Close Menu
    • होम
    • रेलहंट स्पेशल
    • रेल न्यूज
    • बोर्ड/जोन
      • सर्कुलर / आर्डर
      • रेलवे की निविदा
    • रेल यूनियन
    • रेल यात्री
    • आरपीएफ-जीआरपी
    • गपशप
      • साक्षात्कार
    • अभिमत
    • मीडिया
      • सोशल मीडिया
      • समाज-संस्कृति
    • संपर्क
    Facebook X (Twitter) Instagram Threads YouTube Telegram
    Thursday, October 22
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram
    Rail HuntRail Hunt
    Subscribe
    • होम
    • रेलहंट स्पेशल
    • रेल न्यूज
    • बोर्ड/जोन
      • सर्कुलर / आर्डर
      • रेलवे की निविदा
    • रेल यूनियन
    • रेल यात्री
    • आरपीएफ-जीआरपी
    • गपशप
      • साक्षात्कार
    • अभिमत
    • मीडिया
      • सोशल मीडिया
      • समाज-संस्कृति
    • संपर्क
    Rail HuntRail Hunt
    • होम
    • रेलहंट स्पेशल
    • रेल न्यूज
    • बोर्ड/जोन
    • रेल यूनियन
    • रेल यात्री
    • आरपीएफ-जीआरपी
    • अभिमत
    • गपशप
    • मीडिया
    • समाज-संस्कृति
    Home » Mumbai Mail Accident : CRS जांच पूरी, डिवीजन के बड़े अफसरों पर भी गिर सकती है गाज !
    Breaking

    Mumbai Mail Accident : CRS जांच पूरी, डिवीजन के बड़े अफसरों पर भी गिर सकती है गाज !

    Railhunt News DeskBy Railhunt News DeskAugust 11, 2024
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    • ट्रैक मेंटेनरों का कार्यालयों व अफसरों के आवासों में दुरुपयोग बनी बड़ी चिंता 
    • 20-20 साल से कार्यालय में काम कर हार्डशिप अलाउसं उठा रहे ट्रैक मेंटेनर 

    KOLKATA. चक्रधरपुर रेलमंडल में हुए हावड़ा-मुंबई मेल हादसे में सीआरएस की जांच पूरी हो चुकी है. हालांकि अभी जांच रिपोर्ट सामने नहीं आयी है लेकिन यह माना जा रहा है कि रेलवे बोर्ड स्तर पर लापरवाही के लिए बड़े स्तर सख्त कदम उठाये जा सकते हैं. इसमें आला अधिकारियों पर गाज गिरने की भी आशंका जतायी जाने लगी है, जिसमें ट्रैक से जुड़े अधिकारी सीनियर डीईएन, डीईएन ईस्ट से लेकर परिचालन, सेफ्टी से जुड़े अधिकारी व कर्मचारियों की जबावदेही तय की जा सकती है.

    आदित्य चौधरी, सीनियर डीसीएम, सीकेपी

    चक्रधरपुर रेल मंडल के सीनियर डीसीएम आदित्य कुमार चौधरी ने शनिवार को पत्रकारों के सामने दुर्घटना के बाद की जांच का खुलासा किया. उन्होंने बताया कि सीआरएस जांच में मुंबई मेल हादसे से जुड़े तमाम रेल कर्मियों से पूछताछ की गयी है. इसमें अधिकारी से लेकर कर्मचारी तक शामिल है. जांच की प्रक्रिया में तकनीकी बिंदुओं को भी देखा गया है. अब जांच रिपोर्ट जल्द सामने आ सकती है. उन्होंने यह स्पष्ट नहीं किया कि जांच में अब तक क्या निकलकर सामने आया है? 

    हालांकि सीआरएस जांच पूरी होने के बाद से ही घटना से जुड़े रेलकर्मियों से लेकर अधिकारियों को अनजाना डर सताने लगा है. बालासोर हादसे के बाद हटाये गये खड़गपुर मंडल के सीनियर डीसीएम रहे राजेश कुमार वर्तमान में चक्रधरपुर मंडल में सीनियर डीएसओ हैं. जांच में यह बात सामने आयी है कि 30 जुलाई को प्वाइंट से डिरेल्ट होकर मालगाड़ी के बड़ाबांबो स्टेशन के समीप सीमेंट स्लीपर पर 300 मीटर से अधिक दूर कर बेपटरी हो गयी थी. यहीं डिरेल्ड मालगाड़ी से हावड़ा-मुंबई मेल टकरा गयी.

    इस दुर्घटन में पूरी ट्रेन ही पटरी से उतर गयी. यह संयोग रहा कि गार्डवॉल से टकराकर बोगियां नहीं उलटी वरना बड़ा बालासोर की तरह यहां भी बड़ा हादसा हो सकता था. हालांकि हादसे में दो यात्रियों की मौत हो गई थी, जबकि कई यात्री घायल हुए थे. अब सीआरएस की जांच में दुर्घटना के कारणों का देखा गया है. इसमें कर्मचारियों से लेकर अधिकारियों की जिम्मेदारी तय की जानी है. अब रेलकर्मियों की निगाहे जोन मुख्यालय से लेकर रेलवे बोर्ड के कदम पर टिकी हैं.  

    यह माना जा रहा है कि अगर रेलवे बोर्ड ने इस मामले में सख्ती दिखायी तो बालासोर हादसे की तरह यहां भी जिम्मेदारी कर्मचारियों के साथ ही डीआरएम से लेकर दूसरे ब्रांच अधिकारी भी कार्रवाई के लपेटे में आ सकते हैं. रेलमंडल में ट्रैक मेंटेनर का दुरुपयोग कार्यालयों व अफसरों के आवासों में किया जा रहा है उससे पटरी की जांच व निगरानी प्रभावित हुई है. यह रेल दुर्घटनाओं का बड़ा कारण बनकर सामने आया है. यह जांच का विषय है कि ट्रैक पर कार्य करने की जगह बड़ी संख्या में ट्रैक मेंटेनर अफसरों से जोड़तोड़ कर 20-20 साल से कार्यालय में जमें है और ये लोग आपसी मिलीभगत से हार्डशिप अलाउंस उठाकर रेलवे के राजस्व को भी चूना लगा रहे हैं.

    CRS investigation complete indian railway Mumbai mail accident railway board SOUTH EASTERN RAILWAY
    Share. Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link
    Previous Articleबेमतलब खर्च और अनुचित निर्णय से रेलवे को 2,604 करोड़ का नुकसान, कैग ने कहा – तय हो जिम्मेदारी
    Next Article बेंगलूरु-मंगलूरु रेलमार्ग पर भूस्खलन, मलबा पटरी पर आया, कई ट्रेनों काे किया गया रद्द
    Railhunt News Desk
    • Website
    • Facebook
    • X (Twitter)
    • Instagram

    देश के अनुभवी मीडिया प्रोफेशनल्स और पत्रकारों का एक ऐसा मंच है, जिसका उद्देश्य रेलवे और परिवहन जगत की खबरों को पूरी विश्वसनीयता के साथ प्रस्तुत करना है।

    Related Posts

    रेल यात्री

    TATANAGAR से पुरी के बीच बादामपहाड़ होकर चलेगी नई एक्सप्रेस ट्रेन, रेलवे बोर्ड ने दी मंजूरी

    October 21, 2026
    रेल यात्री

    ट्रेन यात्रियों के लिए बड़ा अपडेट: अब काउंटर टिकट पर भी मिलेगा बीमा कवर, 27 अक्टूबर से नया नियम लागू

    October 19, 2026
    रेल न्यूज

    रेलवे ट्रैक पर हाथियों का ‘डेरा’, हावड़ा-मुंबई मुख्य मार्ग किया जाम, चार ट्रेनें घंटों खड़ी रही

    October 18, 2026
    Latest Posts

    रेलवे की सुरक्षा पर झारखंड हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, रेलवे क्रॉसिंग का बैरियर तोड़ना अब गैर-जमानती अपराध

    October 22, 2026

    शव के साथ घंटों इंतजार! 8 घंटे लेट हावड़ा-नई दिल्ली स्पेशल, गूंजे ‘इंडियन रेलवे हाय-हाय’ के नारे

    October 21, 2026

    TATANAGAR से पुरी के बीच बादामपहाड़ होकर चलेगी नई एक्सप्रेस ट्रेन, रेलवे बोर्ड ने दी मंजूरी

    October 21, 2026

    ECR: धनबाद में जीएम डिंपी गर्ग ने कहा – तीसरी और चौथी लाइन बिछने के बाद ही दिल्ली-बेंगलुरु की सीधी ट्रेनें

    October 20, 2026

    ट्रेन यात्रियों के लिए बड़ा अपडेट: अब काउंटर टिकट पर भी मिलेगा बीमा कवर, 27 अक्टूबर से नया नियम लागू

    October 19, 2026

    रेलवे ट्रैक पर हाथियों का ‘डेरा’, हावड़ा-मुंबई मुख्य मार्ग किया जाम, चार ट्रेनें घंटों खड़ी रही

    October 18, 2026

    दक्षिण पूर्व रेलवे का नया गणित: 7 घंटे का ब्लॉक = 28 घंटे की कछुआ चाल, बंडामुंडा में इंजीनियरों ने रचा इतिहास!

    October 18, 2026

    पुणे जंक्शन पर RPF की साजिश बेनकाब!, यात्री को झूठे केस में फंसाया, कोर्ट ने किया खारिज

    October 17, 2026

    BILASPUR: RPF DG के जाते ही SECR जोन में ध्वस्त हुई व्यवस्था, रणक्षेत्र बना प्लेटफार्म, वेंडरों के दो गुट भिड़े

    October 16, 2026

    चक्रधरपुर रेल मंडल : 22 हजार रेलकर्मियों के खातों में पहुंची बोनस की राशि, यूनियनों की नाकामी पर दिखी नाराजगी

    October 16, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram
    • About Us
    • Advertisement
    • Write for Us
    • Editorial Policy
    • Privacy
    • Cookies Policy
    • Contact Us
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Railhunt Group