Connect with us

Hi, what are you looking for?

Rail Hunt

जोन/बोर्ड/डिवीजन

NCR : माघ मेला में भीड़ प्रबंधन की ड्रोन से निगरानी, जीएम ने सुरक्षा व सुविधा देने का दिया निर्देश

PRAYAGRAJ. उत्तर मध्य रेलवे के महाप्रबंधक नरेश पाल सिंह ने बुधवार को प्रयागराज रेलवे स्टेशन परिसर स्थित कंट्रोल टावर का निरीक्षण किया. वह आधुनिक सुविधाओं से युक्त सीसीटीवी कंट्रोल रूम को देखने पहुंचे थे. जनसम्पर्क अधिकारी अमित कुमार सिंह के अनुसार जीएम को डीआरएम ने सीसीटीवी कंट्रोल रूम की निगरानी व्यवस्था की जानकारी दी.

  • महाप्रबंधक ने ड्रोन के माध्यम से की जा रही निगरानी व्यवस्था का जायजा लिया 

सीसीटीवी प्रणाली के माध्यम से स्टेशन परिसर के महत्वपूर्ण क्षेत्रों, श्रद्धालुओं एवं यात्रियों के स्टेशन आगमन मार्गों, सभी प्लेटफार्मों, सर्कुलेटिंग एरिया के साथ-साथ प्रयागराज जंक्शन, नैनी एवं सूबेदारगंज स्टेशनों की निरंतर निगरानी की जा रही है. इसके अतिरिक्त सिविल प्रशासन द्वारा स्थापित कैमरों की रेलवे के सीसीटीवी सिस्टम से कनेक्टिविटी के बारे में भी जानकारी दी.

TATANAGAR : रेलवे स्टेशन सलाहकार समिति चाय-पानी-नाश्ता का मंच नहीं, गठन में खानापूर्ति निराशाजनक !

निरीक्षण के दौरान महाप्रबंधक ने ड्रोन के माध्यम से की जा रही निगरानी व्यवस्था का भी जायजा लिया तथा भीड़ प्रबंधन, सुरक्षा एवं निगरानी को और अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से आवश्यक दिशा-निर्देश दिए. उन्होंने निर्देशित किया कि मेला एवं पर्वों के दौरान आने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा, सुगम आवागमन तथा किसी भी आकस्मिक स्थिति से निपटने हेतु सभी व्यवस्थाएं पूर्ण सतर्कता एवं समन्वय के साथ सुनिश्चित की जाए.

  • भीड़ प्रबंधन, सुरक्षा एवं निगरानी को और अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से आवश्यक दिशा-निर्देश दिए

इस अवसर पर उत्तर मध्य रेलवे मुख्यालय से प्रमुख मुख्य परिचालन प्रबंधक एस.एस. चन्द्रायन, प्रमुख मुख्य वाणिज्य प्रबंधक ब्रिजेन्द्र कुमार, प्रमुख मुख्य सिग्नल एवं दूरसंचार इंजीनियर सतेन्द्र कुमार, प्रमुख मुख्य सुरक्षा आयुक्त प्रदीप कुमार गुप्ता सहित प्रयागराज मण्डल से मण्डल रेल प्रबंधक रजनीश अग्रवाल, अपर मण्डल रेल प्रबंधक (सामान्य) दीपक कुमार, सचिव महाप्रबंधक अखिल शुक्ला तथा विभिन्न विभागों के अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे.

Spread the love

अभी अभी

You May Also Like

जोन/बोर्ड/डिवीजन

• रेलवे बोर्ड का बड़ा फैसला: चिकित्सा परिचर्या नियम (RMAR), 2013 के पैरा 601 (4) में हुआ संशोधन • हार्ट अटैक, दुर्घटना और प्रसव...

आरपीएफ-जीआरपी

मीडिया के सामने दिया बयान, 24 घंटे के भीतर तबादला, अचानक मोदी-शाह को सैल्यूट करने लगे कमांडेंट  AGRA. आगरा कैंट रेलवे स्टेशन पर डिप्टी...

न्यूज हंट

TATANAGAR/CKP. दक्षिण पूर्व रेलवे के चक्रधरपुर (CKP) रेल मंडल का वाणिज्य (Commercial) विभाग एक बार फिर भेदभावपूर्ण तबादलों और प्रशासनिक विसंगतियों को लेकर सुर्खियों...

आरपीएफ-जीआरपी

वर्दी का रौब पड़ा भारी, स्टेशन मास्टर को केबिन से खींचकर प्लेटफॉर्म पर घसीटा, पीटा, बिना चेन पुलिंग महिला यात्री से 1000 रुपये वसूलने...