Close Menu
  • न्यूज हंट
  • रेल यूनियन
  • रेल यात्री
  • आरपीएफ-जीआरपी
  • जोन/बोर्ड/डिवीजन
  • रेलवे की निविदा
  • सर्कुलर / आर्डर
  • देश-दुनिया
  • मीडिया
  • सोशल मीडिया
  • साक्षात्कार
  • गपशप
  • समाज-संस्कृति
  • खुला मंच/विचार
  • न्यूज हंट
  • रेल यूनियन
  • रेल यात्री
  • आरपीएफ-जीआरपी
  • जोन/बोर्ड/डिवीजन
  • रेलवे की निविदा
  • सर्कुलर / आर्डर
  • देश-दुनिया
  • मीडिया
  • सोशल मीडिया
  • साक्षात्कार
  • गपशप
  • समाज-संस्कृति
  • खुला मंच/विचार
Facebook X (Twitter) Instagram
Saturday, September 19
  • About Us
  • Write for Us
  • Advertise
  • Contact Us
  • Cookies Policy
  • Privacy
  • Editorial Policy
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
Rail HuntRail Hunt
  • होम
  • न्यूज हंट
  • रेल न्यूज
    • जोन/बोर्ड/डिवीजन
      • रेलवे की निविदा
      • सर्कुलर / आर्डर
  • रेल यूनियन
  • रेल यात्री
    • खुला मंच/विचार
  • आरपीएफ-जीआरपी
  • मीडिया
    • सोशल मीडिया
    • साक्षात्कार
    • गपशप
  • समाज-संस्कृति
    • सिटीजन जर्नलिस्ट
    • देश-दुनिया
Rail HuntRail Hunt
  • न्यूज हंट
  • रेल यूनियन
  • रेल यात्री
  • आरपीएफ-जीआरपी
  • जोन/बोर्ड/डिवीजन
  • रेलवे की निविदा
  • सर्कुलर / आर्डर
  • देश-दुनिया
  • मीडिया
  • सोशल मीडिया
  • साक्षात्कार
  • गपशप
  • समाज-संस्कृति
  • खुला मंच/विचार
Home » MUMBAI. मंगला एक्सप्रेस में सवार नाइजीरियाई महिला के पास से 36 करोड़ की ड्रग्स जब्त
आरपीएफ-जीआरपी

MUMBAI. मंगला एक्सप्रेस में सवार नाइजीरियाई महिला के पास से 36 करोड़ की ड्रग्स जब्त

Railhunt News DeskBy Railhunt News DeskJuly 18, 2025
Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

MUMBAI. आरपीएफ ने रेलवे स्टेशन से करीब 36 करोड़ रुपए की ड्रग्स जब्त की है. इस कार्रवाई में नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो और आरपीएफ की टीम ने एक नाइजीरियन महिला को गिरफ्तार किया है.

सूत्रों के मुताबिक नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) बेंगलुरु, रेलवे प्रोटेक्शन फोर्स (RPF) पनवेल, और क्राइम इंटेलिजेंस ब्रांच (CIB) कुर्ला की संयुक्त कार्रवाई में पनवेल रेलवे स्टेशन पर 36 करोड़ रुपये कीमत की मादक पदार्थों की बड़ी खेप जब्त की गई. इस ऑपरेशन में एक नाइजीरियाई महिला को गिरफ्तार किया गया, जो ट्रेन नंबर 12618 मंगला एक्सप्रेस में मादक पदार्थों की तस्करी कर रही थी.

NCB बेंगलुरु को मंगला एक्सप्रेस में मादक पदार्थों की तस्करी की विश्वसनीय सूचना मिली थी, जिसे तुरंत सीनियर डिविजनल सिक्योरिटी कमिश्नर (मुंबई) ऋषि शुक्ला के साथ साझा किया गया. इसके बाद एक संयुक्त टीम गठित की गई, जिसमें NCB बेंगलुरु के जूनियर इंटेलिजेंस ऑफिसर मुरारी लाल, माधुसूदन विश्वकर्मा, RPF पनवेल की IPF अंजनी बबार, CIB पनवेल के IPF सतीश कुमार यादव, CIB कुर्ला के SIPF नवीन सिंह, ASI प्रह्लाद सिंह, HC प्रह्लाद पाटिल, LCT ज्योति कुशवाह, और CT धीरेंद्र यादव शामिल थे.

टीम ने पनवेल रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर 7 पर ट्रेन के पहुंचते ही तलाशी अभियान शुरू किया. तलाशी के दौरान कोच A-2, सीट नंबर 27 पर एक नाइजीरियाई महिला, एटुमुडॉन डोरिस, अपने शिशु “मिरेकल” के साथ एक रंग-बिरंगे ट्रैवल बैग के साथ मिली. उसने अपना पासपोर्ट (नंबर A06895991) दिखाया. पूछताछ में उसने मादक पदार्थ ले जाने की बात कबूल की.RPF पोस्ट पनवेल पर उसके बैग की गहन जांच में दो काले रबर पैकेट मिले, जिन पर “VINTAGE” लिखा था.

ड्रग डिटेक्शन किट से जांच में ये कोकेन निकले, जिनका वजन था.

  • पैकेट 1: 1.000 किग्रा
  • पैकेट 2: 1.002 किग्रा
  • कुल कोकेन: 2.002 किग्रा

इसके अलावा, बैग में एक मिकी माउस थीम वाला बच्चों का बैग मिला, जिसमें दो पेपर पैकेट थे.

  • “केलॉग्स कॉर्न फ्लेक्स” पैकेट: 994 ग्राम मेथमफेटामाइन
  • “बोंगची परफेक्ट रोल” पैकेट: 494 ग्राम मेथमफेटामाइन
  • कुल मेथमफेटामाइन: 1.488 किग्रा

जब्त किए गए अन्य सामानों में फरीदाबाद से पनवेल की ट्रेन टिकट (PNR नंबर 2138636986, नाम N.E. अबेना, उम्र 32 वर्ष) और भारत सरकार द्वारा जारी वीजा (VJ8839492, नाम एटुमुडॉन डोरिस) की फोटोकॉपी शामिल हैं.जब्त मादक पदार्थों की अनुमानित बाजार कीमत करीब 36 करोड़ रुपये है. इन्हें NCB बेंगलुरु के जूनियर इंटेलिजेंस ऑफिसर मुरारी लाल ने कब्जे में लिया. आरोपी महिला को केस नंबर 21/2025/BZU में तीसरे आरोपी के रूप में नामित किया गया है, और जांच अधिकारी की देखरेख में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है.

Spread the love
Drugs worth Rs 36 crore seized MUMBAI. Drugs worth Rs 36 crore seized from a Nigerian woman travelling in Mangala Express RPF
Share. Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link
Railhunt News Desk
  • Website
  • Facebook
  • X (Twitter)
  • Instagram

देश के अनुभवी मीडिया प्रोफेशनल्स और पत्रकारों का एक ऐसा मंच है, जिसका उद्देश्य रेलवे और परिवहन जगत की खबरों को पूरी विश्वसनीयता के साथ प्रस्तुत करना है।

Related Posts

आरपीएफ-जीआरपी

Adra Division: सीबीआई के हत्थे चढ़ा घूसखोर Chief Health Inspector, मेडिकल लीव मंजूर करने के एवज में ली थी रिश्वत

September 15, 2026
आरपीएफ-जीआरपी

PRAYAGRAJ : रेल में ‘खेल’: ₹50 हजार का ‘ट्रैप’ सिर्फ मोहरा, क्या तबादला सिंडिकेट के असली ‘खिलाड़ी’ तक पहुंचेगी CBI!

September 12, 2026
आरपीएफ-जीआरपी

RAIPUR: रेलवे टिकट दलाली का हब बना रायपुर, RPF की सीक्रेट स्ट्राइक में पकड़ा गया सिंडिकेट सरगना

September 6, 2026
Latest Posts

ADITYAPUR: भक्ति और उल्लास के साथ विश्वकर्मा पूजा महोत्सव, भगवान विश्वकर्मा के चरणों में सुरक्षित रेल परिचालन की प्रार्थना

September 18, 2026

TATANAGAR में ₹383 करोड़ से बनेगा वंदे भारत डिपो, विकास की चमक के पीछे ‘जनशताब्दी’ और ‘इस्पात’ की बलि, रेलवे का दोहरा रवैया उजागर!

September 18, 2026

South Eastern Railway: झारसुगुड़ा स्टेशन में प्लेटफॉर्म की संख्या 5 से बढ़कर होगी 10, जीएम अनिल कुमार जैन ने लिया कार्यों का जायजा

September 18, 2026

चक्रधरपुर के सतर्क लोको पायलटों ने बचाई सैकड़ों यात्रियों की जान, डीआरएम ने किया सम्मानित

September 16, 2026

RDSO के डिप्टी डायरेक्टर और सेक्शन इंजीनियर 4 लाख घूस लेते गिरफ्तार, सीबीआई ने हावड़ा के होटल से रंगे हाथों दबोचा

September 16, 2026

ECR जीएम की सार्थक पहल: रेलकर्मियों और आश्रितों से हर मंगलवार को करेंगे मुलाकात, समस्याओं का होगा समाधान

September 16, 2026

Adra Division: सीबीआई के हत्थे चढ़ा घूसखोर Chief Health Inspector, मेडिकल लीव मंजूर करने के एवज में ली थी रिश्वत

September 15, 2026

रेलवे अर्बन बैंक में रोजगार का बड़ा अवसर, शेयरधारकों और स्टाफ के आश्रितों के लिए ग्रुप ‘C’ के 35 पदों पर निकली भर्ती

September 15, 2026

ECR : दानापुर मंडल का नया कारनामा, LP(P) का प्रमोशन रद्द, कैडर रिव्यू के नाम पर हुआ बड़ा खेल!

September 14, 2026

‘ट्रेन लेट हो तो क्या, माल तो टाइम पर पहुंचा!’, जाने …क्या है भारतीय रेलवे का ‘5.4% वृद्धि लोडिंग वाला कमाल’

September 14, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
  • About Us
  • Advertisement
  • Write for Us
  • Editorial Policy
  • Privacy
  • Handbook
  • Cookies Policy
  • Contact Us
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Railhunt Group