Coolie New Rate: रेलवे बोर्ड ने कुलियों की सुविधा बढ़ाने के बाद मेहनताना में वृद्धि करने के आदेश दिए हैं. बढ़ती महंगाई को देखते कुली लंबे समय से सामान ढोने के एवज में किराया बढ़ाने की मांग कर रहे थे.
रेलवे ने लगभग पांच साल बाद कुलियों को किराए की दर में इजाफा किया है. रेलवे बोर्ड के आदेश के बाद रायपुर डिविजन में इस पर अमल किया है, दूसरे डिवीज़न भी इस पर पहल कर रहे हैं.
रेलवे बोर्ड के अनुसार इसे देशभर के सभी 68 डिविजनों में लागू किया जाना है. सभी जोनल महाप्रबंधको को यह अधिकार दिया गया है कि वे कुली के भर उठाने की दरों को समीक्षा कर तर्क संगत बनाएं.
नए आदेश के तहत कुलियों के किराए में 40 फ़ीसदी तक की बढ़ोतरी की गई है. ग्रेट A1 वाले स्टेशनों पर ₹100 की जगह अब न्यूनतम किराया 140 रुपए होगा. वही ग्रेड बी वाले स्टेशनों पर ₹70 की जगह या बढ़ोतरी ₹100 तक होगी. इसके अलावा अलग-अलग श्रेणी में अलग रेट तय किया गया है.
- KOLKATA : रोटरी क्लब ऑफ गार्डन रीच ने मनायी स्वर्ण जयंती, समारोह में दिखा समाज सेवा और उल्लास का संगम - September 13, 2026
- UMRKS में घमासान, आमने-सामने आए दो गुट, एक-दूसरे को निष्कासित कर नई कमेटियों का ठोंका दावा - September 12, 2026
- दिवाली-छठ पर पूर्वोत्तर भारत जाने वाली ट्रेनों में सीटें फुल, विशेष ट्रेनें चलाने की उठी मांग - September 12, 2026



















































































