ROURKELA. रेलवे क्षेत्र में सक्रिय चोरों बीती रात राउरकेला के कलुंगा रेलवे स्टेशन पर खड़ी मालगाड़ी के इंजन को अपना निशाना बना लिया. चोर मंगलवार की रात यहां खड़ी मालगाड़ी के इंजन पर चढ़कर केबुल और चॉबी लेकर फरार हाे गये. घटना रात करीब 10.30 बजे की बतायी जा रही है. यहां खड़ी मालगाड़ी संख्या 33213/33108 के पीछे वाले रेल इंजन पर असामाजिक तत्व चढ़े और केबल और चाबी निकालकर चलते बने.
मालगाड़ी के दूसरे इंड के इंजन पर मौजूद चालक ने इसकी सूचना अधिकारियों की दी. जिसके बाद अधिकारी हरकत में आये. इस दौरान काफी देर तक मालगाड़ी स्टेशन पर खड़ी रही. कलुंगा रेलवे स्टेशन की इस चोरी ने राउरकेला आरपीएफ की कार्य प्रणाली पर सवाल उठ रहे हैं.
- पटरी पर दौड़ती शिक्षा : जानिए भारत के पहले ‘रेलवे विश्वविद्यालय’ गति शक्ति विश्वविद्यालय की हर खास बात - September 9, 2026
- रेलवे बोर्ड का बड़ा फैसला, ESM Grade-II कर्मचारियों के लिए इंटर-रेलवे ट्रांसफर का रास्ता साफ - September 9, 2026
- आरा जंक्शन में महानंदा एक्सप्रेस के डिरेल होने पर उठ रहे गंभीर सवाल,तकनीकी गड़बड़ी या सुरक्षा से बड़ा खिलवाड़! - September 6, 2026



















































































