नई दिल्ली. रेलवे को मीडिया में आ रही उन खबरों पर आखिरकार स्पष्टीकरण देना पड़ा है जिसमें डीजल पर चलने वाली ट्रेनों के टिकट में अधिभार शुल्क जोड़ने की बात सामने आयी थी. रेलवे ने स्पष्ट किया है कि डीजल इंजन से चलने वाली भी किसी यात्री गाड़ियों का किराया मे अतिरिक्त कोई शुल्क लिया जाएगा. रेलवे मंत्रालय ने PIB के माध्यम से इसका स्पष्टीकरण 14 अप्रैल(गुरुवार) को जारी किया.
इसमें कहा गया है कि मीडिया का एक वर्ग सवाल कर रहा है कि क्या भारतीय रेलवे उन ट्रेनों पर अधिभार (सरचार्ज) लगाने जा रही है, जो डीजल से चलाई जा रही हैं. सभी संबंधित लोगों के मार्गदर्शन के लिए सूचित किया जाता है कि भारतीय रेलवे की ऐसी कोई योजना नहीं है. यह अनुमान निराधार हैं.
Clarification about Levy of surcharge on trains run on diesel traction.https://t.co/HJF1ptGusy pic.twitter.com/Q5qg1PjiF7
— Ministry of Railways (@RailMinIndia) April 14, 2022
पेट्रोल और डीजल के दामों में हो रहे वृद्धि को देखते हुए मीडिया में इस बात की चर्चा आयी थी कि रेलवे अब डीजल इंजन से चलने वाली ट्रेनों मे अतिरिक्त शुल्क वसूल करेगा. चर्चा इतनी तेज हुई कि आखिरकार रेलवे को बयान जारी कर इन चर्चाओं का खंडन करना पड़ा.
- Itarsi : रेलवे बुकिंग काउंटर से 4.47 लाख के गबन में CBS को नहीं मिली राहत, अग्रिम जमानत याचिका खारिज - August 26, 2026
- ओबीसी रेलवे कर्मचारी संघ ने टाटानगर में मनाई बीपी मंडल की जयंती, मंडल आयोग की सिफारिशों को पूर्ण रूप से लागू करने की मांग - August 25, 2026
- मुंबई में CBI का एक्शन, सैलून दुकानदार से 16 हजार की रिश्वत लेते रेलवे का SSE/Land रंगे हाथों गिरफ्तार - August 25, 2026


















































































