Connect with us

Hi, what are you looking for?

Rail Hunt

सिटीजन जर्नलिस्ट

अहमदाबाद में NGO जनसत्याग्रह व राह फाउंडेशन जरूरतमंदों तक पहुंचायेंगे जीवन उपयोगी सामान

एनजीओ के प्रतिनिधि को राहत सामग्री सौंपतीं WRWWO की अध्यक्षा श्रीमती गीतिका जैन
  • रेलकर्मियों के सहयोग से जमा की गयी सामग्री WRWWO अध्यक्षा ने एनजीओ को सौंपा  

अहमदाबाद. कोरोना महामारी से प्रभावित परिवारों के सहयोग के लिए अहमदाबाद मंडल रेल प्रबंधक तरुण जैन के मार्गदर्शन में यांत्रिक विभाग की ओर से अभियान चलाकर लोगों से जनउपयोगी सामग्री जमा की गयी है. अभियान वरिष्ठ मंडल यांत्रिक अभियंता अभिषेक कुमार सिंह के नेतृत्व में चलाया गया. इसमें कपड़े, बर्तन, जूते – चप्पल, खिलौने आदि का संग्रह NGO जन सत्याग्रह और राह फाउंडेशन ने किया और इन सामान को जरूरतमंदों तक पहुंचाया गया है.

रेलकर्मियों द्वारा एकत्र की गयी राहत सामग्री

अहमदाबाद मंडल में रेलकर्मियों के परिवार के सहयोग से 2500 से अधिक सामग्री जमा की गयी. इसमें रेलकर्मी परिवार ने बढ़चढ़कर सहयोग किया. 15 अगस्त को WRWWO की अध्यक्षा श्रीमती गीतिका जैन और डीआरएम तरुण जैन की मौजूदगी में उनकी हाथों एकत्र की गयी सामग्री NGO जन सत्याग्रह फाउंडेशन और राह फाउंडेशन के प्रतिनिधियों को सौंपी गयी. अब इसका वितरण एनजीओ जरूरतमंदों को करेंगी.

कोविड महामारी के दौरान अहमदाबाद मंडल रेल प्रशासन की ओर जरूरतमंदों के बीच खाद्यान्न एवं जीवनोपयोगी वस्तुओं का भी वितरण किया गया था. यह जानकारी यूनियन नेता संजय सूर्यबली ने दी.

प्रेस विज्ञप्ति

#Ahmedabad #Ahmedabad News #Wrwwo

Spread the love

अभी अभी

You May Also Like

न्यूज हंट

59 महीने बाद महानिदेशक लेखापरीक्षा ने लिया संज्ञान, डिवीजन में चल रहे गोलमाल की खुली पोल  SSE/P.WAY/DDU South और North की मिलीभगत से हुआ...

आरपीएफ-जीआरपी

BHOPAL. जबलपुर सीबीआई की टीम ने गुरुवार देर रात सागर में कार्रवाई करते हुए DyCE-II/Con/WCR को एक लाख रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथ...

आरपीएफ-जीआरपी

SER आईजी के मौन ने सिस्टम को बद से बदतर बनाया, सफेद हाथ बनकर रह गये CIB-SIB-IVG ASC/ROU अग्निदेव प्रसाद का आंध्र प्रदेश के...

रेल यूनियन

पूर्व रेलवे के पीसीएसटी से मिले यूनियन नेता, लंबित मांगों पर हुई लंबी वार्ता  KOLKATA. इंडियन रेलवे सिग्नल एंड मेंटेनर्स यूनियन (IRSTMU) ने 8वे...