Connect with us

Hi, what are you looking for?

Rail Hunt

रेल न्यूज

बलिया रेलवे स्टेशन के मेन गुंबद का एक हिस्सा भराभराकर गिरा, मची भगदड़

BALIA. बलिया रेलवे स्टेशन के नवनिर्मित प्रवेश द्वार के गुंबद का एक हिस्सा गुरुवार को धराशायी हो गया. उसके नीचे खड़े यात्रियों में भगदड़ मच गई. इसकी खबर लगते ही परिसर में लोगों की भीड़ जुट गई. आरपीएफ व जीआरपी ने प्रवेश द्वार की बैरिकेडिंग कर बंद कराया. बलिया रेलवे स्टेशन के भवन का निर्माण 1905 में हुआ था. 43 करोड़ रुपए की लागत से रेलवे स्टेशन के भवन का सुंदरीकरण सहित कई निर्माण कार्य व यात्रियों सुविधाओं का विस्तार कार्य चल रहा है. पुराने भवन का बिना जीर्णोद्धार के सुंदरीकरण कर धौलपुर का पत्थर व फॉग लाइट लगाई गई थी.

वर्षों पुराने भवन पर बिना जांच पड़ताल के पत्थर लगाकर खानापूर्ति की गई. यही कारण रहा कि बिना बिजली गिरे या आंधी-तूफान के अचानक स्टेशन के प्रवेश द्वार का गुंबद तेज आवाज के साथ धराशायी हो गया. उसके नीचे खड़े यात्रियों में भगदड़ मच गई. सभी परिसर की तरफ भाग खड़े हुए, इसमें कई महिला व बुजुर्ग यात्री गिर गए. पार्सल कार्यालय व पूछताछ कार्यालय के कर्मचारी डर के मारे बाहर की तरफ भाग निकले. हालांकि, गुंबद का मलबा नीचे न गिरने के कारण कोई हताहत नहीं हुआ. सूचना पर पहुंचे आरपीएफ व जीआरपी के जवानों ने यात्रियों को हटाकर मुख्य गेट को बैरिकेडिंग कर आवाजाही बंद करा दी. परिसर में धराशायी गुंबद को देखने वालों की भीड़ जुट गई. हर कोई अपने मोबाइल में इसे कैद करने में लगा रहा. हालांकि, रेलवे पुलिस ने सभी को हटाया.

वाराणसी मंडल के पीआरओ अशोक कुमार ने कहा कि गुंबद का छज्जा बरसात के कारण गिर गया है. पुराने निर्माण पर ही पत्थर लगाया गया था, उसका मलबा नीचे नहीं गिरा है. उन्होंने कहा कि सजावटी छज्जा 45 डिग्री के कोण पर झुका हुआ है. इस भवन पर जब से गुम्बद का निर्माण हुआ है, उसके बाद अब तक इस भवन में कोई संरचनात्मक बदलाव नहीं किया गया है, केवल गुंबद पर मैचिंग धौलपुर पत्थर लगाया गया है. आज गुम्बद के एक तरफ के सजावटी छज्जे पर अतिरिक्त झुकाव देखा गया. जांच के बाद पाया गया कि एक तरफ के सजावटी छज्जे में कुछ दरारें विकसित हुई है. इसके बाद झुके हुए सजावटी छज्जे को हटाने की कार्यवाही शुरू कर दी गई है.

Spread the love

अभी अभी

You May Also Like

जोन/बोर्ड/डिवीजन

• रेलवे बोर्ड का बड़ा फैसला: चिकित्सा परिचर्या नियम (RMAR), 2013 के पैरा 601 (4) में हुआ संशोधन • हार्ट अटैक, दुर्घटना और प्रसव...

आरपीएफ-जीआरपी

मीडिया के सामने दिया बयान, 24 घंटे के भीतर तबादला, अचानक मोदी-शाह को सैल्यूट करने लगे कमांडेंट  AGRA. आगरा कैंट रेलवे स्टेशन पर डिप्टी...

न्यूज हंट

TATANAGAR/CKP. दक्षिण पूर्व रेलवे के चक्रधरपुर (CKP) रेल मंडल का वाणिज्य (Commercial) विभाग एक बार फिर भेदभावपूर्ण तबादलों और प्रशासनिक विसंगतियों को लेकर सुर्खियों...

आरपीएफ-जीआरपी

वर्दी का रौब पड़ा भारी, स्टेशन मास्टर को केबिन से खींचकर प्लेटफॉर्म पर घसीटा, पीटा, बिना चेन पुलिंग महिला यात्री से 1000 रुपये वसूलने...