Connect with us

Hi, what are you looking for?

Rail Hunt

मीडिया

प्रयागराज : ऑन ड्यूटी टीटीई को पीटने वाले जीआरपी के दो जवान सस्पेंड, अब चल रहा है ट्वीटर वार

इलाहाबाद. 14217 प्रयागराज – चंडीगढ़ उतरांचल एक्सप्रेस के एसी कोच में आरक्षण को लेकर हुए विवाद में टिकट निरीक्षक  हरिशंकर पोरवार की रेल पुलिस के जवानों द्वारा की गयी पिटाई पर हंगामा मचा हुआ है. हालांकि रेल एसपी ने आरोपी दोनों जवानों को निलंबित करते हुए जांच बैठा दी है लेकिन अब इस विवाद को लेकर ट्वीटर जंग का मैदान बन गया है. बड़ी संख्या में लोग टिकट निरीक्षक के समर्थन में सामने आ गये है और रेल पुलिस के जवानों पर कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे.

ऐसे लोगों में आम यात्रियों से लेकर टीटीई संवर्ग के लोग भी शामिल है जो इंडियन रेलवे टिकट चेकिंग स्टॉफ एसोसिएशन के बैनर तले कार्रवाई की मांग कर रहे. ऐसे लोगों का कहना है कि रेल पुलिस के जवान अक्सर बिना टिकट के अन्य लेागों के साथ एसी कोच में चले आते है और टीटीई पर अनैतिक दबाव बनाकर अपनी बात मनवाने का प्रयास करते हैं. इन लोगों का कहना है कि रेलवे की सेवा से पूरी तरह रेल पुलिस को बाहर निकालने के बाद ही इन समस्याओं का हल सुनिश्चित हो सकता है.

ट्वीटर पर चल रहा विचार वार 

दूसरी ओर कई लोग घटना पर दु:ख जताने के साथ टीटीई की भूमिका  पर सवाल उठा रहे हैं. ऐसे लोगों का कहना है कि टीटीई अवैध उगाही के लिए कोच में बिना टिकट अथवा प्रतीक्षा सूची वालों को पिछले दरवाजे से इंट्री देते है, इसे लेकर अक्सर विवाद होता है. इस बार भी ऐसा ही हुआ जो विवाद का कारण बना. विवाद के बीच टीटीई ने रेल पुलिस के जवानों के साथ दुर्व्यवहार किया जिसे लेकर बात बढ़ी. तर्क दिया जा रहा है कि सिर्फ सीट नहीं देने से मारपीट करने का कोई कारण स्पष्ट नहीं होता है? इसलिए पूरे मामले की जांच के बाद दोनों पक्षा पर कार्रवाई की जाये.

मामले में रेल प्रशासन और रेल पुलिस के आला अधिकारियों ने जांच शुरू कर दी है, जिसका निर्णय देर-सवेर आना है. लेकिन इस बीच ट्वीर पर चल रहा विचार युद्ध में कई लोगों के कूद पड़ने से विवाद दिलचस्प मोड़ पर पहुंच गया है.

 

Spread the love
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

अभी अभी

You May Also Like

न्यूज हंट

इमरजेंसी आरक्षण कोटा आवंटन में चल रहे गोलमाल की भी जांच कर रही है सीबीआई ठेकेदार से बकाया 8.50 लाख का लंबित बिल क्लीयर...

जोन/बोर्ड/डिवीजन

नये ज्वाइन टेक्नीशियन में ड्रॉपआउट रेट अधिक, वर्क प्रेशर-मेंटल स्ट्रेस से निपटने में आ रही मुश्किलें  50 परसेंट नए जॉइन करने वाले कुछ माह...

जोन/बोर्ड/डिवीजन

NEW DELHI. रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव ने 52 हफ्तों में 52 सुधारों की घोषणा की थी, लेकिन कई जोन से लेकर डिवीजन तक यह मजाक बनकर...

न्यूज हंट

ट्रांसफर-पोस्टिंग की प्रकिया को लेकर लगातार सवालों में घेरे में आ रहा है कार्मिक विभाग नियमों के विरुद्ध सीनियर को ब्रांच लाइन में दी...