Close Menu
    • होम
    • रेलहंट स्पेशल
    • रेल न्यूज
    • बोर्ड/जोन
      • सर्कुलर / आर्डर
      • रेलवे की निविदा
    • रेल यूनियन
    • रेल यात्री
    • आरपीएफ-जीआरपी
    • गपशप
      • साक्षात्कार
    • अभिमत
    • मीडिया
      • सोशल मीडिया
      • समाज-संस्कृति
    • संपर्क
    Facebook X (Twitter) Instagram Threads YouTube Telegram
    Thursday, October 22
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram
    Rail HuntRail Hunt
    Subscribe
    • होम
    • रेलहंट स्पेशल
    • रेल न्यूज
    • बोर्ड/जोन
      • सर्कुलर / आर्डर
      • रेलवे की निविदा
    • रेल यूनियन
    • रेल यात्री
    • आरपीएफ-जीआरपी
    • गपशप
      • साक्षात्कार
    • अभिमत
    • मीडिया
      • सोशल मीडिया
      • समाज-संस्कृति
    • संपर्क
    Rail HuntRail Hunt
    • होम
    • रेलहंट स्पेशल
    • रेल न्यूज
    • बोर्ड/जोन
    • रेल यूनियन
    • रेल यात्री
    • आरपीएफ-जीआरपी
    • अभिमत
    • गपशप
    • मीडिया
    • समाज-संस्कृति
    Home » DAMOH : मालगाड़ी दुर्घटना के 48 घंटे बाद भी बीना-कटनी रेलमार्ग बंद, बारिश के बीच रात भर चला काम
    मीडिया

    DAMOH : मालगाड़ी दुर्घटना के 48 घंटे बाद भी बीना-कटनी रेलमार्ग बंद, बारिश के बीच रात भर चला काम

    Railhunt News DeskBy Railhunt News DeskAugust 16, 2024
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    • जमीन धंसने के कारण हादसे की आशंका जताई जा रही है, चल रही जांच 

    DAMOH. दमोह के असलाना स्टेशन के पास बुधवार शाम मालगाड़ी के डिब्बों के पलटने की घटना के 48 घंटे बाद भी बीना-कटनी रेलमार्ग पर यातायात शुरू नहीं हो सका है. रेलवे अधिकारी व टीम रात बारिश के दौरान ट्रैक से मालगाड़ी के अवशेष हटाने में जुटे रहे. बारिश के बीच रात भी काम चलता रहा लेकिन गुरुवार सुबह तक लाइन क्लीयर नहीं की जा सकी.

    इस कारण कई यात्री ट्रेनों को स्थगित करना पड़ा और कई का मार्ग बदलना पड़ा है. रेलवे अधिकारियों की अनुसार ट्रैक से बोगियां नहीं हट पाईं है, इसके अलावा ट्रैक भी क्षतिग्रस्त हो गया है. इससे अभी बीना से लेकर सागर दमोह और कटनी तक का रेल मार्ग बंद है.

    यह भी जानें : कटनी-बीना रेलमार्ग : रेलवे ने रद्द कर दी 46 ट्रेनें, नौ का मार्ग बदला गया, यात्रा से पहले देख लें सूची

    बता दें कि बुधवार शाम कटनी से सागर जा रही कोयले से भरी एक मालगाड़ी असलाना स्टेशन के पास पटरी से उतर गई और करीब 7 डिब्बे ट्रैक पर पलट गए. हादसे में रेल पटरियां उखड़ गई और पूरा ट्रैक क्षतिग्रस्त हो गया. इससे सागर, दमोह और कटनी मार्ग पूरी तरह बंद है. सात ट्रेनों को रद्द कर दिया गया है. 11 को मार्ग बदलकर चलाया गया.

    पश्चिम मध्य रेलवे जबलपुर के सीपीआरओ हर्षित श्रीवास्तव ने कहा कि अभी हमारी पहली प्राथमिकता यातायात बहाल करने की है. जिससे ट्रेनें इस रूट पर चलने लगें. घटना के कारणों का पता लगाने के लिए जांच की जा रही है.

    इन ट्रेनों को किया गया है रद्द

    • बीना – दमोह पैसेंजर
    • बीना – कटनी मेमू ट्रेन
    • कटनी – बीना मेमू ट्रेन
    • भोपाल – सिंगरौली एक्सप्रेस
    • सिंगरौली भोपाल एक्सप्रेस
    • बिलासपुर – भोपाल एक्सप्रेस कम पैसेंजर ट्रेन
    • भोपाल – बिलासपुर एक्सप्रेस कम पैसेंजर

    आंशिक निरस्त

    • दमोह – भोपाल राज्यरानी एक्सप्रेस 15 अगस्त को अपने प्रारम्भिक स्टेशन दमोह के बजाए सागर से होकर भोपाल तक पहुंचेगी. दमोह से सागर के बीच आंशिक निरस्त रहेगी.
    • भोपाल इटारसी विंध्याचल एक्सप्रेस बीना स्टेशन पर शॉर्ट टर्मिनेट की गई. बीना से इटारसी के बीच आंशिक निरस्त रही.
      इटारसी भोपाल विंध्याचल एक्सप्रेस कटनी साउथ स्टेशन पर शॉर्ट टर्मिनेट की गई. कटनी साउथ से भोपाल के बीच आंशिक निरस्त रही.

    मार्ग बदला गया .

    • रानी कमलापति – रीवा रेवांचल एक्सप्रेस को रानी कमलापति – इटारसी – जबलपुर – कटनी होकर चलाया जा रहा है.
    • 14 अगस्त को पुरी से प्रस्थान करने वाली पुरी-बीकानेर एक्सप्रेस ट्रेन को नई कटनी जंक्शन – कटनी साउथ – जबलपुर इटारसी बीना – गुना होकर चलाई जा रही है.
    • 14 अगस्त को लोकमान्य तिलक टर्मिनस से चलने वाली 11071 लोकमान्य तिलक टर्मिनस – बलिया कामायनी एक्सप्रेस ट्रेन वाया इटारसी – जबलपुर – कटनी होकर चलाई जा रही है.
    • 14 अगस्त को बलिया से चलने वाली 11072 बलिया लोकमान्य तिलक टर्मिनस कामायनी एक्सप्रेस ट्रेन वाया कटनी – जबलपुर – इटारसी होकर चलाई जा रही है.
    • 13 अगस्त को पुरी से चलने वाली 18477 पुरी – योगनगरी ऋषिकेश उत्कल एक्सप्रेस ट्रेन को वाया न्यू कटनीजंक्शन-कटनी-सतना–वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी होकर चलाई जा रही है.
    • इंदौर से चलने वाली 11704 इंदौर – रीवा एक्सप्रेस को वाया संतहिरदाराम नगर – भोपाल – इटारसी – जबलपुर – कटनी होकर चलाई जा रही है.
    • निजामुद्दीन से चलने वाली 22182 निजामुद्दीन – जबलपुर गोंडवाना एक्सप्रेस को वाया वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी ओहन सतना- कटनी कटनी साउथ होकर चलाई जा रही है.
    • अजमेर से चलने वाली 12182 अजमेर जबलपुर दयोदय एक्सप्रेस को वाया गुना बीना – भोपाल – इटारसी – जबलपुर होकर चलाई जा रही है.
    • अहमदाबाद से चलने वाली 19489 अहमदाबाद – गोरखपुर एक्सप्रेस को वाया बीना – वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी होकर चलाई जा रही है.
    • वापी से चलने वाली 09063 वापी दानापुर स्पेशल ट्रेन को वाया बीना – वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी होकर चलाई जा रही है.
    DAMOH: Even 48 hours after the goods train accident the Bina-Katni railway line remained closed work continued overnight amid rain
    Share. Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link
    Previous ArticleTATANAGAR : बागबेड़ा में बीडी मंडल की स्मृति में आयोजित शिविर में 109 यूनिट रक्तदान
    Next Article KOTA : आरपीएफ को नहीं लगी भनक, प्लेटफाॅर्म से पिकअप में आरओबी निर्माण का लोहा ले उड़े चोर, जीआरपी ने पकड़ा
    Railhunt News Desk
    • Website
    • Facebook
    • X (Twitter)
    • Instagram

    देश के अनुभवी मीडिया प्रोफेशनल्स और पत्रकारों का एक ऐसा मंच है, जिसका उद्देश्य रेलवे और परिवहन जगत की खबरों को पूरी विश्वसनीयता के साथ प्रस्तुत करना है।

    Related Posts

    रेल यात्री

    TATANAGAR से पुरी के बीच बादामपहाड़ होकर चलेगी नई एक्सप्रेस ट्रेन, रेलवे बोर्ड ने दी मंजूरी

    October 21, 2026
    रेल यात्री

    ट्रेन यात्रियों के लिए बड़ा अपडेट: अब काउंटर टिकट पर भी मिलेगा बीमा कवर, 27 अक्टूबर से नया नियम लागू

    October 19, 2026
    रेल यात्री

    राजनीति की भेंट चढ़ेगी आम जनता: दिल्ली में प्रदर्शन और सियासत के बीच उत्तर रेलवे ने रद्द कीं दर्जनों ट्रेनें

    October 10, 2026
    Latest Posts

    रेलवे की सुरक्षा पर झारखंड हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, रेलवे क्रॉसिंग का बैरियर तोड़ना अब गैर-जमानती अपराध

    October 22, 2026

    शव के साथ घंटों इंतजार! 8 घंटे लेट हावड़ा-नई दिल्ली स्पेशल, गूंजे ‘इंडियन रेलवे हाय-हाय’ के नारे

    October 21, 2026

    TATANAGAR से पुरी के बीच बादामपहाड़ होकर चलेगी नई एक्सप्रेस ट्रेन, रेलवे बोर्ड ने दी मंजूरी

    October 21, 2026

    ECR: धनबाद में जीएम डिंपी गर्ग ने कहा – तीसरी और चौथी लाइन बिछने के बाद ही दिल्ली-बेंगलुरु की सीधी ट्रेनें

    October 20, 2026

    ट्रेन यात्रियों के लिए बड़ा अपडेट: अब काउंटर टिकट पर भी मिलेगा बीमा कवर, 27 अक्टूबर से नया नियम लागू

    October 19, 2026

    रेलवे ट्रैक पर हाथियों का ‘डेरा’, हावड़ा-मुंबई मुख्य मार्ग किया जाम, चार ट्रेनें घंटों खड़ी रही

    October 18, 2026

    दक्षिण पूर्व रेलवे का नया गणित: 7 घंटे का ब्लॉक = 28 घंटे की कछुआ चाल, बंडामुंडा में इंजीनियरों ने रचा इतिहास!

    October 18, 2026

    पुणे जंक्शन पर RPF की साजिश बेनकाब!, यात्री को झूठे केस में फंसाया, कोर्ट ने किया खारिज

    October 17, 2026

    BILASPUR: RPF DG के जाते ही SECR जोन में ध्वस्त हुई व्यवस्था, रणक्षेत्र बना प्लेटफार्म, वेंडरों के दो गुट भिड़े

    October 16, 2026

    चक्रधरपुर रेल मंडल : 22 हजार रेलकर्मियों के खातों में पहुंची बोनस की राशि, यूनियनों की नाकामी पर दिखी नाराजगी

    October 16, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram
    • About Us
    • Advertisement
    • Write for Us
    • Editorial Policy
    • Privacy
    • Cookies Policy
    • Contact Us
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Railhunt Group