- मानव तस्करी में तीन लोगों को किया गया गिरफ्तार
Jamshedpur : रेलवे सुरक्षा बल (RPF) ने मानव तस्करी के खिलाफ मिली सूचना पर कार्रवाई करते हुए इस्पात एक्सप्रेस से 7 नाबालिग बच्चों को रेस्क्यू किया है जबकि तीन मानव तस्करों को गिरफ्तार किया है. यह कार्रवाई शनिवार को एक सूचना पर की गयी. 22861 इस्पात एक्सप्रेस के टाटानगर पहुंचने पर RPF की उड़नदस्ता टीम ने डी-1 और डी-2 कोच की जांच की. इसमें 7 नाबालिगों को शक के आधार पर उतारा गया. बच्चों को यह पता नहीं था कि उन्हें किस मकसद से और कहां ले जाया जा रहा है.
पूछताछ में पकड़े गये लोगों ने बताया कि सभी नाबालिगों को काम कराने के लिए ओडिशा के संबलपुर ले जाया जा रहा था. सभी की उम्र 13 से 17 साल के बीच है. मानव तस्करी में पकड़े गये तीनों लोग पश्चिम बंगाल के मालदा के रहने वाले हैं. इनमें मालदा निवासी रसपन गनी (33), पूर्व मेदिनीपुर निवासी शेख बशीरुद्दीन (27) पूर्व मेदिनीपुर निवासी मसरूल आलम (21) बतायी गयी है. ये तीन मजदूरों की सप्लाई करने वाले एजेंट है. तीनों को आरपीएफ की टीम ने ऑपरेशन (Anti Human Trafficking Unit) के तहत हिरासत में लेकर रेल पुलिस को सौंप दिया है.
नाबालिगों को चाइल्डलाइन को सौंपा गया
वहीं रेस्क्यू किये गये सभी नाबालिगों को चाइल्डलाइन के हवाले कर दिया गया है.
- प्रकृति की गोद में आदित्यपुर रेलवे कर्मचारी परिवार ने रचा इतिहास, सावन महोत्सव का भव्य एवं रंगारंग आयोजन - August 17, 2026
- TATANAGAR : कार्यालय टूटने से ओबीसी कर्मचारी संघ में नहीं हुआ ध्वजारोहण, राष्ट्रीय आयोग तक मामला ले जाने की चेतावनी - August 17, 2026
- विशाखापट्टनम में सीबीआई का बड़ा एक्शन, 179.50 करोड़ के प्रोजेक्ट में 15 लाख की रिश्वत लेतेSSE को दबोचा! - August 17, 2026
















































































