Close Menu
  • होम
  • रेलहंट स्पेशल
  • रेल न्यूज
  • बोर्ड/जोन
    • सर्कुलर / आर्डर
    • रेलवे की निविदा
  • रेल यूनियन
  • रेल यात्री
  • आरपीएफ-जीआरपी
  • गपशप
    • साक्षात्कार
  • अभिमत
  • मीडिया
    • सोशल मीडिया
  • समाज-संस्कृति
  • संपर्क
  • होम
  • रेलहंट स्पेशल
  • रेल न्यूज
  • बोर्ड/जोन
    • सर्कुलर / आर्डर
    • रेलवे की निविदा
  • रेल यूनियन
  • रेल यात्री
  • आरपीएफ-जीआरपी
  • गपशप
    • साक्षात्कार
  • अभिमत
  • मीडिया
    • सोशल मीडिया
  • समाज-संस्कृति
  • संपर्क
Facebook X (Twitter) Instagram Threads YouTube Telegram
Saturday, October 10
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram
Rail HuntRail Hunt
Subscribe
  • होम
  • रेलहंट स्पेशल
  • रेल न्यूज
  • बोर्ड/जोन
    • सर्कुलर / आर्डर
    • रेलवे की निविदा
  • रेल यूनियन
  • रेल यात्री
  • आरपीएफ-जीआरपी
  • गपशप
    • साक्षात्कार
  • अभिमत
  • मीडिया
    • सोशल मीडिया
  • समाज-संस्कृति
  • संपर्क
Rail HuntRail Hunt
  • होम
  • रेलहंट स्पेशल
  • रेल न्यूज
  • बोर्ड/जोन
  • रेल यूनियन
  • रेल यात्री
  • आरपीएफ-जीआरपी
  • अभिमत
  • गपशप
  • मीडिया
  • समाज-संस्कृति
Home » Kanpur Train Accident : कानपुर के पास रेल हादसा, भाऊपुर में जनसाधारण एक्सप्रेस डिरेल
रेलहंट स्पेशल

Kanpur Train Accident : कानपुर के पास रेल हादसा, भाऊपुर में जनसाधारण एक्सप्रेस डिरेल

Railhunt News DeskBy Railhunt News DeskAugust 1, 2025
Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

KANPUR. मुजफ्फरपुर जंक्शन से अहमदाबाद के साबरमती बीजी जंक्शन जा रही जनसाधारण एक्सप्रेस के दो कोच भाऊपुर के पास बेपटरी हो गए. हादसे के समय ट्रेन की गति धीमी होने से कोई हताहत नहीं हुआ. तेज आवाज के साथ कोच के पहिये नीचे उतरते ही यात्रियों में हलचल मच गई.

यात्री ट्रेन को कोचों से नीचे कूद पड़े. आसपास के तमाम लोग पहुंच गए. रेलवे मेडिकल वैन को भेजा गया, लेकिन किसी के हताहत या चोट नहीं आने की सूचना पर उसे पनकी में ही रोक दिया गया. एक्सीडेंट रिलीफ ट्रेन को भेजा गया है.

ट्रेन संख्या 15269 साबरमती जनसाधारण एक्सप्रेस शुक्रवार को अपने निर्धारित समय 12:50 बजे के स्थान पर देर से 3:07 बजे सेंट्रल स्टेशन आई. यहां निर्धारित ठहराव के बाद निकली. दिल्ली हावड़ा रेलवे ट्रैक पर पनकी धाम रेलवे स्टेशन से आगे बढ़ने पर भाऊपुर स्टेशन के आउटर के पास ही 4:12 बजे ट्रेन के इंजन से छठवां व सातवां कोच बेपटरी हो गया. उस समय ट्रेन की गति धीमी होने से बड़ा हादसा टल गया. एक्सीडेंट रिलीफ ट्रेन को मौके पर भेजा जा रहा है.

रेल प्रशासन ने बताया कि गाड़ी संख्या 15269 मुजफ्फपुर-साबरमती जनसाधारण एक्सप्रेस भाऊपुर स्टेशन यार्ड के लूप लाइन लाइन नंबर 4 के प्वाइंट नंबर-4 पर डिरेल हो गई. इस घटना में गाड़ी के पिछले छोर (गार्ड ब्रेकवान साइड) से 6वां एवं 7वां कोच पटरी से उतरा है. इस गाड़ी के सभी यात्री एवं कर्मचारी पूर्ण रूप से सुरक्षित हैं। सूचना प्राप्त होते ही वरिष्ठ अधिकारी तत्काल घटना स्थल पर पहुंचे.

गाड़ी के डिब्बों को पुनः ट्रैक पर लाने का प्रयास किया जा रहा है. इधर, डाउन लाइन पर निर्बाध रूप से गाड़ियों का परिचालन जारी है. वहीं रेलवे प्रशासन ने हेल्पलाइन नंबर भी जारी कर दिया है. प्रयागराज: 0532- 2408128, 2407353, 2408149 और कानपुर 0512 – 2323015/3016/3018 व टूंडला 7392959712 नंबर है.

Spread the love
Jansadharan Express derailed in Bhaupur Kanpur Train Accident: Rail accident near Kanpur
Share. Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link
Previous ArticleRailway Line किनारे लाठी लेकर रहते थे तैनात, Reel वायरल करने के चक्कर में पहुंच गए जेल
Next Article Meerut Cantt Station : प्लेटफार्म पर ट्रेन के संग दौड़ाने लगी कार … मची भगदड़, जाने क्या हुआ आगे
Railhunt News Desk
  • Website
  • Facebook
  • X (Twitter)
  • Instagram

देश के अनुभवी मीडिया प्रोफेशनल्स और पत्रकारों का एक ऐसा मंच है, जिसका उद्देश्य रेलवे और परिवहन जगत की खबरों को पूरी विश्वसनीयता के साथ प्रस्तुत करना है।

Related Posts

रेलहंट स्पेशल

MATHURA: कागजी दावों के बीच दम तोड़ रहे रेलकर्मी, फरह स्टेशन पर मालगाड़ी की चपेट में आने से की-मैन राम सिंह की दर्दनाक मौत

October 6, 2026
रेलहंट स्पेशल

ट्रेन सुरक्षा के बीच लोको पायलटों पर बढ़ा ‘अतिरिक्त दबाव’, रेलवे बोर्ड के नए आदेश से बढ़ा तनाव, टेल लैंप प्रक्रिया बनी नई चुनौती

September 30, 2026
रेलहंट स्पेशल

अर्बन बैंक का 97वां AGM: हंगामा बेअसर-दांव पड़े उल्टे, नहीं आ सका अविश्वास प्रस्ताव, भारी विरोध के बीच SP सिंह ने शेयरधारकों के लिए कीं बड़ी घोषणाएं

September 25, 2026
Latest Posts

SER: एशियन गेम्स की गोल्ड जीतने वाली दक्षिण पूर्व रेलवे की मेडलिस्ट सलिमा टेटे, निक्की प्रधान और दीपिका सोरेंग सम्मानित

October 10, 2026

राजनीति की भेंट चढ़ेगी आम जनता: दिल्ली में प्रदर्शन और सियासत के बीच उत्तर रेलवे ने रद्द कीं दर्जनों ट्रेनें

October 10, 2026

असम में RPF की बड़ी कार्रवाई: कामाख्या रेलवे स्टेशन से 57 संदिग्ध बांग्लादेशी गिरफ्तार

October 9, 2026

पुलिस और रेलकर्मियों के बीच टकराव, टिकट विवाद पर गरमाई सियासत में यूनियन की इंट्री

October 8, 2026

भारतीय रेलवे का बड़ा कदम: दिसंबर से बदल जाएगी रिजर्वेशन टिकटों की PNR सीरीज, जानें क्या होगा असर

October 6, 2026

MATHURA: कागजी दावों के बीच दम तोड़ रहे रेलकर्मी, फरह स्टेशन पर मालगाड़ी की चपेट में आने से की-मैन राम सिंह की दर्दनाक मौत

October 6, 2026

बैतूल के कौस्तुभ परिहार बने भारत में स्विट्जरलैंड दूतावास के आर्थिक सलाहकार, जिले के लिए गौरव का क्षण

October 4, 2026

TATANAGAR: जालियांवाला बाग एक्सप्रेस रद्द करने का विरोध, AGM के दौरे से ठीक पहले CGPC की आपात बैठक, आर-पार का अल्टीमेटम

October 4, 2026

आम जनता देखती रही स्क्रीन, दलाल उड़ा ले गए तत्काल टिकट! अब दिल्ली हाईकोर्ट करेगा हिसाब

October 1, 2026

सेवानिवृत्त रेलकर्मियों को मिला गुरुमंत्र: रेलवे अधिकारियों की सलाह-‘मेहनत की कमाई को सोच-समझकर करें निवेश, साइबर ठगों से रहें सावधान’

October 1, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Railhunt Group