Connect with us

Hi, what are you looking for?

Rail Hunt

न्यूज हंट

खड़गपुर : रेलकर्मियों ने ली पर्यावरण संरक्षण की शपथ, नुक्कड़ नाटक से बताया महत्व

KHARAGPUR. खड़गपुर रेलमंडल में 5 जून 2024 को मिशन लाइफ की ओर से विश्व पर्यावरण दिवस पर पौधारोपण के प्रति जागरूकता पैदा करने के लिए कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इसमें वर्तमान वर्ष की थीम “भूमि पुनरुद्धार, मरुस्थलीकरण और सूखे से निपटने की क्षमता” पर जोर रहा.

सुबह 7.30 बजे से सेरसा स्टेडियम में आयोजित कार्यक्रम में  डीआरएम खड़गपुर केआर चौधरी ने अधिकारियों को पर्यावरण संरक्षण की शपथ दिलाई. पर्यावरण संरक्षण की थीम पर डीसीए के सदस्यों ने नुक्कड़ नाटक का मंचन किया. डीआरएम खड़गपुर ने सभी शाखा अधिकारियों के साथ “2030 तक शुद्ध शून्य कार्बन उत्सर्जन लक्ष्य” प्राप्त करने के लिए सेरसा स्टेडियम, कब्रिस्तान मैदान, पर्यावरण पार्क, क्रिकेट ग्राउंड, जिला स्काउट डेन आदि में पौधारोपण अभियान चलाया.

स्काउट्स एंड गाइड्स, सिविल डिफेंस और अन्य सामाजिक समूहों की मदद से विश्व पर्यावरण दिवस पर जागरूकता प्रभात फेरी निकाली गयी. डीआरएम केआर चौधरी ने सभा को संबोधित करते हुए कार्य स्थलों, स्टेशनों और कॉलोनियों में स्वच्छता के महत्व पर जोर दिया. उन्होंने पर्यावरण के अनुकूल जीवन शैली अपनाकर पर्यावरण संरक्षण के उपायों को अपनाने की भी जानकारी दी.

Railhunt News Desk
Follow Us
Spread the love

अभी अभी

You May Also Like

जोन/बोर्ड/डिवीजन

• रेलवे बोर्ड का बड़ा फैसला: चिकित्सा परिचर्या नियम (RMAR), 2013 के पैरा 601 (4) में हुआ संशोधन • हार्ट अटैक, दुर्घटना और प्रसव...

आरपीएफ-जीआरपी

मीडिया के सामने दिया बयान, 24 घंटे के भीतर तबादला, अचानक मोदी-शाह को सैल्यूट करने लगे कमांडेंट  AGRA. आगरा कैंट रेलवे स्टेशन पर डिप्टी...

न्यूज हंट

TATANAGAR/CKP. दक्षिण पूर्व रेलवे के चक्रधरपुर (CKP) रेल मंडल का वाणिज्य (Commercial) विभाग एक बार फिर भेदभावपूर्ण तबादलों और प्रशासनिक विसंगतियों को लेकर सुर्खियों...

आरपीएफ-जीआरपी

वर्दी का रौब पड़ा भारी, स्टेशन मास्टर को केबिन से खींचकर प्लेटफॉर्म पर घसीटा, पीटा, बिना चेन पुलिंग महिला यात्री से 1000 रुपये वसूलने...