Connect with us

Hi, what are you looking for?

Rail Hunt

रेल न्यूज

रांची : एसआईजी टीम ने स्टेशन परिसर में यात्री सुविधाओं का हाल जाना

दक्षिण पूर्व रेलवे रांची मंडल अंतर्गत रांची के एडीआरएम मनीष कुमार के नेतृत्व में एसआईजी की एक टीम ने रांची स्टेशन परिसर का निरीक्षण किया. इस क्रम में यात्री सुविधाओं पर विशेष जोर दिया गया . खासतौर से कैटरिंग और पे एंड यूज टॉयलेट की वर्तमान स्थिति पर अधिकारियों ने नाराजगी व्यक्त की . उन्होंने कहा कि यात्री सुविधाओं से जुड़ी हर व्यवस्था चाक-चौबंद रहनी चाहिए .

इस मामले में किसी प्रकार की हीला हवाली बर्दाश्त नहीं की जाएगी . परिसर में खानपान के स्टालों की कमी की बात अधिकारियों ने महसूस की और इस बाबत मातहतों को जरूरी दिशा-निर्देश दिए. उन्होंने कहा कि आवश्यक होने पर संबंधित विभाग के लोग अधिकारियों से संपर्क कर सकते हैं लेकिन परिसेवा की गुणवत्ता में कोई कमी नहीं आनी चाहिए ‌. निरीक्षण के दौरान सीनियर डीएमई और सीनियर डीएसटी समेत बड़ी संख्या में महकमे के अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे .

 

Spread the love

अभी अभी

You May Also Like

जोन/बोर्ड/डिवीजन

• रेलवे बोर्ड का बड़ा फैसला: चिकित्सा परिचर्या नियम (RMAR), 2013 के पैरा 601 (4) में हुआ संशोधन • हार्ट अटैक, दुर्घटना और प्रसव...

आरपीएफ-जीआरपी

मीडिया के सामने दिया बयान, 24 घंटे के भीतर तबादला, अचानक मोदी-शाह को सैल्यूट करने लगे कमांडेंट  AGRA. आगरा कैंट रेलवे स्टेशन पर डिप्टी...

न्यूज हंट

TATANAGAR/CKP. दक्षिण पूर्व रेलवे के चक्रधरपुर (CKP) रेल मंडल का वाणिज्य (Commercial) विभाग एक बार फिर भेदभावपूर्ण तबादलों और प्रशासनिक विसंगतियों को लेकर सुर्खियों...

आरपीएफ-जीआरपी

वर्दी का रौब पड़ा भारी, स्टेशन मास्टर को केबिन से खींचकर प्लेटफॉर्म पर घसीटा, पीटा, बिना चेन पुलिंग महिला यात्री से 1000 रुपये वसूलने...