Connect with us

Hi, what are you looking for?

Rail Hunt

रेल यूनियन

रिक्स एंड हार्डशिप एलाउंस की फाइल मिनिस्ट्री ऑफ फाइनेंस के पास, नवंबर-दिसंबर तक लागू होने की संभावना

  • IRSTMU की टीम ने रेलवे बोर्ड के मेंबर/इंफ्रा, ईडी/सिग्नल, ईडी/एसएम, ईडी/टेली और Advisor सिग्नल एंड टेलीकम्युनिकेशन की बात
  • टेलीकॉम के लिए भी बनेगा Night Failure Ganga & बड़े स्टेशनों पर बनेगा शिफ्ट ड्यूटी रोस्टर, कई मुद्दों पर अधिकारी भी सहमत 

इंडियन रेलवे एस एंड टी मेंटेनर्स यूनियन #IRSTMU की टीम ने मंगलवार 11 जून 2022 को रेलवे बोर्ड के मेंबर/इंफ्रा, ईडी/सिग्नल, ईडी/एसएम, ईडी/टेली और Advisor सिग्नल एंड टेलीकम्युनिकेशन से मिलकर S&T कर्मचारियों की विभिन्न लंबित मांगों पर घंटों विचार मंथन किया. रेलवे बोर्ड के मेंबर/इंफ्रा सुधांशु शर्मा ने कर्मचारियों की क्वालिफिकेशन को अपग्रेड पर सहमति जतायी. उनसे टीम ने कर्मचारियों को उच्च क्वालिटी के टूल्स और सेफ्टी किट देने पर की बात की, जिसमें सुधांशु शर्मा ने लिस्ट बनाकर देने को कहा. उन्हाेने आश्वस्त किया कि जल्दी ही उनकी मांगों को लागू कर दिया जायेगा. वार्ता के क्रम में कर्मचारियों के ट्रेनिंग में भी सुधार पर चर्चा की गयी.

IRSTMU की टीम ने रेलवे बोर्ड के ED/SIGNAL रामेश्वर मीणा से भी मुलाकात की और उनसे विभिन्न मुद्दों पर बात की. ED/SIGNAL देने पर यूनियन ने उन्हें शुभकामना दी और अपनी मांगों को लेकर लंबी चर्चा की. वार्ता में रिक्स एंड हार्डशिप एलाउंस पर बात हुई. इसमें यह बात सामने आयी कि रेलवे बोर्ड के स्तर से पास हो गया यह मिनिस्ट्री ऑफ फाइनेंस में चला गया है. इसके नवंबर-दिसंबर 2022 तक लागू होने की संभावना है. कैडर रिस्ट्रक्चरिंग, क्वालिफिकेशन अपग्रेडेशन के साथ ग्रेड पे अपग्रेड करने का भी आश्वासन यूनियन को मिला.

यूनियन की टीम ने रेलवे बोर्ड में ED/SM संदीप माथुर के सामने कर्मचारियों के क्वालीफिकेशन को Bsc करने तथा उन्हें उच्च ग्रेड पे देने का मुद्दा रखा. वार्ता में LDCE के द्वारा पदोनति को सभी जोनों में समान रूप से लागू करने का आश्वासन मिला. ED/SM ने कर्मचारियों को मिलने वाले सेफ्टी जैकेट, शूज तथा रेनकोट के क्वालिटी में सुधार कराने का आश्वासन दिया. कर्मचारियों के रन ओवर की घटनाओं को देखते हुए उसे एक सेफ्टी डिवाइस देने का आश्वासन दिया, ताकि उसे काम करने के दौरान ट्रेन आने का सिग्नल मिल सके.

रेलवे बोर्ड के ED/TELE राकेश रंजन एवं डायरेक्टर Tele धर्मेंद्र ने टीम IRSTMU द्वारा दी गयी समस्याओं की सूची को ध्यान से देखने के बाद अध्रिकांश मांगों पर अपनी सहमति जतायी. टेक्नीशियन केडर को कैसे रीस्ट्रक्चर किया जाए इस पर विस्तार से बात हुई. AMC की जगह ARC करने के प्रस्ताव पर भी उन्होंने साकारात्मक आश्वासन दिया. रिक्स एवं हार्डशिप एलाउंस को लागू होने की पूरी संभावना जतायी. कहा कि टेलीकॉम विभाग में भी डायरेक्ट ग्रेड – 1 में भर्ती होगी.

रेलवे बोर्ड के Advisor/S&T अरूण सक्सेना ने टीम IRSTMU के साथ वार्ता में S&T कर्मचारियों के रन ओवर की घटनाओं को रोकने पर चर्चा की. उनके साथ यूनियन ने कर्मचारियों की ट्रेनिंग, उसकी क्वालिटी पर बात की. कैडर रिस्ट्रक्चरिंग पर उन्होंने सहमति जतायी. कर्मचारियों की क्वालिफिकेशन को अपग्रेड करने के बारे में उन्होंने आश्वासन दिया तथा ग्रेड पे को भी उसी हिसाब से अपग्रेड करवाने की बात कही. उन्होंने सभी बातों को रेलवे बोर्ड स्तर पर रखने का आश्वासन दिया.

इस मौके पर यूनियन के राष्ट्रीय सहसचिव रेवती रमण, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बीएल मीणा,  जगन मीणा,  अमित कुमार, संत राम सरोज आदि उपस्थित थे. इंडियन रेलवे एस एंड टी मैंटेनर्स यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष नवीन कुमार एवं महासचिव आलोक चन्द्र प्रकाश ने IRSTMU टीम की इस पहल और कर्मचारियों को लेकर अधिकारियों के साथ बनाये गये समन्वय को बेहतर कदम बताया और इसके लिए बधाई दी.

IRSTMU की मांगों पर हुआ विचार मंथन 

1. रिक्स एंड हार्डशिप एलाउंस, नाइट फ्लेयोर गैंग व शिफ्ट ड्यूटी रोस्टर

2. कैडर रिस्ट्रक्चरिंग, क्वालिफिकेशन के साथ ग्रेड पे अपग्रेडेशन

3 .AMC की जगह ARC करने का शीघ्र लागू करने का आश्वासन

4. टेलीकॉम विभाग में भी डायरेक्ट ग्रेड – 1 में भर्ती की उम्मीद

5. LDCE के द्वारा पदोनति को सभी जोनों में समान रूप से लागू करना

6. कर्मचारियों को सेफ्टी जैकेट, शूज तथा रेनकोट की क्वालिटी में सुधार

7. रन ओवर से बचाव के लिए सेफ्टी डिवाइस देने पर हुआ निर्णय

8. कर्मचारियों के ट्रेनिंग की गुणवत्ता में सुधार पर बात

Railhunt News Desk
Follow Us
Spread the love

अभी अभी

You May Also Like

न्यूज हंट

59 महीने बाद महानिदेशक लेखापरीक्षा ने लिया संज्ञान, डिवीजन में चल रहे गोलमाल की खुली पोल  SSE/P.WAY/DDU South और North की मिलीभगत से हुआ...

आरपीएफ-जीआरपी

BHOPAL. जबलपुर सीबीआई की टीम ने गुरुवार देर रात सागर में कार्रवाई करते हुए DyCE-II/Con/WCR को एक लाख रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथ...

आरपीएफ-जीआरपी

SER आईजी के मौन ने सिस्टम को बद से बदतर बनाया, सफेद हाथ बनकर रह गये CIB-SIB-IVG ASC/ROU अग्निदेव प्रसाद का आंध्र प्रदेश के...

रेल यूनियन

पूर्व रेलवे के पीसीएसटी से मिले यूनियन नेता, लंबित मांगों पर हुई लंबी वार्ता  KOLKATA. इंडियन रेलवे सिग्नल एंड मेंटेनर्स यूनियन (IRSTMU) ने 8वे...