Connect with us

Hi, what are you looking for?

Rail Hunt

रेल न्यूज

SAHARSA पहुंचे ADRM ने कहा – ठेकेदारों के क्रिमिनल रिकॉर्ड की होगी जांच, छीनेगा कॉन्ट्रैक्ट

  • समस्तीपुर मंंडल के एडीआरएम ने सहरसा जंक्शन का निरीक्षण किया

SAHARSA. समस्तीपुर मंडल के एडीआरएम आलोक कुमार झा संबंधित विभाग के सीनियर अधिकारियों के साथ बुधवार को सहरसा जंक्शन पहुंचे. इसके बाद वाशिंग पीट, एक्सीडेंट रिलीफ ट्रेन, एएमभी, रनिंग रूम के अलावा सभी विभागों का निरीक्षण किया.

साथ ही संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ विभागीय समीक्षा भी की. इसके बाद अमृत भारत योजना के तहत सहरसा जंक्शन पर चल रहे पुनर्विकास कार्य का भी निरीक्षण किया.वही रनिंग रूम पहुंचे एडीआरएम ने संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ काफी देर तक निरीक्षण किया स्टोर रूम के अलावा भोजनालय की भी निरीक्षण किया रनिंग रूम के निरीक्षण के बाद अपर मंडल रेल प्रबंधक ने कहा क्रिमिनल रिकॉर्ड वाले ठेकेदार को कॉन्ट्रैक्ट नहीं दिया जाएगा. जो ठेकेदार है उसका क्रिमिनल रिकॉर्ड भी जांच किया जाएगा.

उन्होंने कहा कि वह रूटिंग निरीक्षण के लिए सहरसा पहुंचे जहां रनिंग रूम में रेल कर्मचारियों को सभी सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है. लगभग सभी विभागों का निरीक्षण किया गया है जो भी खामियां पाई गई संबंधित विभागों के अधिकारियों को उसे जल्द दूर करने का निर्देश दिया गया है.इसके अलावा यात्री सुविधाओं का भी जायजा लिया गया. निरीक्षण के दौरान सीनियर डीईएन 3 सुनील कुमार, स्टेशन अधीक्षक मनोज कुमार, दिनेश कुमार, टीआई सुभाष चंद्र झा, सहायक मंडल इंजीनियर किशोर कुमार भारती, आईओडब्लू मनोज कुमार के अलावा कई अधिकारी मौजूद रहे.

Spread the love

अभी अभी

You May Also Like

जोन/बोर्ड/डिवीजन

• रेलवे बोर्ड का बड़ा फैसला: चिकित्सा परिचर्या नियम (RMAR), 2013 के पैरा 601 (4) में हुआ संशोधन • हार्ट अटैक, दुर्घटना और प्रसव...

आरपीएफ-जीआरपी

मीडिया के सामने दिया बयान, 24 घंटे के भीतर तबादला, अचानक मोदी-शाह को सैल्यूट करने लगे कमांडेंट  AGRA. आगरा कैंट रेलवे स्टेशन पर डिप्टी...

न्यूज हंट

TATANAGAR/CKP. दक्षिण पूर्व रेलवे के चक्रधरपुर (CKP) रेल मंडल का वाणिज्य (Commercial) विभाग एक बार फिर भेदभावपूर्ण तबादलों और प्रशासनिक विसंगतियों को लेकर सुर्खियों...

जोन/बोर्ड/डिवीजन

Guntakal. रेलवे में नियमों का कड़ाई से पालन कराने और बिना टिकट या अनियमित यात्रा करने वालों पर नकेल कसने की जिम्मेदारी कमर्शियल विभाग की...