Close Menu
  • न्यूज हंट
  • रेल यूनियन
  • रेल यात्री
  • आरपीएफ-जीआरपी
  • जोन/बोर्ड/डिवीजन
  • रेलवे की निविदा
  • सर्कुलर / आर्डर
  • देश-दुनिया
  • मीडिया
  • सोशल मीडिया
  • साक्षात्कार
  • गपशप
  • समाज-संस्कृति
  • खुला मंच/विचार
  • न्यूज हंट
  • रेल यूनियन
  • रेल यात्री
  • आरपीएफ-जीआरपी
  • जोन/बोर्ड/डिवीजन
  • रेलवे की निविदा
  • सर्कुलर / आर्डर
  • देश-दुनिया
  • मीडिया
  • सोशल मीडिया
  • साक्षात्कार
  • गपशप
  • समाज-संस्कृति
  • खुला मंच/विचार
Facebook X (Twitter) Instagram
Tuesday, September 22
  • About Us
  • Write for Us
  • Advertise
  • Contact Us
  • Cookies Policy
  • Privacy
  • Editorial Policy
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
Rail HuntRail Hunt
  • होम
  • न्यूज हंट
  • रेल न्यूज
    • जोन/बोर्ड/डिवीजन
      • रेलवे की निविदा
      • सर्कुलर / आर्डर
  • रेल यूनियन
  • रेल यात्री
    • खुला मंच/विचार
  • आरपीएफ-जीआरपी
  • मीडिया
    • सोशल मीडिया
    • साक्षात्कार
    • गपशप
  • समाज-संस्कृति
    • सिटीजन जर्नलिस्ट
    • देश-दुनिया
Rail HuntRail Hunt
  • न्यूज हंट
  • रेल यूनियन
  • रेल यात्री
  • आरपीएफ-जीआरपी
  • जोन/बोर्ड/डिवीजन
  • रेलवे की निविदा
  • सर्कुलर / आर्डर
  • देश-दुनिया
  • मीडिया
  • सोशल मीडिया
  • साक्षात्कार
  • गपशप
  • समाज-संस्कृति
  • खुला मंच/विचार
Home » ‘नॉन-इंटरलॉक्ड लेवल क्रॉसिंग गेट’ को 24 घंटे खोला जाएगा, स्टेशन मास्टर्स एसोसिएशन जताया विरोध
न्यूज हंट

‘नॉन-इंटरलॉक्ड लेवल क्रॉसिंग गेट’ को 24 घंटे खोला जाएगा, स्टेशन मास्टर्स एसोसिएशन जताया विरोध

Railhunt News DeskBy Railhunt News DeskAugust 29, 2024
Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

New Delhi. रेलवे बोर्ड ने अपने विभिन्न जोन से उन सभी ‘नॉन-इंटरलॉक्ड लेवल क्रॉसिंग गेट’ की पहचान करने को कहा है, जिन्हें चौबीसों घंटे ‘सड़क यातायात के लिए खुला’ रखा जा सकता है. वर्तमान में, ‘नॉन-इंटरलॉक्ड लेवल क्रॉसिंग’ (एलसी) गेट हर समय सड़क यातायात के लिए बंद रहते हैं, चाहे ट्रेन की आवाजाही हो या न हो. इन्हें तभी खोला जाता है, जब कोई वाहन पार करना चाहता हो, बशर्ते उस समय कोई ट्रेन न चल रही हो.

‘नॉन-इंटरलॉक्ड लेवल क्रॉसिंग गेट’ को 24 घंटे सड़क यातायात के लिए खुला रखने के प्रस्ताव का विरोध करते हुए ऑल इंडिया स्टेशन मास्टर्स एसोसिएशन (एआईएसएमए) ने कहा है कि इससे ट्रेनों के सुरक्षित संचालन को खतरा है. रेलवे बोर्ड ने 23 अगस्त, 2024 को सभी जोनल रेलवे के महाप्रबंधकों को संबोधित एक परिपत्र जारी किया, जिसमें कहा गया है ‘‘नॉन-इंटरलॉक्ड लेवल क्रॉसिंग गेट पर सुरक्षा में सुधार के लिए, ऐसे गेट को ‘सड़क यातायात के लिए खुला’ रखना वांछनीय है.

परिपत्र में क्षेत्रीय रेलवे को ऐसे गेट की पहचान करने और समयसीमा सहित कार्य योजना के बारे में बताने को कहा गया है. आदेश को सरल बनाते हुए रेलवे के एक अधिकारी ने कहा कि इंटरलॉक्ड लेवल क्रॉसिंग गेट वे होते हैं, जहां से ट्रेनों के गुजरने के लिए सिग्नल तभी ग्रीन होता है, जब गेट लॉक होते हैं. इसलिए, गेट के खुलने और बंद होने के साथ सिग्नल के एकीकरण के साथ सुरक्षा पहलुओं का ध्यान रखा जाता है.

अधिकारी ने कहा ‘हालांकि, नॉन-इंटरलॉक्ड एलसी गेट में सिग्नल के साथ ऐसा एकीकरण उपलब्ध नहीं है. ऐसे कई गेट हर समय बंद रहते हैं और जब सड़क यातायात को गुजरना होता है, तब खोले जाते हैं. हालांकि, जब ट्रेन गुजरनी होती है, तब यह यातायात के लिए नहीं खुला रहता.’ उनके अनुसार, मौजूदा मानदंडों में बदलाव के साथ, ये गेट हर समय यातायात के लिए खुले रहेंगे और केवल तभी बंद होंगे, जब ट्रेन गुजरेगी.

आईएसएमए ने कहा कि संशोधन लागू होने के बाद, लेवल क्रॉसिंग गेट को बंद करवाने की जिम्मेदारी स्टेशन मास्टरों पर आ जाएगी, क्योंकि उन्हें ट्रेन के चलने से पहले गेटमैन से संवाद करना होगा और गेट बंद करने का निर्देश जारी करना होगा. एआईएसएमए के केंद्रीय कार्यकारी अध्यक्ष हेमराज मीना ने कहा, ‘स्टेशन मास्टर की ओर से मानवीय भूल के मामले में यह (वाहन) यातायात के साथ-साथ ट्रेन संचालन के लिए भी असुरक्षित साबित होगा.

इस बीच, रेलवे अधिकारियों ने कहा कि बोर्ड द्वारा यह कदम संभवतः स्थानीय निवासियों द्वारा गेटमैन पर हमलों में वृद्धि के कारण उठाया जा रहा है. मीना ने कहा ‘ऐसे मामले सामने आए हैं, जिनमें गेट खुलने में देरी होने पर गेटमैन पर स्थानीय लोगों ने हमला किया. हर समय सड़क यातायात के लिए गेट खोलना स्थानीय निवासियों के लिए सुविधाजनक है, लेकिन यह स्टेशन मास्टरों के लिए एक अतिरिक्त जिम्मेदारी होगी, जिनके पास पहले से ही कई अन्य दायित्व हैं.’

Spread the love
'ministry of railways' ‘Non-interlocked level crossing gate’ will be opened 24 hours INDIAN RAIL NEWS RAILWAY NEWS Station Masters Association protested रेलवे की खबरें रेलवे समाचार
Share. Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link
Railhunt News Desk
  • Website
  • Facebook
  • X (Twitter)
  • Instagram

देश के अनुभवी मीडिया प्रोफेशनल्स और पत्रकारों का एक ऐसा मंच है, जिसका उद्देश्य रेलवे और परिवहन जगत की खबरों को पूरी विश्वसनीयता के साथ प्रस्तुत करना है।

Related Posts

रेल न्यूज

ECR : टावर वैगन चालक से मारपीट के बाद FIR वापस लेने का ‘सिंडिकेट’ दबाव, SSE गुट गोलबंद!

September 21, 2026
रेल न्यूज

बालीचक फ्लाईओवर: निर्माण में आयी बाधा, गर्डर लगते ही टूटा बेयरिंग, काम रुका-उम्मीदें कायम

September 21, 2026
न्यूज हंट

29 साल की नौकरी, 17 किमी की ड्राइविंग! जानिए ECR के उस ‘सुल्तान’ की कहानी जो बिना ट्रेन चलाए बना ‘चीफ गुरुजी’

September 21, 2026
Latest Posts

ECR : टावर वैगन चालक से मारपीट के बाद FIR वापस लेने का ‘सिंडिकेट’ दबाव, SSE गुट गोलबंद!

September 21, 2026

बालीचक फ्लाईओवर: निर्माण में आयी बाधा, गर्डर लगते ही टूटा बेयरिंग, काम रुका-उम्मीदें कायम

September 21, 2026

29 साल की नौकरी, 17 किमी की ड्राइविंग! जानिए ECR के उस ‘सुल्तान’ की कहानी जो बिना ट्रेन चलाए बना ‘चीफ गुरुजी’

September 21, 2026

JHANSI: UMRKS का संयुक्त मण्डलीय अधिवेशन आयोजित, सतीश गुप्ता झांसी मंडल अध्यक्ष व संजीव वर्मा बने कारखाना मंडल अध्यक्ष

September 21, 2026

रेलवे ट्रैक पर असुरक्षित रेलकर्मी! फरीदाबाद में ट्रैकमैनों पर जानलेवा हमले में 3 गिरफ्तार, दर्जनों आरोपी अब भी फरार

September 21, 2026

रेलवे में 10,939 पद सरेंडर करने की तैयारी, 5,664 नई तकनीकी भर्तियों का रास्ता भी हुआ साफ

September 20, 2026

आरपीएफ में बड़े पैमाने पर इंस्पेक्टर बने ASC, दूरस्थ तबादलों से बेचैनी, SER से 8 को मिली पदोन्नति पर एक भी नई तैनाती नहीं

September 19, 2026

ADITYAPUR: भक्ति और उल्लास के साथ विश्वकर्मा पूजा महोत्सव, भगवान विश्वकर्मा के चरणों में सुरक्षित रेल परिचालन की प्रार्थना

September 18, 2026

TATANAGAR में ₹383 करोड़ से बनेगा वंदे भारत डिपो, विकास की चमक के पीछे ‘जनशताब्दी’ और ‘इस्पात’ की बलि, रेलवे का दोहरा रवैया उजागर!

September 18, 2026

South Eastern Railway: झारसुगुड़ा स्टेशन में प्लेटफॉर्म की संख्या 5 से बढ़कर होगी 10, जीएम अनिल कुमार जैन ने लिया कार्यों का जायजा

September 18, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
  • About Us
  • Advertisement
  • Write for Us
  • Editorial Policy
  • Privacy
  • Handbook
  • Cookies Policy
  • Contact Us
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Railhunt Group