Connect with us

Hi, what are you looking for?

Rail Hunt

न्यूज हंट

KOTA : आरपीएफ को नहीं लगी भनक, प्लेटफाॅर्म से पिकअप में आरओबी निर्माण का लोहा ले उड़े चोर, जीआरपी ने पकड़ा

KOTA . स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों के बीच कोटा डिवीजन के अलनिया रेलवे स्टेशन पर चोरों ने बड़ी वारदात को अंजाम दिया. 14 अगस्त की रात को अलनिया रेलवे स्टेशन पर रखा गया निर्माणाधीन ओवर ब्रिज से लोहे के एंगल एक दर्जन से अधिक चोरों ने बोलेरो पिकअप में लोड किया और फरार हो गये. ओवरब्रिज निर्माण के लिए यहां 40 मैट्रिक्स टन स्ट्रक्चर स्टील प्लेटफार्म पर गिराया गया था. चोरी की भनक तक आरपीएफ को नहीं लगी. हालांकि कोटा रेल पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए चोरी के 12 आरोपियों को धर दबोचा. उनके पास से 1 लाख कीमत का चोरी किया गया लोहे का सामान बरामद किया है. बोलेरो पिकअप भी पुलिस ने जब्त कर ली है. गिरफ्तार 11आरोपी झालावाड़ जिले व एक आरोपी एमपी का रहने वाला है.

रेल पुलिस के SHO संतोष कुमार ने मीडिया को बताया कि रेलवे कॉन्ट्रेक्टर राजकुमार जैन ने चोरी की शिकायत की थी. उन्होंने बताया कि उनका ओवरब्रिज का काम चल रहा है. साइट पर 40 मैट्रिक्स टन स्ट्रक्चर स्टील, स्टेशन के प्लेटफार्म पर रखा हुआ है. 14 अगस्त की रात चौकीदार ने चोरी की सूचना दी. बताया कि कुछ लोग प्लेटफार्म पर से लोहे को पिकअप गाड़ी में डालकर ले जा रहे है. इसकी सूचना आरपीएफ व पुलिस कंट्रोल रूम को दी है. मंडाना टोल नाके से पहले एमपी नम्बर की पिकअप गाड़ी को रोका गया. बाद में उन्हें थाना लाया गया. पिकअप से 14 लोहे की एंगल बरामद की. जिनकी कीमत 1 लाख रूपए के आसपास बताई गई.

पकड़े एक दर्जन लोगों में पुलिस ने मोहम्मद नदीम उर्फ नासिर व शेख सलमान को पूछताछ के लिए रिमांड पर लिया है. अन्य को जेल भेज दिया गया है.

पकड़े गये आरोपी 

  • मोहम्मद नदीम उर्फ नासिर (28)
  • शेख सलमान (24)
  • श्रवण मेघवाल (27)
  • महेंद्र तिवारी (26)
  • शाहरुख (19)
  • रवि माली (19)
  • राहुल पांचाल (20)
  • लोकेश (21)
  • दीपक (21)
  • श्रवण सिंह (24) आकाश मेघवाल (18) सभी निवासी पचपहाड़,थाना भवानीमंडी जिला झालावाड़
  • विजय (32) निवासी भानपुरा जिला मंदसौर एमपी
Spread the love

अभी अभी

You May Also Like

न्यूज हंट

इमरजेंसी आरक्षण कोटा आवंटन में चल रहे गोलमाल की भी जांच कर रही है सीबीआई ठेकेदार से बकाया 8.50 लाख का लंबित बिल क्लीयर...

आरपीएफ-जीआरपी

Dhanbad : धनबाद के डीआरएम कार्यालय में शुक्रवार को CBI ने छापेमारी की है. छापेमारी में SR DEE (G)  संजीव कुमार को हिरासत में...

आरपीएफ-जीआरपी

दक्षिण पूर्व रेलवे मेंस यूनियन के भोजूडीह ब्रांच का वर्किंग प्रेसिडेंट है रविंद्र कुमार  DHANBAD. सीबीआइ की टीम ने भोजूडीह रेलवे जंक्शन के बंगलोपाड़ा...

न्यूज हंट

डिवीजन के दो TTE मिहिर कुमार और शहजादा खान को मिलती है हावड़ा – बेंगलूरु दुरंतो में लगातार ड्यूटी प्रीमियम लिंक के नाम पर...