Close Menu
  • न्यूज हंट
  • रेल यूनियन
  • रेल यात्री
  • आरपीएफ-जीआरपी
  • जोन/बोर्ड/डिवीजन
  • रेलवे की निविदा
  • सर्कुलर / आर्डर
  • देश-दुनिया
  • मीडिया
  • सोशल मीडिया
  • साक्षात्कार
  • गपशप
  • समाज-संस्कृति
  • खुला मंच/विचार
  • न्यूज हंट
  • रेल यूनियन
  • रेल यात्री
  • आरपीएफ-जीआरपी
  • जोन/बोर्ड/डिवीजन
  • रेलवे की निविदा
  • सर्कुलर / आर्डर
  • देश-दुनिया
  • मीडिया
  • सोशल मीडिया
  • साक्षात्कार
  • गपशप
  • समाज-संस्कृति
  • खुला मंच/विचार
Facebook X (Twitter) Instagram
Sunday, September 20
  • About Us
  • Write for Us
  • Advertise
  • Contact Us
  • Cookies Policy
  • Privacy
  • Editorial Policy
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
Rail HuntRail Hunt
  • होम
  • न्यूज हंट
  • रेल न्यूज
    • जोन/बोर्ड/डिवीजन
      • रेलवे की निविदा
      • सर्कुलर / आर्डर
  • रेल यूनियन
  • रेल यात्री
    • खुला मंच/विचार
  • आरपीएफ-जीआरपी
  • मीडिया
    • सोशल मीडिया
    • साक्षात्कार
    • गपशप
  • समाज-संस्कृति
    • सिटीजन जर्नलिस्ट
    • देश-दुनिया
Rail HuntRail Hunt
  • न्यूज हंट
  • रेल यूनियन
  • रेल यात्री
  • आरपीएफ-जीआरपी
  • जोन/बोर्ड/डिवीजन
  • रेलवे की निविदा
  • सर्कुलर / आर्डर
  • देश-दुनिया
  • मीडिया
  • सोशल मीडिया
  • साक्षात्कार
  • गपशप
  • समाज-संस्कृति
  • खुला मंच/विचार
Home » Nanded : RPF को मिली बड़ी कामयाबी, वडगांव से चोरी 30 लाख का रेलवे ट्रैक तेलंगाना के विकाराबाद से किया बरामद
आरपीएफ-जीआरपी

Nanded : RPF को मिली बड़ी कामयाबी, वडगांव से चोरी 30 लाख का रेलवे ट्रैक तेलंगाना के विकाराबाद से किया बरामद

News DeskBy News DeskJuly 15, 2025
Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
  • विभागीय PWI/पूर्णा सतीश बाबू की मिलीभगत से हुई चोरी , कुल 12 लोगों को बनाया गया आरोपी 

Nanded. आरपीएफ ने एक बड़ी कामयाबी हासिल करते हुए नांदेड के वडगांव स्टेशन से 12  फरवरी 2025 को चोरी 59.990 मीट्रिक टन रेल पटरी यानी 30 लाख मूल्य की रेल संपत्ति तेलंगाना से बरामद कर लिया है. इसे रेलवे सुरक्षा बल की बड़ी कामयाबी माना जा रहा है. रेलवे ट्रैक चोरी की सूचना 12 फरवरी को RPF परभणी पोस्ट में दर्ज करायी गयी थी.

वडगांव स्टेशन पर रेलवे ट्रैक बदलने के दौरान पुराने ट्रैक को निकाल कर रखा गया था. यह लगभग 59.990 मीट्रिक टन था. इसका मूल्य 29,97,837 रुपये आंका गया. रेलवे ट्रैक की चोरी की सूचना मिलते ही आरपीएफ ने जांच शुरू की. जांच में नांदेड वरिष्ठ रेल पथ अभियंता (PWI) सतीश बाबू की संलिप्तता के संकेत मिले.

हालांकि PWI सतीश बाबू चिकित्सकीय आधार पर “पैर टूटने” का हवाला देते लगातार जांच से भागते रहे. उन्होंने आरपीएफ को सहयोग नहीं किया. इसके बाद जांच अधिकारियों ने श्रमिकों, ठेकेदारों और अन्य कर्मचारियों से पूछताछ की, जिसमें चोरी करने वालाें में कुल 13 लोगों की पहचान की गयी.

अपेक्षित सहयोग न मिलने के बावजूद RPF ने न्यायालय के चाेरी के ठोस साक्ष्य प्रस्तुत किए. इसमें यह साबित किया कि सतीश बाबू (रेलवे इंजीनियर, पूर्णा) और सय्यद रसूल सय्यद हसन (परली) के साथी और अन्य लोगों ने ही घटना काे अंजाम दिया है.

हालांकि लंबी प्रक्रिया के बाद नांदेड RPF क्राइम ब्रांच ने मामले की जांच शुरू की. टीम ने हैदराबाद के पास विकाराबाद क्षेत्र से चोरी का माल बरामद कर लिया है. अब जब्त माल को कानूनी प्रक्रिया के तहत वाहन द्वारा नांदेड लाया जा रहा है.

जांच दल में नांदेड CIB के निरीक्षक विनोद कुमार मीणा, सहायक उपनिरीक्षक शेख़ जावेद इनामदार, पद्माकर मोगरे, कुंदन मीणा, और रणजीत सिंह शामिल थे. जांच दल को सिकंदराबाद की IG अरोमा सिंह ठाकुर और नांदेड के RPF आयुक्त अमित प्रकाश मिश्रा से सहयोग मिला.

चोरी के मुख्य आरोपी, जिन पर दर्ज हुआ मामला

मुख्य आरोपी सतीश बाबू (PWI/पूर्णा) सहित अन्य 12 आरोपियों—शेख राशिद , शेख मुजीब शेख हबीब, सय्यद रसूल सय्यद हसन, शाहिद बुढन, शेख आदिल शेख अकबर, शेख इसाक शेख चांद, जुबेर गुलफाम रसूल सय्यद, सलीम मेहबूब शेख, राशिद यूसुफ खान पठान, मेहमूद पठान उर्फ कट्टू मुसा पठान, अजहर नूर शेख, और शेख अजहर शब्बीर मामले में संलिप्त पाए गए.

 

Spread the love
Nanded: RPF got a big success Nanded: RPF recovered railway track worth Rs 30 lakh stolen from Vadgaon from Telangana railway track worth Rs 30 lakh stolen from Vadgaon was recovered from Vikarabad in Telangana RPF
Share. Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link
News Desk
  • Website

Related Posts

आरपीएफ-जीआरपी

आरपीएफ में बड़े पैमाने पर इंस्पेक्टर बने ASC, दूरस्थ तबादलों से बेचैनी, SER से 8 को मिली पदोन्नति पर एक भी नई तैनाती नहीं

September 19, 2026
आरपीएफ-जीआरपी

Adra Division: सीबीआई के हत्थे चढ़ा घूसखोर Chief Health Inspector, मेडिकल लीव मंजूर करने के एवज में ली थी रिश्वत

September 15, 2026
आरपीएफ-जीआरपी

PRAYAGRAJ : रेल में ‘खेल’: ₹50 हजार का ‘ट्रैप’ सिर्फ मोहरा, क्या तबादला सिंडिकेट के असली ‘खिलाड़ी’ तक पहुंचेगी CBI!

September 12, 2026
Latest Posts

आरपीएफ में बड़े पैमाने पर इंस्पेक्टर बने ASC, दूरस्थ तबादलों से बेचैनी, SER से 8 को मिली पदोन्नति पर एक भी नई तैनाती नहीं

September 19, 2026

ADITYAPUR: भक्ति और उल्लास के साथ विश्वकर्मा पूजा महोत्सव, भगवान विश्वकर्मा के चरणों में सुरक्षित रेल परिचालन की प्रार्थना

September 18, 2026

TATANAGAR में ₹383 करोड़ से बनेगा वंदे भारत डिपो, विकास की चमक के पीछे ‘जनशताब्दी’ और ‘इस्पात’ की बलि, रेलवे का दोहरा रवैया उजागर!

September 18, 2026

South Eastern Railway: झारसुगुड़ा स्टेशन में प्लेटफॉर्म की संख्या 5 से बढ़कर होगी 10, जीएम अनिल कुमार जैन ने लिया कार्यों का जायजा

September 18, 2026

चक्रधरपुर के सतर्क लोको पायलटों ने बचाई सैकड़ों यात्रियों की जान, डीआरएम ने किया सम्मानित

September 16, 2026

RDSO के डिप्टी डायरेक्टर और सेक्शन इंजीनियर 4 लाख घूस लेते गिरफ्तार, सीबीआई ने हावड़ा के होटल से रंगे हाथों दबोचा

September 16, 2026

ECR जीएम की सार्थक पहल: रेलकर्मियों और आश्रितों से हर मंगलवार को करेंगे मुलाकात, समस्याओं का होगा समाधान

September 16, 2026

Adra Division: सीबीआई के हत्थे चढ़ा घूसखोर Chief Health Inspector, मेडिकल लीव मंजूर करने के एवज में ली थी रिश्वत

September 15, 2026

रेलवे अर्बन बैंक में रोजगार का बड़ा अवसर, शेयरधारकों और स्टाफ के आश्रितों के लिए ग्रुप ‘C’ के 35 पदों पर निकली भर्ती

September 15, 2026

ECR : दानापुर मंडल का नया कारनामा, LP(P) का प्रमोशन रद्द, कैडर रिव्यू के नाम पर हुआ बड़ा खेल!

September 14, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
  • About Us
  • Advertisement
  • Write for Us
  • Editorial Policy
  • Privacy
  • Handbook
  • Cookies Policy
  • Contact Us
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Railhunt Group