026

आम जनता देखती रही स्क्रीन, दलाल उड़ा ले गए तत्काल टिकट! अब दिल्ली हाईकोर्ट करेगा हिसाब

October 1, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Railhunt Group