Close Menu
    • होम
    • रेलहंट स्पेशल
    • रेल न्यूज
    • बोर्ड/जोन
      • सर्कुलर / आर्डर
      • रेलवे की निविदा
    • रेल यूनियन
    • रेल यात्री
    • आरपीएफ-जीआरपी
    • गपशप
      • साक्षात्कार
    • अभिमत
    • मीडिया
      • सोशल मीडिया
      • समाज-संस्कृति
    • संपर्क
    Facebook X (Twitter) Instagram Threads YouTube Telegram
    Saturday, November 7
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram
    Rail HuntRail Hunt
    Subscribe
    • होम
    • रेलहंट स्पेशल
    • रेल न्यूज
    • बोर्ड/जोन
      • सर्कुलर / आर्डर
      • रेलवे की निविदा
    • रेल यूनियन
    • रेल यात्री
    • आरपीएफ-जीआरपी
    • गपशप
      • साक्षात्कार
    • अभिमत
    • मीडिया
      • सोशल मीडिया
      • समाज-संस्कृति
    • संपर्क
    Rail HuntRail Hunt
    • होम
    • रेलहंट स्पेशल
    • रेल न्यूज
    • बोर्ड/जोन
    • रेल यूनियन
    • रेल यात्री
    • आरपीएफ-जीआरपी
    • अभिमत
    • गपशप
    • मीडिया
    • समाज-संस्कृति
    Home » ‘रेलवे बिल्डिंग मेंटेनेंस सिस्टम’ से होगी अवासों की मरम्मत, काम का फिडबैक दे सकेंगे रेलकर्मी
    मीडिया

    ‘रेलवे बिल्डिंग मेंटेनेंस सिस्टम’ से होगी अवासों की मरम्मत, काम का फिडबैक दे सकेंगे रेलकर्मी

    Railhunt News DeskBy Railhunt News DeskJune 7, 2024
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    NEW DELHI. रेलवे कर्मचारियों की आम शिकायत रहती है कि आवास व क्वार्टर की टूट रही छत, फर्श, दरवाजे आदि को ठीक करने के लिए आईओडब्ल्यू कार्यालय का चक्कर लगाना पड़ता है. इसके बाद भी उनकी शिकायतों का बेहतर तरीके से समाधान नहीं हो पाता. यही नहीं अपनी शिकायत की सुनवाई का भी कोई उचित मंच उनके पास उपलब्ध नहीं है.  रेलकर्मियों की इन शिकायतों के निवारण के लिए रेलवे बोर्ड ने रेलवे बिल्डिंग मेंटेनेंस सिस्टम (आरबीएमएस) ऐप लांच किया है.  इसमें रेलकर्मी शिकायत दर्ज कराने के साथ ही कराये गये काम पर फिडबैक भी दर्ज कर सकेंगे.

    रेलवे कर्मचारी अपने क्वार्टरों व आवास को ठीक कराने के लिए इस पर शिकायत दर्ज करा सकेंगे. इसमें कर्मचारी की शिकायत नंबर के अनुसार दर्ज होगी और शिकायत पर एक निश्चित समय अवधि में रेलवे के लोगों को संज्ञान लेना होगा. रेलवे कर्मियों की आम शिकायत है कि छोटी से छोटी परेशानी के लिए भी इंजीनियरिंग विभाग में सीनियर सेक्शन इंजीनियर (वर्क्स) के यहां महीनों तक चक्कर लगाने के बाद भी उनकी शिकायत का बेहतर समाधा नहीं हो पाता है. मजबूरी में लोगों को निजी राशि खर्च कर मकान की मरम्मत करानी पड़ती है.

    लगातार पीएनएम व अन्य प्लेटफार्मों पर ये मुद्दे उठाये जाने के बाद रेलवे बोर्ड ने ”बिल्डिंग मेंटेनेंस सिस्टम (आरबीएमएस)” ऐप लांच किया है. ऐप पर शिकायत व रजिस्टर कर रेलकर्मियों अपने आवास की मरम्मत व सुधार करा सकेंगे. इस ऐप पर रेल कर्मचारी अपना मकान, रेलवे बिल्डिंग, कार्यालय की समस्याएं दर्ज कराएंगे. रेलवे बोर्ड के अनुसार आईआर-बीएसआईएस (बिल्डिंग स्ट्रक्चर इनफार्मेशन सिस्टम) पर कर्मचारी को अपने नाम आवंटित मकान का ब्योरा दर्ज करना होगा. इसके बाद उसकी समस्या का समाधान हो जाएगा.

    रेलवे बोर्ड के सूत्रों के अनुसार रेलवे कर्मचारियों के क्वार्टर के सुधार के लिए बिल्डिंग मेंटेनेंस सिस्टम लांच किया गया है. क्वार्टर की मरम्मत व अन्य समस्याओं के लिए रेलकर्मी इस पर शिकायत रजिस्टर करा सकेंगे. अपने नाम आवंटित आवास पर कर्मचारी अपनी समस्या दर्ज करा सकते हैं. पूरे मामले में बड़ी बात है कि अब तक के काम की गुणवत्ता के लिए कोई फीडबैक प्रणाली नहीं है. इसे लेकर ही क्वार्टरों के रखरखाव की शिकायत दर्ज करने के लिए “रेलवे बिल्डिंग मेंटेनेंस सिस्टम” (आरबीएमएस) मोबाइल ऐप विकसित किया गया है.

    ऐप में शिकायतों के अलावा समाधान की निगरानी व उस पर फीडबैक देने की सुविधा भी मिलेगी. ऐप गूगल प्ले स्टोर पर उपलब्ध है. क्षेत्रीय रेलवे को स्टाफ क्वार्टर रखरखाव/शिकायत प्रणाली के प्रबंधन के लिए ऐप का उपयोग करने की सलाह दी गयी है.

    Railway Building Maintenance System railway houses repairing
    Share. Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link
    Previous Articleखड़गपुर : रेलकर्मियों ने ली पर्यावरण संरक्षण की शपथ, नुक्कड़ नाटक से बताया महत्व
    Next Article SER : ओम प्रकाश चरण ने (CPRO) मुख्य जनसंपर्क अधिकारी का कार्यभार संभाल
    Railhunt News Desk
    • Website
    • Facebook
    • X (Twitter)
    • Instagram

    देश के अनुभवी मीडिया प्रोफेशनल्स और पत्रकारों का एक ऐसा मंच है, जिसका उद्देश्य रेलवे और परिवहन जगत की खबरों को पूरी विश्वसनीयता के साथ प्रस्तुत करना है।

    Related Posts

    मीडिया

    NAGPUR DIVISION: ‘स्ट्रे-डॉग कम्प्लायंस रिपोर्ट’ पर उठाये सवाल, मानवाधिकार आयोग और रेलवे बोर्ड से हस्तक्षेप की मांग

    September 23, 2026
    मीडिया

    चलती ट्रेन में TTE पर लोको पायलट को धक्का देने का आरोप, आरपीएफ ने छीना मोबाइल!

    July 9, 2026
    मीडिया सोशल मीडिया

    ट्रेन खड़ी कर समोसे लेने चले गये लोको पायलट, सोशल मीडिया पर वायरल दावे पर रेलवे ने बतायी सच्चाई

    July 8, 2026
    Latest Posts

    शताब्दी के श्रमिक योद्धा: 109 वर्षीय कॉमरेड केएल गुप्ता का निधन, जाने… रेलवे में क्या था उनका ऐतिहासिक योगदान

    November 7, 2026

    उत्तर रेलवे ने दो इंस्टाग्राम हैंडलर्स पर कसा शिकंजा, भ्रामक वीडियो वायरल करने के मामले में FIR 

    November 6, 2026

    Karmabhoomi Express fire: पंजाब के राजपुरा में अमृतसर से बंगाल जा रही कर्मभूमि एक्सप्रेस की चार बोगियां जलकर खाक, यात्रियों में अफरातफरी

    November 6, 2026

    Railway DA Update: रेलकर्मियों को मिला दिवाली गिफ्ट! 1 जुलाई से प्रभावी 63% DA का एरियर, 8 नवंबर से पहले खाते में आएगी राशि

    November 6, 2026

    आगरा AOM आत्महत्या मामले में निशाने पर आये SR DOM, रेलवे बोर्ड लेगा एक्शन!, जाने क्या है प्रताड़ना से ‘VRS’ तक की कहानी

    November 4, 2026

    RPF के नये DG ने संभाली कमान, दानापुर इंस्पेक्टर प्रदीप बरनवाल पर गिरी गाज, IPF संजीव कुमार को प्रभार

    November 3, 2026

    JHANSI DIVITION में मान्यता प्राप्त यूनियनों की तानाशाही या अवैध वसूली! चंदा कटौती पर रेलकर्मियों का फूटा गुस्सा

    November 3, 2026

    भारतीय रेलवे मजदूर संघ (BRMS) ने लॉन्च की मासिक ई-पत्रिका, संगठन संवाद और कर्मचारी हितों को मिलेगी नई मजबूती

    November 2, 2026

    आगरा DRM ऑफिस में संदिग्ध हालत में मिला AOM का शव, परिवार ने लगाया मानसिक प्रताड़ना के आरोप

    November 2, 2026

    CKP DIVISION: रेलवे लीज जमीन अतिक्रमण के विवादों में घिरे IOW/LAND उपेंद्र कुमार सिंह हटाए गए, MDDTI भेजे गए, अशोक कुमार होंगे नये SSE

    November 1, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram
    • About Us
    • Advertisement
    • Write for Us
    • Editorial Policy
    • Privacy
    • Cookies Policy
    • Contact Us
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Railhunt Group