Connect with us

Hi, what are you looking for?

Rail Hunt

जोन/बोर्ड/डिवीजन

Lucknow : डीआरएम कार्यालय में CBI की रेड, गति शक्ति प्रोजेक्ट की महिला बड़ा बाबू को घूस लेते पकड़ा

Lucknow. सीबीआई CBI की टीम ने सोमवार की शाम डीआरएम आफिस में छापेमारी कर एक महिला क्लर्क को रंगे हाथ घूस लेते गिरफ्तार किया है. महिला बड़ा बाबू बिल पास करने के एवज में ठेका एजेंसी से घूस मांग रही थी. इसकी शिकायत मिलने के बाद सीबीआई की टीम ने यह कार्रवाई की और रंगे हाथ महिला बड़ा बाबू अंजुम निशा को गिरफ्तार कर लिया.

उत्तर रेलवे के लखनऊ मंडल के मिशन गति शक्ति प्रोजेक्ट में अंजुम निशा तैनात हैं. वह इंजीनियरिंग अनुभाग में पदस्थापित है. उन्हें सीबीआई ने रिश्वत लेते पकड़ा है. सीबीआई के छापे से डीआरएम ऑफिस में काफी देर तक अफरातफरी मची रही और अधिकारी और कर्मचारी परेशान रहे.

महिला बाबू अंजुम निशा पर बिल पास कराने के एजव में ठेकेदार से रिश्वत मांगी थी. ठेकेदार ने इसकी शिकायत सीबीआई से कर दी थी. इसके बाद सीबीआई टीम डीआरएम कार्यालय पहुंची. अब तक छह से अधिक अधिकारियों से पूछताछ की गयी है.

शाम करीब चार से पांच बजे के बीच लिफाफे में नोट रखकर ठेकेदार ने महिला रेलकर्मी को डीआरएम ऑफिस के बाहर बुलाया. महिला ने जैसे ही लिफाफा पकड़ा, सीबीआई ने उसको धर दबोचा. सीबीआई देर शाम तक ऑफिस में सभी अधिकारियों कर्मचारियों को बुलाकर पूछताछ कर रही है. इस मामले की जांच जारी है. अब तक सीबीआई की ओर से गिरफ्तारी की अधिकृत जानकारी सूचना नहीं दी गयी है.

Spread the love

अभी अभी

You May Also Like

जोन/बोर्ड/डिवीजन

• रेलवे बोर्ड का बड़ा फैसला: चिकित्सा परिचर्या नियम (RMAR), 2013 के पैरा 601 (4) में हुआ संशोधन • हार्ट अटैक, दुर्घटना और प्रसव...

आरपीएफ-जीआरपी

मीडिया के सामने दिया बयान, 24 घंटे के भीतर तबादला, अचानक मोदी-शाह को सैल्यूट करने लगे कमांडेंट  AGRA. आगरा कैंट रेलवे स्टेशन पर डिप्टी...

न्यूज हंट

TATANAGAR/CKP. दक्षिण पूर्व रेलवे के चक्रधरपुर (CKP) रेल मंडल का वाणिज्य (Commercial) विभाग एक बार फिर भेदभावपूर्ण तबादलों और प्रशासनिक विसंगतियों को लेकर सुर्खियों...

आरपीएफ-जीआरपी

वर्दी का रौब पड़ा भारी, स्टेशन मास्टर को केबिन से खींचकर प्लेटफॉर्म पर घसीटा, पीटा, बिना चेन पुलिंग महिला यात्री से 1000 रुपये वसूलने...